उच्च शिक्षा में बेटियों ने रचा नया कीर्तिमान
प्रदेश में प्रत्येक 100 छात्रों पर 171 छात्राओं ने उच्च शिक्षा में प्रवेश लिया
#MadhyaPradesh#collegeadmission
उच्च शिक्षा में बेटियों ने रचा नया कीर्तिमान : प्रवेश आधारित जेंडर पैरिटी इंडेक्स 1.71
प्रत्येक 100 छात्रों पर 171 छात्राओं का प्रवेश, महिला सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी उच्च शिक्षा का सशक्त प्रतिमान : उच्च शिक्षा मंत्री श्री @Indersinghsjp
RM-https://t.co/4Ks0EjdlgM
आज श्रावण शुक्ल पक्ष 15 पूर्णिमा है इस दिन श्रावणी उपाकर्म, रक्षाबंधन और हयग्रीव जयंती तथा संस्कृत दिवस है धार्मिक परंपरा अनुसार अपने क्षेत्र में श्रवण नक्षत्र होने के कारण मातृ पितृ भक्त श्रवण की पूजा की जाती है तथा बहिनें भाइयों को राखी बांधकर अपनी शुभकामनाएं, स्नेह और प्रेम व्यक्त करतीं हैं और सभी भाई अपनी बहिनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए अपनी बहिनों को आश्वस्त करते हैं।
सभी नारी शक्ति की रक्षा करना रक्षाबंधन के अवसर पर धार्मिक सांस्कृतिक उद्देश्य होता है जिसका हम सबको निर्वहन कर��ा चाहिए और करते भी हैं। इस दिन राखी पूजम, तथा श्रवण कुमार के चित्रों का भी रेखांकन किया जाता है तथा उनका पूजन किया जाता है।
हमारे क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी और चिकित्सक डॉक्टर संजीव माथुर जी की माताजी ने ग्राम पूनमखेड़ी (गुना, मध्यप्रदेश) में श्रवण कुमार और राखी मैया के सुंदर चित्रों का रेखांकन किया है। मैं पूजनीय माताजी और डॉक्टर स��हब को धन्यवाद देते हुई उनके द्वारा भेजे गए रेखांकित चित्रों का और मेरे यहाँ के श्रवण कुमार के रेखांकन चित्रों को साझा कर रहा हूँ
कृपया आप सब भी श्रावण पूर्णिमा, राखी और श्रवण कुमार के आज जो भी चित्र आपके यहाँ चित्रांकित किये गए हों, रेखांकित किये गए हों, कृपया कमैंट्स में डालकर मुझे भी अवगत कराएं ताकि हम सब परस्पर एक दूसरे के घर की और क्षेत्र की धार्मिक रीति नीति पद्धति और संस्कृति से परिचित हो सकें।
रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं।
#localforvocal
#localforvocalindia
@DrMohanYadav51 @vdsharmabjp @HitanandSharma @minculturemp @bhupendrasingho @BJP4India @BJP4MP
This speech by my young and energetic colleague, Shri @ianuragthakur is a must hear. A perfect mix of facts and humour, exposing the dirty politics of the INDI Alliance.
https://t.co/4utsqNeJqp
#WorldCup के फाइनल में
सूर्य कुमार यादव का कैच शानदार था। लेकिन भारत की महिला खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं। सूर्य कुमार यादव से पहला ऐसा करिश्मा हरलीन देओल कर चुकी हैं।
बड़े बड़ों को देख तनिक भी
चित संकोच न लाना।
श्रम बिन्दुन से सींच स्वयं को
तुम तो बड़ा बनाना।।
माटी खुद बन जाती मूरत
देख स्वयं कुछ गल कर।।
लक्ष्य मिलेगा दिवस एक पर
थोड़ा थोड़ा चल कर।।2।।
ग्राम झंडवा तहसील सिरोंज में कथाव्यास मेरे अग्रज बड़े भ्राता धर्माचार्य पंडित श्री नलिनीकांत जी शर्मा 'ज्योतिषाचार्य' के मुखारबिंद से चल रही श्रीमद भागवत कथा में सहभागी होकर भगवत भजन में सहभागी होकर ��रती में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्री त्रिपुर सुंदरी कल्याण आश्रम श्री शीतला माता मंदिर, सिरोंज के प्रधान पुजारी, मेरे बड़े भ्राता धर्माचार्य पंडित श्री नलिनीकांत जी शर्मा "ज्य���तिषाचार्य" के मार्गदर्शन में श्री त्रिपुर सुंदरी घाट पंचकुइयां पर विशाल दीपदान में सहभागी होकर सभी के साथ दीपदान किया।
स्वनिवास पर भगवान श्रीराम जी की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर विशेष मुहूर्त में भगवान का पूजन अर्चन करने का सौभा���्य प्राप्त हुआ।
भगवान श्रीराम जी की कृपा सभी पर बनी रहे।
#RamMandirPranPrathistha
#ShriRamMandir
श्री शीतला माता मंदिर के प्रधान पुजारी, मेरे बड़े भ्राता, धर्माचार्य पंडित श्री नलिनीकांत जी शर्मा "ज्योतिषाचार्य" द्वारा श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बनाया गया भजन
#ShriRamBhajan
@NarendraMoJi
गौतम गौत्रीय भृगुवंशी भार्गव ब्राह्मण परिवार की हमारी पैतृक परंपरा से चली आ रही गुरु गादी पर बैठकर आज मैंने पुराने और नये पंचांगों तथा निर्णय सिंधु आदि ग्रंथों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर गणेश की अथाँईं के प्राचीन ज्योतिष पीठ के वर्तमान उत्तराधिकारी मेरे अग्रज बड़े भ्राता धर्माचार्य पंडित नलिनीकांत जी शर्मा ज्योतिषाचार्य का भी मार्��दर्शन एवं स्नेह, आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मेरे प्रिय भतीजे श्री सरसिज शर्मा, श्री सर्वेश शर्मा तथा मेरा नाती (पौत्र) मधुरम भी उपस्थित था।
उल्लेखनीय है कि 70, 80, 90 के दशक में मैं भी पिताजी के मार्गदर्शन में ��्योतिष कार्य करते हुए किसी बालक, बालिका के जन्म का मुहूर्त देखकर चरुआ एवं खानपान देने का मुहूर्त, प्रसूति स्नान का मुहूर्त आदि बताता था साथ ही वर - कन्या के मेलापक, गुण मिलाकर शादी विवाह की शोधन पत्रिका, पीली चिट्ठी, लग्न पत्रिका आदि लिखता था अनेक बड़े बुजुर्ग, नौजवान आदि माता-बहिनों को पिताजी के मार्गदर्शन अनुसार गृह दशा बताता था एवं अन्य धार्मिक विधि विधान तथा षोडश संस्कारों के समय निर्धा��ण कर मुहूर्त बताता था। तिथि, व्रत, उत्सव आदि की भी जानकारी सनातनी श्रद्धालुओं को जानकारी उपलब्ध कराता था यही मेरा पैतृक कर्म है।
#निरंतर_कर्म_यही_मेरा_धर्म
आज बहुत दिनों के उपरांत पारंपरिक गुरु गादी एवं धार्मिक पीठ पर बैठकर घड़ी, मुहूर्त बताने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मैं अपने सभी महान विद्वान ज्योतिष मार्तण्ड, कर्मकांड मार्तण्ड, वेद, शास्त्र, पुराण, स्��ृतियों एवं अनेक ग्रंथों के अध्येता तथा उनके माध्यम से धर्म के अनुसार जनता का उपकार करने वाले अपने सभी पूर्वजों को सादर स्मरण करते हुए कोटि - कोटि नमन करता हूँ।
इत्यालम शुभम भवतु
सर्वाधिक प्राचीन प्रजातांत्रीय सनातन देश प्रिय भारतवर्ष में वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार सर्वाधिक शांत देशों में से एक, भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांकों में से सबसे कम भ्रष्ट देशों में से एक, लगभग मात्र 60 लाख की जनसंख्या और लगभग 700 छोटे-बड़े द्वीपों वाला छोटा सा किन्तु गौरवशाली देश, राजशाही (रणवंश) के साथ स्वस्थ प्रजातांत्रिक व्यवस्था वाला देश, यूनाइटेड किंगडम अर्थात इंग्लैंड को भी परास्त कर उस पर अधिकार करने वाले देश, विश्व के श्रेष्ठ उच्च आय वर्गीय महान देश डेनमार्क (यूरोपीय राष्ट्र) के नई दिल्ली, भारतवर्ष स्थित डेनमार्क के दूतावास के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से प्रिय भारतवर्ष और डेनमार्क दोनों देशों के वर्तमान राजनैतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक तथा ऐतिहासिक आदि विभिन्न विषयों और संदर्भों पर लाभकारी, ज्ञानवर्धक विमर्श और परिचर्चा का सौभाग्यशाली अवसर प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में कार्यालय मंत्री माननीय श्री राघवेंद्र जी शर्मा एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जी जैन तथा सरस्वती शिशु मंदिर विदिश��� के सन् 1990 के मेरे प्रिय और गौरवशाली छात्र डॉ. राहुल जैन वर्तमान में सदस्य प्रदेश कोर कमेटी, विदेश विभाग प्रकोष्ठ, भाजपा मध्यप्रदेश की उपस्थिति में प्राप्त हुआ।
विचार विनिमय अत्यंत लाभप्रद रहा।
धन्यवाद भारतवर्ष Mera Bharat
धन्यवाद डेनमार्क https://t.co/JblJr5J7uI
धन्यवाद मोदी जी
धन्यवाद भारतीय जनता पार्टी
@BJP4India @BJP4MP