Chaired the Land Border Districts’ SPs Conference 2026 in New Delhi today.
Modi govt has transformed India's border security from a reactive to a proactive apparatus by integrating the prowess of our security forces, administration, technology and the might of its citizens. Equipping it with a four-pronged security grid down to the district level through smart border, every inch of our frontiers will be secured with the world's most modern security ring.
गृह मंत्रालय के NCRB द्वारा निर्मित CrPI ऐप से फेस, आईरिस और DNA मैचिंग एक ही यूनिफाइड प्लेटफॉर्म पर आ पाएँगे और बायोमेट्रिक डेटाबेस की सारी जानकारी तक चंद सेकंड में पहुँच संभव होगी। यह अरेस्टेड और कन्विक्टेड व्यक्तियों के बायोलॉजिकल मेजरमेंट्स का रिकॉर्ड रखने के साथ-साथ वीडियो एनालिटिक्स से इंटर-स्टेट क्राइम्स में कार्रवाई तेज करेगा। देशभर में 2,600 से अधिक एनरोलमेंट यूनिट्स के साथ सभी पुलिस स्टेशनों तक पहुँच रहा यह ऐप स्मार्ट पुलिसिंग के नए दौर की शुरुआत है।
आज NCRB का 'ABHIGYAN' मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया। 1.3 करोड़ फिंगरप्रिंट के डेटाबेस NAFIS का यह पोर्टेबल वर्जन ऑन-फील्ड पुलिस कर्मियों को सीधे उनके स्मार्टफोन पर अपराधियों के विशाल डेटाबेस तक पहुँचने की शक्ति देता है। टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन से सुरक्षित यह ऐप चंद सेकंड में रियल-टाइम फिंगरप्रिंट पहचान कर ग्राउंड पुलिसिंग को और सशक्त बना रहा है। फास्ट ID, पोर्टेबल सेटअप और करोड़ों रिकॉर्ड्स जैसी खूबियों से युक्त ‘ABHIGYAN’ ऐप एक बेहद शक्तिशाली टूल है।
Congratulations to @PoliceRajasthan and @Rajeev_ips ji for entering the top performing departments list on @RajSampark portal, with 1001 grievances being redressed today
31 May 2026
आज बीकानेर स्थित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संगठित अपराधों पर कड़ा प्रहार करने और अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम करने के निर्देश दिए।
हमारी सरकार प्रदेश में भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय परिसर में भव्य बैंड प्रस्तुति से माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। शाम 7 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में “वंदे मातरम्” सहित कई शानदार धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
पारंपरिक वेशभूषा में सजे पुलिस बैंड के कलाकारों ने सेंट्रल बैंड सहित विभिन्न बैंड दलों के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बांसुरी की मधुर धुनों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत और डीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बड़ी संख्या में शहरवासियों और पर्यटकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
@RajCMO@svoruganti1466@Rajeev_ips@DIPRRajasthan
#RajasthanPoliceDivas2026
#RajasthanPolice #AlbertHallJaipur #PoliceBand #DeshBhakti #JaipurEvents #राजस्थान_पुलिस_स्थापना_दिवस
All good wishes to @PoliceRajasthan on 77th Foundation Day 2026, the band display was marked by patriotism, nationalism and unwavering commitment to serve Rajasthan with a Citizen First - Nation First approach
14 April 2026
@BhajanlalBjp@DIPRRajasthan@RajGovOfficial
प्रशिक्षण किसी भी ऑर्गेनाइजेशन का आधार स्तंभ है। यही कर्मियों में कार्यकुशलता, नेतृत्व और चरित्र निर्माण करता है।
पुलिस प्रशिक्षण, राजस्थान पुलिस के विस्तार होते कार्यों एवं जिम्मेदारियों के कारण अति संवेदनशील विषय है।
प्रशिक्षण के उच्च स्तरीय विकास एवं प्रशिक्षणार्थियों में उच्च मनोबल और कार्य दक्षता बढ़ाने तथा मार्गदर्शन हेतु आर.पी.टी.सी किशनगढ़ में श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान का यह प्रवास
राजस्थान पुलिस की उस सोच को दर्शाता है, जहाँ वर्दी के साथ संवेदना, अनुशासन के साथ संस्कार सिखाए जाते हैं।
प्रशिक्षणार्थियों से संवाद, मैस व प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को नजदीक से अवलोकन कर महिला प्रशिक्षणार्थियों के आत्म बल एवं अपने कार्यों के प्रति समर्पण तथा प्रशिक्षुओं में उत्साह का संचार किया है।
उद्देश्य यही है कि प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षणार्थी अपने कार्यों को अंजाम दे तो उनमें सेवाभाव, कटिबद्धता, समर्पण व कौशल कूट-कूट कर भरा हो।
भविष्य निर्मात्री राजस्थान पुलिस के अभिन्न अंग, पुलिस बल की महिला शक्ति।
राजस्थान पुलिस - सेवा, सुरक्षा और समर्पण का समावेश।
#RajasthanPolice
#DGPVisit
#RPTCKishangarh
#PoliceTraining
#StrongPoliceSafeRajasthan
#PoliceForPeople
#NationFirst
#LawAndOrder
राजस्थान की जनता को सुरक्षा, शांति और राज्य सरकार पर विश्वास का भाव और अधिक मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने मुख्यमंत्री निवास पर गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक लेकर 2025 का रिव्यू कर संगठित अपराध, माफिया गैंग्स, फरार & इनामी अपराधियों, नशे और साइबर अपराध के विरुद्ध विशेष एवं सख़्त अभियान चलाने के स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि थानों में आने वाले आमजन के साथ संवेदनशील, शालीन और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी बात पूरी गंभीरता से सुनी जाए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, मुख्य सचिव, राजस्थान, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय), महानिदेशक कानून व्यवस्था, महानिदेशक, यातायात व प्रशिक्षण, महानिदेशक, विशेष अभियान, सहित एडीजी, आईजी एवं डीआईजी स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान का संदेश स्पष्ट है कि चाहे धमकी देना हो, नशे का कारोबार हो या साइबर ठगी—राजस्थान में अब अपराधियों और उनके मददगारों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस की सख़्त कार्रवाई से अपराधियों और उनके समर्थकों में ऐसा भय होना चाहिए कि वे अपराध करने के बारे में सोचें तक नहीं।
श्री राजीव कुमार शर्मा, पुलिस महानिदेशक, राजस्थान ने भरोसा दिलाया कि राजस्थान पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ आमजन की सुरक्षा, युवाओं के भविष्य और समाज की शांति के लिए हर मोर्चे पर सतर्क और सक्रिय है।
आमजन से अपील है कि नशे से दूर रहें, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
राजस्थान पुलिस — भरोसे के साथ, सुरक्षा के लिए।
#RajasthanPolice
#CMRajasthan
#BhajanLalSharma
#HomeDepartment
#WarAgainstDrugs
#CyberCrimeAwareness
#ZeroTolerance
#PoliceWithPeople
#SafeRajasthan
#StrongLawAndOrder
Heartiest congratulations to Shri K. Vijay Kumar IPS (1975 Batch) Sir, on being awarded the prestigious #PadmaShri.
An absolute inspiration for the uniformed forces, his legacy is engraved in history- from masterminding Operation Cocoon to redefining strategy in LWE theaters as DG CRPF.
A proud moment for the police fraternity to see the "Super Cop" honoured.
#PadmaShri
#IPS #MHA
#BPRD
#TamilnaduPolice
शौर्य, परंपरा और अनुशासन का अद्भुत संगम।
77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अमर जवान ज्योति, जनपथ, जयपुर में राजस्थान पुलिस द्वारा भव्य बैंड एवं कैवलरी शो का आयोजन किया गया।
श्री वी. श्रीनिवासन, मुख्य सचिव, राजस्थान, श्री राजीव कुमार शर्मा,
महानिदेशक पुलिस, राजस्थान सहित वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और आमजन की गरिमामयी उपस्थिति में जांबाज अश्वारोहियों और पुलिस बैंड की सुमधुर प्रस्तुतियों ने राष्ट्रभक्ति का अद्भुत वातावरण रच दिया।
77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान पुलिस के संयुक्त ब्रास बैंड, सेंट्रल बैंड, महिला पाइप बैंड और राजस्थान पुलिस घुड़सवारी द्वारा भव्य प्रदर्शन किया गया।
@RajCMO@svoruganti1466
#RajasthanPolice #RepublicDay2026 #BandAndCavalryShow #JaipurEvents #ServiceAndSafety
#25January
राजस्थान पुलिस जनविश्वास, अनुशासन और सेवा का सशक्त प्रतीक है।
राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित नव-चयनित आरक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह-2026 में श्री अमित शाह, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, श्री भजनलाल शर्मा, माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान, श्री प्रेमचंद बैरवा, माननीय उपमुख्यमंत्री, राजस्थान, श्री जवाहर सिंह बेढ़म, माननीय गृह राज्य मंत्री, राजस्थान, श्री मदन राठौड़, माननीय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, राजस्थान, श्री वी. श्रीनिवास, मुख्य सचिव, राजस्थान, श्री भास्कर ए. सावंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग, राजस्थान, श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान और श्री संजीब कुमार नार्जरी, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सह निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ।
श्री अमित शाह, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने मंच से श्री जय प्रकाश झाझडिया, पुलिस निरीक्षक, जिला विशेष शाखा चुरु को ( रतन नगर पुलिस थाना चूरु को वर्ष 2025 में राजस्थान का श्रेष्ठ तथा भारत में 10वें स्थान का गौरव हासिल हुआ है, अभिलेख व सर्वेक्षण तथा अपराध निष्पादन व प्रदर्शन के विभिन्न मानकों के आधार पर पुलिस थाना रतन नगर, चूरू को श्रेष्ठ थाना का गौरव हासिल हुआ है) एवं 10 नव चयनित आरक्षकों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिए।
वर्दी सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, जनता के विश्वास की पहचान है।
राजस्थान पुलिस वर्षों से सेवा, संवेदनशीलता और साहस के साथ हर नागरिक की सुरक्षा का संकल्प निभा रही है।
सुरक्षित राजस्थान की दिशा में ऐतिहासिक कदम।
जनविश्वास ही राजस्थान पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है।
जब पुलिस मजबूत होती है, तो समाज निडर होता है।
राजस्थान पुलिस—अनुशासन, करुणा और कर्तव्य का जीवंत उदाहरण।
#RajasthanPolice #RajasthanPoliceTraining #JanSeva #PublicTrust #SafeRajasthan #AppointmentDay #10January2026