मिस्टर चंद्रशेखर उगले मिस्टर किरण थॉमब्रे मिस्टर किरण लोखंडे एवं हरेंद्र कुमार बाजपेई जी से आज पटना में मुलाकात हुई जो सिग्मा एवं तिरहुत उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी हैं, ये मोतिहारी में शुगर इंडस्ट्री की स्थापना हेतु दौरा पर जाएंगे।
मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें।
मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।
@Wangchuk66@GitanjaliAngmo
युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता भी है और संकल्प भी। प्रधानमंत्री जी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन से पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और कठोर कार्रवाई का निर्णय इसी का प्रतिबिंब है।
पेपर लीक के कारण युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का यह महत्वपूर्ण कदम मील का पत्थर साबित होगा।
विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हमारे युवा हैं।
पेपर लीक सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि लाखों मेहनती विद्यार्थियों के सपनों और भविष्य पर हमला है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा पेपर लीक के मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्णय युवाओं के हित में एक बड़ा और सराहनीय कदम है। इसका स्पष्ट संदेश है कि अब छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को जल्दी और कड़ी सजा मिलेगी।
युवाओं के सपनों की रक्षा ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है।
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this regard. This continues our series of steps for safeguarding the interests of students.
Those who try to harm the future of our youth will not be spared.
देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this regard. This continues our series of steps for safeguarding the interests of students.
Those who try to harm the future of our youth will not be spared.
देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
When competition sets in this is what happens . When it was known that @AamAadmiParty sponsored CJP is garnering all headlines , @INCIndia & it’s anarchist leader @RahulGandhi tried to score a point over it albeit a bit dangerously . They have set a wrong precedent today.
कुछ समय पहले, यह ज्ञात हुआ कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके साथ अन्य वरिष्ठ नेता, जैसे कि श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी इत्यादि अकस्मात ही अकबर रोड़ के समीप एक स्थान पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गयेहैं। सरकार ने इस वरिष्ठ दल की गरिमा के दृष्टिगत, मुझे स्वंय और मेरे साथ केंद्रीय गृह सचिव, श्री गोविंद मोहन को इन वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करने हेतु मौके पर भेजा। श्री राहुल गांधी से अनुरोध किया गया कि वे अपना धरना समाप्त करें, क्योंकि यह स्थल धरने का स्थल नहीं है, और यहां पर धरना करने से जनसाधारण को काफी असुविधा भी पहुंच रही है। श्री राहुल गांधी जी ने यह मांग रखी कि यदि सरकार संसद में NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए मान जाती है, तो वह अपना धरना तुरंत समाप्त कर देगें। कुछ ही क्षणों में सरकार के शीर्ष नेत्रत्व की अनुमति लेने के बाद, श्री राहुल गांधी को यह आश्वसान दिया गया कि उनकी मांग को मान लिया गया है, तथा सरकार NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने को तैयार है।
श्री राहुल गांधी जी को जब यह सूचना पहुंचाई गई तो उन्होंने कहा कि वह इतने पर ही नहीं मानेंगे अपितु उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी आश्वसान चाहा। उन्होंने कहा कि अब मेरी दो मांगे हैं: संसद में चर्चा एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा। जब उनको याद दिलाया गया कि पहले उन्होने केवल चर्चा की ही मांग की थी, तब उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गयी हैं। जब उनकों विनम्रता से ये समझाने का प्रयास किया गया कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को इतनी जल्दी अपनी बात से मुकर जाना शोभा नहीं देता, तो उन्होंने कहा कि यह उनकी मर्जी है। जब गृह सचिव ने यह समझाने का प्रयास किया कि यह स्थल धरने के लिए अनुकूल नही हैं तो उनका उत्तर था कि ये भी उनकी मर्जी है वे जहां बैठें।
श्री राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष काअपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकंतंत्र की हर मर्यादा के विपरीत है। सरकार NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार है। इसके विपरीत, कांग्रेस पार्टी ने आज तक इस गंभीर विषय पर नियमानुसार औपचारिक चर्चा करने का कोई नोटिस नहीं दिया है। श्री राहुल गांधी का व्यवहार लोकतंत्र के ऊसूलों से मेल नहीं खाता है।
भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश के पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पुनः दायित्व मिलने पर आदरणीय श्री संतोष ओझा जी से आज मेरे दिल्ली आवास पर आत्मीय भेंट हुई।
उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पूर्वांचल मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।
बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
आज कांस्टीट्यूशन क्लब नई दिल्ली में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से आयोजित कारीगरी बाजार का अवलोकन किया जिसमें विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्पों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री @TawdeVinod जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।
संसद के मानसून सत्र के साथ ही देश में एक बार फिर बड़े और कड़े सुधारों का दौर शुरू होने जा रहा है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में सरकार राष्ट्रहित और प्रशासनिक पारदर्शिता को सर्वोपरि रखते हुए कई ऐतिहासिक और दूरगामी विधेयक पेश करने की पूरी तैयारी में है।
इस सत्र में राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक 'वंदे मातरम' के सम्मान और संरक्षण के लिए एक बड़ा विधायी कदम उठाया जा रहा है, जिससे इसके अपमान पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकेगी। इसके साथ ही, आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने, एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती देकर व्यापार सुगमता बढ़ाने, और शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार लाने वाले प्रमुख बिल सदन में लाए जा रहे हैं।
सबसे ज्यादा सस्पेंस परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों पर बना हुआ है, संसद में दो-तिहाई बहुमत जुटाने के लिए बैठकों और नए सियासी समीकरणों का दौर जारी है।
कुल मिलाकर यह सत्र सरकार के बड़े फैसलों का गवाह बनने जा रहा है।
देखिए, ये विस्तृत रिपोर्ट...⬇️
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव प्रवास के क्रम में आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के कृष्णा मंडल अंतर्गत कृष्णापुरी शक्तिकेंद्र पर बोरिंग रोड चौराहा स्थित वर्मा सेंटर कॉम्प्लेक्स में बैठक कर प्रमुख नागरिकों से मुलाकात की।
सभी लोगों ने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी के प्रति अपना पूर्ण विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया। यहां की जनता का उत्साह और सकारात्मक वातावरण यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।
#BankipurByElection #NDA #BJP #NeerajKumarSinha #BankipurKaBeta
#JanSampark
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव प्रवास के क्रम में आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी लोहानीपुर (वार्ड नंबर 36) में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के पिताजी स्व. नवीन किशोर सिन्हा जी के पुराने सहयोगी श्री नंदकिशोर सिंह जी के आवास जाकर उनसे मुलाकात की
182-बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव प्रवास के क्रम में आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी लोहानीपुर (वार्ड नंबर 36), के स्व. मोहित नारायण सिंह लेन में श्री राजू सिंह जी के आवास के सामने बैठक कर प्रमुख नागरिकों से मुलाकात की एवं जनसंपर्क किया।
लोगों का विश्वास और उत्साह देखकर मैं निश्चित तौर पर यह कह सकता हूं कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बांकीपुर की जागरूक जनता अपने अमूल्य मत से विकास और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश देगी तथा एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को प्रचंड विजय का आशीर्वाद प्रदान करेगी।
#BankipurByElection #NDA #BJP #NeerajKumarSinha #Bihar #JanSampark #ModiHaiToMumkinHai
Spoke to the team of Skyroot Aerospace and congratulated them on the successful launch of Vikram-1.
This is a defining moment in India’s space journey. The growing participation of our private sector is opening new frontiers and accelerating innovation.
This achievement will encourage countless youngsters to dream bigger and innovate fearlessly.
@SkyrootA
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 (रोड न. 01), पुराना यारपुर में सेवानिवृत डीएसपी श्री कमला सिंह जी के आवास परिसर में बैठक की एवं जनसंपर्क किया।
बांकीपुर की जागरूक जनता का स्नेह, विश्वास और उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि विकास, सुशासन और जनसेवा की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए जनता का आशीर्वाद एनडीए के साथ है।
#BankipurByElection #NDA #BJP #NeerajKumarSinha #Bihar #JanSampark #ModiHaiToMumkinHai
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 36, पूर्वी लोहानीपुर में स्व. लक्ष्मीनारायण सिंह जी के आवास परिसर में बैठक की एवं जनसंपर्क किया। एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार श्री नीरज कुमार सिन्हा जी के पक्ष में अपार जनसमर्थन है। सभी लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की।
इस दौरान सभी लोगों ने विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। जनता का उत्साह, आत्मीय समर्थन और विश्वास यह स्पष्ट संदेश दे रहा है कि बांकीपुर में इस बार भी कमल खिलाने का संकल्प मजबूत हो चुका है।
#BankipurByElection #NDA #BJP #NeerajKumarSinha #Bihar #JanSampark #ModiHaiToMumkinHai
चंपारण की पावन धरती के होनहार एथलीट सेतु मिश्रा जी ने एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराते हुए इतिहास रचा है।
सेतु मिश्रा ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा पुरुष 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतकर न केवल चंपारण का गौरव बढ़ाया है, बल्कि बिहार का देश नाम भी पूरे एशिया में रोशन किया है। इस अद्भुत उपलब्धि के साथ वे एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
यह सफलता केवल एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बिहार की प्रतिभा, संघर्ष, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रतीक है। सेतु मिश्रा जी की यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने का विश्वास देगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सेतु मिश्रा जी आने वाले समय में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए और अधिक स्वर्णिम उपलब्धियाँ हासिल करें तथा विश्व मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाते रहें।
इस ऐतिहासिक सफलता पर सेतु मिश्रा जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।