बेंगलुरु में Sri Sri Gurukulam, the Gurukul Heritage School के भ्रमण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह गुरुकुल भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा, संस्कारयुक्त शिक्षा और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम है।
यह गुरुकुल व्यवस्था केवल शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन, आध्यात्मिक चेतना और जीवन मूल्यों को विकसित करने की महान परंपरा पर संचालित है।
@ArtofLiving@Gurudev
Art of Living Foundation आश्रम, बेंगलुरु में आज एक अत्यंत अद्भुत और प्रेरणादायी अनुभव प्राप्त हुआ।
पूज्य श्री श्री रविशंकर जी द्वारा विकसित सुदर्शन क्रिया, ध्यान एवं विशेष आध्यात्मिक तकनीकों के माध्यम से जागृत होने वाली अंतर्ज्ञान शक्ति का प्रत्यक्ष अनुभव आश्चर्यचकित करने वाला था।
साधिका कुमारी भवानी दिनेश, कुमारी धावला, कुमारी प्रियथा एवं कुमारी सान्वी द्वारा इसका प्रदर्शन अत्��ंत प्रेरणादायी और अविस्मरणीय रहा। योग, प्राणायाम, ध्यान और आध्यात्मिक अनुशासन के माध्यम से मानव मन की असीम संभावनाओं को जागृत करने वाली विधा है।
@ArtofLiving
पुरी दुनिया को एक परिवार मानते हुए वसुधैव कुटुंबकम् और नर सेवा नारायण सेवा के मंत्र को पूज्य गुरुदेव के मार्गदर्शन में हम आत्मसात कर रहे हैं।
📍 बेंगलुरु
@Gurudev@ArtofLiving
📍 रांची, ऑड्रे हाउस
सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में आज अद्भुत साहस और दृढ़ संकल्प का भी हम सबने सम्मान किया।
9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तक समुद्र में तैराकी कर असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बालक इशांक को ₹1,01,000 की सम्मान राशि प्रदान किया गया। नन्हें बालक का यह अद्भुत प्रयास न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि देश के हर बच्चे के लिए एक मजबूत संदेश भी है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी एवं संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति ने इसकी शोभा बढ़ाई। रांची के सपूत इशांक की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
@narendramodi@PMOIndia@PIBHindi@bjpkarmveer@arjunrammeghwal
भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी०पी० राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। पहाड़ी बाबा से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
आपका जीवन सदैव ऊर्जा, प्रेरणा और सेवा भाव से परिपूर्ण रहे; इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ अनंत शुभकामनाएं। @VPIndia
📍रांची
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यभूमि पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी का हार्दिक अभिनंदन। जोहार 🙏
@arjunrammeghwal
📍रांची, ऑड्रे हाउस
सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला 2026 के भव्य आयोजन के लिए झारखण्ड के नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी की शुभकामनाएं। आपके इन शब्दों के लिए आभार प्रकट करता हूं।
@yourBabulal