विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने इण्डिया मोटर सर्किल, शनि मन्दिर, ठठेरा चौक, शिव मन्दिर और ऊसरी गेट क्षेत्र में, हाईमास्ट लाइटों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व अजमेर शहर की रोशनी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए, लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में, लाखों रुपये की लागत से चौराहों पर हाईमास्ट एवं मिनी हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही शहर के 80 वार्डों में, 3 हजार से ज़्यादा अतिरिक्त, स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही पुष्कर रोड एवं जयपुर रोड पर, हेरिटेज पोल और हेरिटेज लाइटों के जरिये सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
@VasudevDevnani
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संचालित, पीएम ई-बस सेवा योजना देश के शहरी परिवहन क्षेत्र में, महत्वपूर्ण बदलाव का आधार बन रही है। इससे स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिल रहा है। राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए, निरंतर कार्य हो रहा है। पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत, प्रारंभ में राजस्थान के आठ शहरों के लिए, कुल 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई थीं। परंतु राज्य सरकार के विशेष प्रयासों और मजबूत प्रबंधन के चलते प्रदेश के लिए, अतिरिक्त बसें स्वीकृत कराई गई हैं, जिससे राजस्थान के लिए कुल 1150 ई-बसें मंजूर हो चुकी हैं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाला यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। चंद्रमा की शीतल एवं अमृतमयी किरणें सभी के जीवन को आरोग्य और खुशहाली से आलोकित करें।
#sharadpoornima
भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर वाराणसी, उत्तर प्रदेश के नमो घाट पर होने वाले, विंग्स ओवर गेंजेस एरियल डिस्प्ले का सीधा प्रसारण, रविवार 25 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से जल महल जयपुर पर होगा। एयर फोर्स स्टेशन जयपुर के स्टेशन कमांडर ने बताया कि इस अवसर पर 100 एयरक्राफ्ट्स, 52 फाइटर्स, 15 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स, 32 हेलीकॉप्टर्स और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट 12 अलग-अलग एयर बेसिस से उड़ान भरकर, वाराणसी के नमो घाट के ऊपर हवाई प्रदर्शन करेंगे।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने चूरू के सादुलपुर में हुए, भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को, यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही, उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने बताया कि सितंबर, 2026 में राज निवेश पर 11,739.27 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दर्ज हुए हैं। अप्रैल से सितंबर के बीच 31,892 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। यह पिछले पूरे वित्त वर्ष में दी गई 29,536 स्वीकृतियों से अधिक है। उन्होंने ‘डिरेगुलेशन एंड कम्प्लायंस रिडक्शन फेज-1’ की सितंबर, 2026 की मासिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों की जानकारी दी।
@svoruganti1466
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने लोकभवन पहुँचकर मुलाकात की । इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
@LokBhavanJaipur#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए, विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभियान की प्रगति को लेकर, सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) के साथ, समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि, उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में क्लस्टर कैंप आयोजित कर 18-19 आयु वर्ग के युवाओं सहित अन्य पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाकर, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित किया जाए। पात्र नागरिक, ऑनलाइन https://t.co/DGtJ6Sh3A3 एवं ऑफलाइन माध्यम से, आवेदन कर सकते हैं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की भ्रष्टाचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति की अनुपालना में, कृषि विभाग ने किसानों के हितों की सुरक्षा, कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कृषि क्षेत्र में, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देने की दिशा में, एक महत्वपूर्ण पहल की है। कृषि विभाग ने प्रदेश में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक रसायनों के नमूनों की जाँच प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष, गोपनीय, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से, पंत कृषि भवन में कृषि विभाग, राजस्थान सरकार एवं भारतीय डाक विभाग (राजस्थान परिमंडल) के मध्य, एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर किए।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत, स्टेट टास्क फोर्स की बैठक स्वास्थ्य भवन में, मिशन निदेशक एनएचएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 22 नवम्बर को, प्रदेश के चयनित 32 जिलों में आयोजित होने वाले, उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। मिशन निदेशक ने अभियान की सफलता के लिए, सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ, समय रहते आवश्यक तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश दिए।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में, महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी मोना अग्रवाल को, पुरुष बैडमिंटन एकल SL4 स्पर्धा में नवीन शिवकुमार को एवं पुरुषों की रिकर्व डबल्स तीरंदाजी स्पर्धा में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।
@LokBhavanJaipur
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राज्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के लिए, विद्यार्थी अब 30 नवम्बर तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ने बताया कि विद्यार्थियों के हित में यह तिथि बढ़ाई गई है। इससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण एवं तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के संबंध में, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 10 राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों—जोधपुर, अजमेर, कोटा, अलवर, भरतपुर, सीकर, बीकानेर, जयपुर, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जयपुर एवं कोटा के प्राचार्यों ने अपने-अपने संस्थानों की तकनीकी शाखाओं, आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों के प्लेसमेंट, नवाचारों, उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों, भविष्य की कार्ययोजना एवं प्रमुख चुनौतियों पर प्रस्तुतीकरण दिया।
@svoruganti1466
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा तथा टोल प्लाजा पर संभावित अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से, उपभोक्ता मामले विभाग के विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा 21 एवं 22 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पूरे राज्य में 380 धर्मकांटों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से बिना वैध सत्यापन के संचालित पाए गए 79 धर्मकांटों को जब्त किया गया। अभियान के तहत प्रदेशभर में कुल ₹10,95,000 का जुर्माना लगाया गया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने, विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री भैरोसिंह शेखावत जी को उनकी जयंती पर, पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. शेखावत जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे, श्री शेखावत जी ने प्रदेश और देश की राजनीति में अपनी अद्वितीय पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन समर्पण, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल रहा। ग्रामीण विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सुशासन की दिशा में उनके योगदान को सदा स्मरण किया जाएगा।
@VasudevDevnani
खम्मा घणी!
मारवाड़ महोत्सव, राजस्थान की वीरभूमि की गौरवगाथाओं और समृद्ध लोकसंस्कृति का अनूठा उत्सव है। अश्विन मास में आयोजित होने वाला यह दो दिवसीय महोत्सव, पूर्व में ‘मांड महोत्सव’ के नाम से जाना जाता था।
24 से 25 अक्टूबर तक जोधपुर में आयोजित, मारवाड़ महोत्सव का हिस्सा बनें और लोकसंगीत, पारंपरिक नृत्य व मारवाड़ की जीवंत सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करें।
#MarwarFestival #Jodhpur #RajasthanTourism #MyGovRajasthan #FolkFestival
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत, जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के 22 वार्डों में, मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि, जयपुर जिले में कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाताओं में से, 5 लाख 7 हजार 796 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार प्रथम चरण में कुल, 68.29% मतदान दर्ज किया गया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
आरपीएससी ने पुस्तकालयाध्यक्ष (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023 की मुख्य सूची जारी की है। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर, अभ्यर्थियों के साक्षात्कार, गत 1 जून से 9 अक्टूबर तक हुए, जिसके बाद 246 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में, सफल घोषित किया गया है। विस्तृत सूचना, आयोग की वेबसाइट https://t.co/dl9wqs3B22 पर उपलब्ध है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
प्रदेश में कर चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा राजस्व संग्रहण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत, लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, विभागीय अधिकारियों ने 13 एवं 14 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों में किराना, निर्माण, मार्बल, हार्डवेयर, लुब्रिकेंट एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े, 8 प्रतिष्ठानों पर सर्वे एवं जाँच की कार्रवाई की। इन प्रकरणों में, विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा लगभग, 1 करोड़ 43 लाख 67 हजार रुपये की राशि जमा एवं आईटीसी रिवर्स की गई।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान