A Navratna PSU under Ministry of Railways. One of the largest neutral telecom infra providers in India and a trusted end-to-end IT & ICT service provider.
कोलकाता में रेलटेल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन साहित्य, हास्य, गीत और ग़ज़ल के विविध रंगों से सजा एक यादगार साहित्यिक आयोजन रहा।
देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिष्ठित कवियों डॉ. विष्णु सक्सेना, श्री दिनेश रघुवंशी, सुश्री खुशबू शर्मा, श्री विनोद पाल, श्री मनोज टंडन और श्री विवेक कुमार गुप्ता ने अपनी-अपनी विशिष्ट शैली और रचनात्मकता से कार्यक्रम को एक सुंदर संतुलन और व्यापकता प्रदान की।
जहाँ डॉ. विष्णु सक्सेना और श्री दिनेश रघुवंशी की रचनाओं ने गीत और काव्य की भावपूर्ण दुनिया से जोड़ा, वहीं सुश्री खुशबू शर्मा ने अपनी कविताओं और गीतों से संवेदनाओं को स्वर दिया। श्री विनोद पाल और श्री विवेक कुमार गुप्ता की हास्य प्रस्तुतियों ने माहौल में ठहाकों और सहज आनंद का रंग भर दिया।
सम्मेलन का संचालन श्री मनोज टंडन, निदेशक, पीओ एंड एम, रेलटेलने किया और अपनी जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने एक ग़ज़लकार के रूप में कुछ बेहद मनोरंजक ग़ज़लें भी प्रस्तुत कीं। मनोज टंडन की ग़ज़लों ने महफ़िल को एक अलग ही भावात्मक गहराई दी।
इस तरह कार्यक्रम में हास्य से लेकर श्रृंगार, गीत से लेकर ग़ज़ल और गंभीर भावनाओं से लेकर सहज मनोरंजन तक हर रंग देखने को मिला।इस आयोजन में रेलटेल के अनेक कर्मचारियों ने भी अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया, जिससे कार्यक्रम और भी अधिक जीवंत, रोचक एवं रचनात्मक बन गया। यही विविधता इस कवि सम्मेलन की सबसे बड़ी खूबसूरती रही और इसने कोलकाता में एक ऐसी साहित्यिक महफ़िल रची, जिसमें शब्द भी थे, मुस्कान भी थी, संवेदनाएँ भी थीं और याद रह जाने वाली कई प्रस्तुतियाँ भी।
#रेलटेल #राजभाषा #कविसम्मेलन
कोलकाता में रेलटेल ने अखिल भारतीय राजभाषा हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देना तथा हिंदी एवं भारतीय भाषाओं से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उद्घाटन संबोधन में रेलटेल पूर्वी क्षेत्र के प्रधान कार्यकारी निदेशक श्री जाकिर हुसैन सिद्दीकी ने हिंदी के प्रचार-प्रसार और संगठन में इसके प्रयोग को सुदृढ़ करने के लिए रेलटेल के निरंतर प्रयासों को रेखांकित किया। इस अवसर पर रेलटेल की राजभाषा गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी गई तथा राजभाषा पत्रिका ‘तविशी’ के विशेषांक का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम को रचनात्मक एवं भावपूर्ण स्पर्श देते हुए रेलटेल के निदेशक/पीओएम, श्री मनोज टंडन ने स्वरचित कविता का पाठ किया, जिसने सम्मेलन के लिए एक विचारोत्तेजक एवं आत्मीय वातावरण तैयार किया। कविता पाठ के उपरांत नराकास के सदस्य सचिव, श्री राजेश बी. नायर ने सम्मेलन के आयोजन के लिए रेलटेल की सराहना की तथा दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए संगठन के निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की।
रेलटेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय कुमार ने गैर-हिंदी भाषी क्षेत्रों से आने वाले सहकर्मियों को हिंदी सीखने और दैनिक कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी भारतीय भाषाओं के समान सम्मान पर भी बल दिया।
मुख्य अतिथि, मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक श्री प्रेम सागर गुप्ता ने कहा कि हिंदी का प्रयोग केवल औपचारिक अवसरों तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन एवं व्यवहार का स्वाभाविक हिस्सा बनना चाहिए।
सम्मेलन में श्री बालेन्दु शर्मा ‘दाधीच’, सीईओ, एआईएलजीओ टेक्नोलॉजीज, दुबई एवं माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व निदेशक ने “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और राजभाषा: अवसर, चुनौतियाँ एवं भविष्य” विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। डॉ. बरुण कुमार, पूर्व निदेशक (राजभाषा), रेलवे बोर्ड ने “संसदीय राजभाषा प्रश्नावली” तथा प्रो. अमर पाल शर्मा, कलकत्ता विश्वविद्यालय ने “सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में राजभाषा के सफल मॉडल” विषय पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में समाचार वाचन प्रतियोगिता एवं हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्मेलन ने राजभाषा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग, ज्ञान-साझाकरण और भारत की समृद्ध भाषाई विविधता के समान सम्मान के प्रति रेलटेल की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।
रेलटेल ,कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में रेलटेल, पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता द्वारा आयोजित भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सादर आमंत्रण।
25 अगस्त 2026 प्रातः 10:00 बजे से
कविता होगी, काव्य होगा, शब्दों का उत्सव होगा— और हिंदी के रंग में रंगेगा यह खूबसूरत अवसर।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live) - https://t.co/6vFEPdRSJw
घर बैठे इस कवि सम्मेलन से जुड़ें और हिंदी के इस उत्सव के सहभागी बनें।
आइए, मिलकर मनाएँ हिंदी के शब्दों, संवेदनाओं और सृजन का उत्सव। क्योंकि हिंदी केवल हमारी राजभाषा नहीं— हमारी अभिव्यक्ति, हमारी अनुभूति और हमारी पहचान भी है।
आइए… सुनें भी, सराहें भी और हिंदी के इस काव्यमय सफ़र का हिस्सा भी बनें।
#राजभाषा #हिंदी #कविसम्मेलन #अखिलभारतीय_राजभाषा_सम्मेलन #राजभाषाहिंदी
कॉर्पोरेट कार्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में रेलटेल, पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता द्वारा आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में सहभागिता करें।
24 अगस्त 2026 प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live): https://t.co/rd8hdqYMQZ अवश्य जुड़ें और इस सार्थक पहल का हिस्सा बनें।
आइए, “राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन एवं सतत संवर्धन” के संकल्प को और सशक्त बनाएं तथा हिंदी के व्यापक एवं प्रभावी प्रयोग की दिशा में मिलकर कदम बढ़ाएं।
#राजभाषा #हिंदी #अखिलभारतीयराजभाषासम्मेलन #रेलटेल
The 26th AGM of RailTel was held today, 20 August 2026, through Video Conferencing. Shri Sanjai Kumar, Chairman & Managing Director, RailTel, addressed the AGM. The Annual Report of the Company for FY 2025-26 was presented during the meeting.
The meeting was attended by members of the RailTel Board - Shri V. Rama Manohara Rao, Director/Finance; Shri Manoj Tandon, Director/Project, Operations & Maintenance; Shri Yashpal Singh Tomar, Director/Network Planning & Marketing; Shri Ranjit Kumar, Government Nominee Director; Shri Rajesh Gupta, Government Nominee Director; and Smt. Asha Sharma, Independent Director.
#RailTel #AGM2026 #26thAGM #AnnualReport
🛤️ Major capacity upgrade for India’s East Coast railway network!
410 km of multitracking projects across 4 states will mean more capacity, smoother freight movement and better passenger connectivity.
RailTel organised a comprehensive Eye Screening Camp at its Corporate Office on 19 August 2026, in collaboration with Dr. Agarwal’s Eye Hospital.
The camp offered complimentary vision testing, refraction and spectacle advice, cataract and colour vision screening, and IOP testing. RailTel officers and employees participated enthusiastically, reinforcing the organisation’s focus on employee health and well-being.
#RailTel #EyeHealth #EmployeeWellbeing #WorkplaceWellness
RailTel is observing the three-month Preventive Vigilance Campaign from 17 August 2026 to 16 November 2026, as a prelude to Vigilance Awareness Week- 2026. The theme of the campaign is “Probity for Prosperity” (सत्यनिष्ठा से समृद्धि).
The campaign commencing today, i.e. 17 August 2026, marks the beginning of various activities aimed at promoting vigilance awareness and strengthening a culture of integrity and transparency across the organisation.Let us collectively reaffirm our commitment to integrity, transparency, accountability and ethical conduct in the discharge of our official responsibilities.
#ProbityForProsperity #IntegrityForProsperity #VigilanceForProsperity #ProbityInAction #IntegrityInAction #CultureOfIntegrity