कृष्णाय वासुदेवाय देवकीनन्दनाय च।
नन्दगोपकुमाराय गोविन्दाय नमो नम:।।
सम्पूर्ण जगत के पालनहार, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं!
भगवान मुरलीधर सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद दे���, यही कामना करता हूँ।
जय श्रीकृष्ण!
#Janmashtami
महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाने वाले डॉ. राधाकृष्णन जी की जयंती पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस की सभी गुरुजनों एवं शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#TeachersDay
आज आज़ाद नगर कार्यालय में जन संवाद अभियान के अंतर्गत क्षेत्रवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों को विस्तार से सुना।
स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनके मुद्दों को समझा तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई और विभागीय समन्वय पर चर्चा की।
#JanSamvaad
आज उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मौजपुर वार्ड में निगम पार्षद अनिल गौड़ जी द्वारा आयोजित ट्रांस यमुना विकास बोर्ड द्वारा स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस अवस��� पर मौजपुर वार्ड की विभिन्न गलियों के पुनर्निर्माण सहित जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए हमारा प्रयास है कि दिल्ली के हर क्षेत्र में विकास समान रूप से पहुंचे। साथ ही, माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के स्पष्ट संकल्प के अनुरूप यमुनापार और उत्तर-पूर���वी दिल्ली विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेगी, बल्कि यहां भी सड़क, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ मजबूत किया जाएगा।
देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मानित स्व. प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
दशकों तक राष्ट्र के सार्वजनिक जीवन में अपनी दूरद���ष्टि, अनुभव और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति प्रतिबद्धता से उन्होंने देश की सेवा की।
#PranabMukherjee
आप सभी को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है।
मे��ी कामना है, यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।
#RakshaBandhan
हॉकी में भारत को वैश्विक स्तर पर नव्य पहचान दिलाने वाले हॉकी के जादूगर एवं पदम् भूषण से अलंकृत मेजर ध्यानचंद सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आप सभी को 'राष्ट्रीय खेल दि���स' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#NationalSportsDay
@ArvinderLovely@PriyaKa30152598 गांधीनगर वार्ड की ��िगम पार्षदा श्रीमती प्रिया कंबोज आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई भगवान भोलेनाथ पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें आप स्वस्थ रहें मस्त रहें मुस्कुराती रहे
गांधी नगर वार्ड की निगम पार्षदा प्रिया कंबोज जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह जन्मदिन आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और नई सफलताएं लेकर आए। आप सदैव स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहें।
@PriyaKa30152598
केसरिया हमारे शौर्य और त्याग का तेज है। श्वेत सत्य और शांति का संस्कार है।
हरा समृद्धि और जीवंतता का प्रतीक है।
और अशोक चक्र राष्ट्र की अनवरत गति और कर्तव्य का संकल्प।
आज दिल्ली विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष, ���ंत्रिमंडल के साथियों और विधायकगण के साथ तिरंगा यात्रा में राष्ट्रध्वज थामा तो हृदय भारत माता के गौरव और स्वाभिमान से भर उठा।
यह तिरंगा हमारी सभ्यता का गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों के तप और बलिदान की स्मृति और 140 करोड़ भारतीयों की एकात्मता का प्रतीक है।
आप भी अपने घरों पर तिरंगा फहराइए। आइए, स्वतंत्रता के इस महोत्सव को ‘हर घर तिरंगा’ के संकल्प के साथ जन-जन का उत्सव बनाएं।
तिरंगे के साथ अपन��� सेल्फी इस वेबसाइट ��र अपलोड करें - https://t.co/llqVBEHTdQ
भारत माता की जय!
वंदे मातरम्!
#HarGharTiranga
#HGT2026
सभी को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान शिव से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना करता हूँ।
हर हर महादेव!
30 हजार करोड़ से भी ज्यादा का घोटाला आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया है, जिसका भुगतान वर्तमान में दिल्ली की जनता को करना पड़ रहा है।
घोटालों की श्रृंखला अगर गिनाऊं, तो घोटाले सुन-सुनकर थक जाएंगे। शीशमहल घोटाला, शराब घोटाला, क्लासरूम घोटाला, आर्बिट्रेशन घोटाला, ट्यूशन फीस घोटाला, हॉस्पिटल घोटाला, ई-वे बिल घोटाला, सब्सिडी घोटाला, एडवरटाइजमेंट घोटाला।
घोटाले ही घोटाले।
#MonsoonSession