🚨Epstein Files Jmail
एपस्टीन फाइल्स ने सनसनी मचाई हुई है। लोग इन फाइलों को आसानी से एक्सेस कर पाएं, इसलिए Jmail बनाया गया है। वहां उन सारी फाइलों, तस्वीरों को एक जगह देखा जा सकता है, जो अब पब्लिक डोमेन में हैं।
एपस्टीन फाइल्स ने दुनियाभर में सनसनी मचाई है। लोग इन फाइलों को एक्सेस करना चाहते हैं और उन सरकारी वेबसाइटों पर जा रहे हैं जहां इन्हें ��पलोड किया गया है। लेकिन अब एपस्टीन फाइल्स को एक जगह पर देखने का तरीका तैयार कर दिया गया है। इसका नाम Jmail है। Jmail देखने में एकदम जीमेल की तरह है। इस पर जाकर जेफ्री एपस्टीन के ईमेल्स को बहुत आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस टूल को सॉफ्टेवयर इंजीनियर रहे ल्यूक इगेल और राइली वाल्ज ने मिलकर तैयार किया है।
एपस्टीन फाइल्स करीब 60 लाख डॉक्युमेंट्स, इमेजेस और वीडियोज का संग्रह है जो बेस्ड है अमेरिकी फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन और उनकी पार्टनर घिसलेन मैक्सवेल से जुड़े यौन तस्करी के मामलों पर। इसे दुनिया के सबसे घिनौने कामों का कच्चा चिट्ठा कहा जा सकता है। एपस्टीन फाइल्स में ऑडियो-वीडियाे रिकॉर्डिंग, ईमेल और सीक्रेट डॉक्युमेंट्स शामिल हैं, जिनमें दुनिया की प्रमुख हस्तियों का नाम सामने आ रहा है।
��िपोर्ट्स के अनुसार इन फाइलों को अमेरिका का डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस रिलीज कर रहा है। उसकी वेबसाइट पर जाकर फाइलें डाउनलोड की जा सकती हैं। हालांकि यह प्रक्रिया थोड़ी मुश्किल और बहुत से लोगों के लिए आसान नहीं है, इसलिए एपस्टीन फाइल्स का Jmail तैयार किया गया है।
एपस्टीन फाइल्स का Jmail बनाने का मकसद उन फाइलों को मेल की शक्ल में एक जगह पर इकट्ठा करना है ताकि दुनिया उसे आसानी से एक्सेस कर पाए। जेमेल का यूजर इंटरफेस एकदम जीमेल की तरह है। जीमेल को दुनियाभर में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में उन्हें Jmail को समझने में बिलकुल भी वक्त नहीं लगेगा। जेमेल में कोई नई जानकारी नहीं है। यह अबतक उपलब्ध जानकारियों को व्यवस्थित तरीके से अरेंज करता है। जेमेल पर एपस्टीन फाइल्स देखने वाले लोग कीवर्ड डालकर भी फाइलों को सर्च कर सकते हैं। इमेल थ्रेड खोल सकते हैं। बातचीत को स्क्रॉल कर सकते हैं। जेमेल पर एपस्टीन फाइलों को देखने से पूरे पैटर्न को आसानी से समझा जा सकता है।
जेमेल बनाने वाले ल्यूक इगेल और राइली वाल्ज ने कई ��से डॉक्युमेंट्स को पढ़ने लायक बनाया है, जो खराब तरीके से स्कैन किए गए थे। इसमें एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, खराब स्कैन डॉक्युमेंट्स को पढ़ने लायक बनाने के लिए ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन यानी OCR तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। Jmail पोर्टल पर चीजें बेहतर तरीके से अरेंज की गई हैं। जैसे- Jphotos में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से रिलीज तस्वीरों क��� देखा जा सकता है। JDrive में डॉक्युमेंट्स और फाइलें देखी जा सकती हैं। JFlights में एपस्टीन के प्राइवेट जेट के बारे में बताया गया है। Jamazon में एपस्टीन की ऑनलाइन शॉपिंग की डिटेल पाई जा सकती है।
Jmail को एक्सेस करने के लिए गूगल पर जाकर इसे सर्च करें या सीधे https://t.co/dmYW8kjSfn को खोलें।
जो यूजर इंटरफेस सामने आएगा, वह एकदम जीमेल जैसा है। यहां सारी फाइलों को एकसाथ देखा जा सकता है। नीचे की तरफ से फोटोज, ड्राइव और फ्लाइट के लिंक आएंगे। उनमें जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी तस्वीरें, डॉक्युमेंट्स और फ्लाइट डिटेल्स को देखा जा सकता है।