गत दिवस दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं खरगोन-बड़वानी क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद भाईसाहब श्री Gajendra Singh Patel जी को दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुंचकर पार्टी के राष्ट��रीय महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर आत्मीय बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
निश्चित ही आपके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं सतत परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी,आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
@gajendra4bjp
वरिष्ठ प्रचारक,पूर्व संगठन महामंत्री एवं मध्य क्षेत्र सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख आदरणीय भाईसाहब श्री @HitanandSharma जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें और राष्ट्रसेवा के आपके संकल्पों को निरंतर शक्ति प्रदान करें।
जबलपुर स्थित मानस भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक, परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित भव्य महानाट्य “ युग प्रवर्तक डॉ हेडगेवार “का सजीव चित्रण का प्रस्तुतीकरण देखा ।
संस्कार भारती एवं संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्कृष्ट प्रस्तुति ने राष्ट्रभक्ति, संगठन, सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक चेतना के उन अमूल्य जीवन मूल्यों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया, जिन्हें पूज्य डॉ. हेडगेवार जी ने अपने संपूर्ण जीवन में जिया और समाज के समक्ष आदर्श के रूप में स्थापित किया। यह महानाट्य केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम था, जिसने प्रत्येक दर्शक ��े मन में राष्ट्रसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव जागृत किया।
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this regard. This continues our series of steps for safeguarding the interests of students.
Those who try to harm the future of our youth will not be spared.
देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्व���च्च प्राथमिकता है।
पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।
युवाओं के भविष्य के ���ाथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
"ज्ञान, शील और एकता" के आदर्श वाक्य को ���त्मसात कर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण के लिए निरंतर समर्पित विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
ABVP ने सदैव विद्यार्थी शक्ति को राष्ट्रशक्ति में परिवर्तित करने का कार्य किया है। राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना, अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व निर्माण के माध्���म से संगठन ने लाखों युवाओं को राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर किया है। यही कारण है कि आज भी ABVP युवाओं के लिए प्रेरणा, समर्पण और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनी हुई है।
मुझे गर्व है कि मैं भी इस राष्ट्रवादी छात्र संगठन का कार्यकर्ता रहा हूँ। इस संगठन से मिले संस्कार, सेवा भाव और राष्ट्र प्रथम की भावना मेरे जीवन की अमूल्य पूंजी हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रहित एवं छात्रहित में इसी प्रकार निरंतर नई ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करती रहे।
भारत माता की जय! 🇮🇳
#ABVPFoundationDay #ABVP #AkhilBharatiyaVidyarthiParishad #अखिल_भारतीय_विद्यार्थी_परिषद #ज्ञान_शील_एकता #राष्ट्रनिर्माण #विद्यार्थी_शक्ति_राष्ट्र_शक्ति
भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री श्री राहुल प्रताप सिंह भदौरिया जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
@shyamtailorsjr@Rahul08833
संविधान हत्या दिवस!
आज ही के दिन 25 जून, सन् 1975 को अपने राजनीतिक अस्तित्व एवं सत्ता को बचाने के उद्देश्य के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार व तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी द्वारा सम्पूर्ण देश में थोपा गया ‘आपातकाल’ स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे दुःखद, अलोकतांत्रिक और काला अध्याय है।
भारत की आत्मा लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करनेवाले, अपने प्राणों को उत्सर्ग करने वाले महान आत्माओं को कोटिशः नमन।
धर्म का आचरण व संरक्षण करते हुए अपने राष्ट्र को परमवैभव संपन्न बनाएंगे....
संघ का कार्य तो -- विजेत्री च नः संहता कार्यशक्तिर्, विधायास्य धर्मस्य संरक्षणम्। परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं.....यहां तक है..
चार मई के चुनाव परिणाम के लिए गृह मंत्री अमित शाह की चुनाव प्रचार के दौरान भविष्यवाणी-
4 मई को सुबह काउंटिंग चालू होगी,
8 बजे बैलेट बॉक्स खुलेगा,
9 बजे पहला राउंड,
10 बजे दूसरा राउंड
और 1 बजे दीदी….टाटा बाय-बाय
अंडमान-निकोबार ने रचा इतिहास 🇮🇳
स्वराज द्वीप पर भारत का सबसे बड़ा अंडरवॉटर तिरंगा (60x40 मीटर) लहराया।
200 गोताखोरों के साथ बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड।
द्वीपों को ग्लोबल डाइविंग हॉटस्पॉट बनाने की बड़ी पहल।
भगवान विष्णु के अद्भुत एवं पराक्रमी अवतार, भक्त प्रह्लाद के रक्षक भगवान नरसिंह जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान नरसिंह जी की कृपा से हमारे जीवन से भय, बाधाएँ और नकारात्मकता दूर हों, तथा साहस, शक्ति और आत्मविश्वास का संचार हो।
हमारा जीवन सुख, शांति और समृद्धि से उज्ज्वल बना रहे — यही कामना है।
यह पावन अवसर हमें सत्य, भक्ति और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता रहे।
#नरसिंह_जयंती #भगवान_नरसिंह #जय_श्री_नरसिंह #धर्म_और_भक्ति
शौर्य दिवस हमें उन अमर बलिदानों की याद दिलाता है, जब मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारे जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उनका शौर्य, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आइए, इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम संकल्प लें कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव सजग रहेंगे और अपने वीर जवानों के सम्मान को सर्वोपरि रखेंगे।
सभी वीर सपूतों के शौर्य, बलिदान और समर्पण को कोटि-कोटि नमन। 🙏
आज नई दिल्ली प्रवास में भारत सरकार में संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री @JM_Scindia जी से सौजन्य भेंट हुई ।
वे अर्थशास्त्र के विद्यार्थी भी रहे हैं, इस नाते वित्तीय मामलों में उनके गंभीर अध्यन और अनुभव को साझा करने का सुखद संयोग भी रहा ।@blsanthosh@narendramodi