उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के सभी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा (08, 09 और 10 जून 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने विशेष व्यवस्था की है।
वैध प्रवेश पत्र (Admit Card) दिखाने पर UPSRTC की सभी बस सेवाओं में प्रचलित किराये पर 50% की छूट मिलेगी।
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और आवश्यक मार्गों पर विशेष बस सेवाएं चलाई जाएंगी।
पर्याप��त संख्या में बसों की व्यवस्था की गई है ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।
UPSRTC सभी अभ्यर्थियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
#UPPoliceRecruitment #UPSRTC #PassengerFirst #PublicService #UttarPradesh
#uproadways
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में किराये पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह निर्णय अभ्यर्थियों को सुगम, सुरक्षित एवं किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कृपया ध्यान दें....
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुये परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु
05005/05006 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन 08 से 10 जून,2026 तक निम्नवत किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रस्तावित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 08.06.2026, 09.06.2026 एवं 10.06.2026 को कराया जा रहा है । लिखित परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए उ०प्र०पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ द्वारा सोशल मीडिया सेल के माध्यम से इंटरनेट पर उपलब्ध समस्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप्प, X (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं यू-ट्यूब, टेलीग्राम पर निरन्तर निगरानी रखी जा रही हैं । निगरानी के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर दिनांक 06.06.2026 को Upp exam paper के नाम से चैनल पर अनधिक���त रुप से परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ पहुँचाने के लिए कम्प्यूटर नेटवर्क का दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी से अनुचित मौद्रिक लाभ व भौतिक लाभ प्राप्त करने के आशय से लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का मैसेज वायरल किया गया है ।
जिसके सम्बन्ध मे, दिनांक- 06.06.2026 को थाना हुसैनगंज जनपद कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0स0 78/2026 धारा 318(4), 221,292 भारतीय न्याय संहिता , धारा- 66D IT Act एवं धारा -4,13(2),8,13(4)- उ0प्र0 सर्वाजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अध्यादेश 2024 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि ऐसे अपराधिक कृत्य करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी अभ्यर्थी ऐसे किसी भी कृत्य/व्यक्ति एवं भ्रामक संदेशों से सावधान रहे व परीक्षा की तैयारी पूर्ण मनोयोग से करे ।
- परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ।
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@homeupgov
@dgpup
@Uppolice
जिस माँ ने जन्म दिया है और जहां हमने जन्म लिया है, उसके प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर��ा और कृतज्ञता ज्ञापित करना,
ये हम सबका दायित्व होना चाहिए...
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
पृथ्वी हमारी मा��ा है और इसका संरक्षण हमारी प्रतिबद्धता है।
आइए, आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लें और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ में उत्तर ��्रदेश प्रांतीय आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी), एसडीआरएफ तथा उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार, प्रशिक्षण, अवसंरचना विकास एवं भावी कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि पीएसी, एसडीआरएफ और यूपीएसएसएफ को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार किया जाए तथा सुरक्षा बलों की प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक और तकनीक आधारित बनाया जाए।
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती - 2025 की लिखित परीक्षा दिनांक- 08/06/2026,09/06/2026 एवं 10/06/2026 को दो पालियों में आयोजित की जायेगी । अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से तीन दिवस पूर्व बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/l2LtxSzfow पर अपलोड किये जायेंगें। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता ��ै कि जिला सूचना पर्ची वेबसाइट से डाउनलोड करने के पश्चात ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है l अतः जिला सूचना पर्ची डाउनलोड किया जाना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु लिंक- https://t.co/GUkHtl3PUl
अभ्यर्थी विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@homeupgov
@dgpup
@Uppolice
आगामी 08, 09 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा लाखों युवाओं की आकांक्षाओं और भविष्य से जुड़ी हुई है। परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता एवं गो��नीयता के साथ किसी भी स्तर पर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग द्वारा रियायती किराये पर अंतर्जनपदीय विशेष बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं से पूर्व परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों या उनकी कंटेंट पर चर्चा, विश्लेषण या प्रसार करना उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के प्रावधानों के तहत ऐसी सभी गतिविधियाँ सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं व कोई भी व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री या उसकी किसी जानकारी को किसी भी रूप में (मौखिक या लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या यांत्रिक माध्यम से) प्रकाशित, पुनरुत्पादित, प्रसारित, संग्रहीत या साझा करते हुए पाया जाता है, या परीक्षा केंद्र प्राप्त करायी गयी मूल ओ०एम०आर० शीट को ले जाते हुए पाया जाता है, या सामग्री को अनाधिकृत रूप से कब्जे में रखे हुए पाया जाता है, तो सम्बन्धित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विस्तृत सूचना के लिये बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/IGN26c3mXs का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती - 2025 की लिखित परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा जनपद / नगर की सूचना (District / City Information Slip) से संबंधित विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/l2LtxSzfow पर निर्गत की गयी है । अभ्यर्थी अपना पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि के माध्यम से लागिन करके अपनी लिखित परीक्षा की तिथि एवं जनपद /नगर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते है ।
लिखित परीक्षा हेतु सम्बन्धित अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से 03 दिवस पूर्व बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराये जायेगे ।
जनपद/ नगर सूचना पर्ची डाउनलोड करने हेतु लिंक:- https://t.co/GUkHtl3PUl
विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबस���इट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@homeupgov
@dgpup
@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस ��े पुलिस महानिदेशक का दायित्व प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का हृदयतल से आभार।
माननीय मुख्यमंत्री जी के विश्वास एवं मार्गदर्शन में अपराध के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को और अधिक प्रभावी बनाना, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, जनसुरक्षा एवं जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना मेरी प्रतिबद्धता है।
उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेश वासियों की सुरक्षा ���े लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि होमगार्ड संगठन उत्तर प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा जनसेवा का महत्वपूर्ण स्तंभ है।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि विभाग के आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण क���षमता विस्तार, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण और मानव संसाधन विकास से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जाए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में सशक��त पुलिस बल, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान कर रहा है। निष्पक्ष, पारदर्शी और तकनीक आधारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को पुलिस सेवा से जोड़ा गया है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीक आधारित निगरानी को और सुदृढ़ किया जाए तथा प्रत्येक चयन आरक्षण मानकों का पूर्ण पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥ !!
ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार ‘बड़ा म��गल’ के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
संकटमोचन प्रभु श्री हनुमान जी की कृपा से आप सभी के जीवन में साहस, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो तथा सुख-समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो, यही प्रार्थना है।
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं ब��द्धिमतां वरिष्ठं।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
श्री हनुमान जी महाराज की असीम कृपा से आप सभी के जीवन से समस्त संकटों का नाश हो तथा आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार हो, यही मंगलकामना है।
🚩जय बजरंगबली! 🚩
परिश्रम का प्रतिफल
भविष्य बना उज्ज्वल…
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम स��� सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने का अभियान निरंतर आगे बढ़ र��ा है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर योग्य एवं प्रतिभाशाली युवा को उसकी मेहनत का सम्मान मिले और उसे आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के अंतर्गत 21 विभागों के विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम युवाओं के सपनों को साक���र करने के साथ-साथ प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और रोजगार सृजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
प्रदेश सरकार अब तक 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है, वहीं MSME एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से 3 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ODOP एवं कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोज���ार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य लगातार जारी है।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 18 मई, 2026
🕙 समय: अपराह्न 04:00 बजे
📍 स्थान: लोक भवन सभागार, लखनऊ
ॐ शं शनैश्चराय नमः
प्रदेश वासियों को शनि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
न्याय एवं कर्मफल के देवता, भगवान शनिदेव की कृपा से सभी को सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता की प्राप्ति हो, यही मंगलकामना है।