आज लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शिक्षक प्रकोष्ठ एवं चिकित्सा प्रको���्ठ के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों व जिला/शहर अध्यक्षों को मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ।
समर्पित साथियों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के साथ शिक्षकों एवं चिकित्सकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएँ और उनके समाधान के लिए संघर्ष करें।
शिक्षा और स्वास्थ्य - दोनों ही समाज की आधारशिला हैं। इन्हें सशक्त करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
#UPCongress #Congress
हमारे यहां एक कहावत है : " चौबे जी गए थे छब्बे बनने और दुबे बन के लौटे " यही हाल दुनिया में अमेरिका का हो रहा है, अब अंकल सैम डरावने से ज्यादा ��नोरंजक लगने लगे हैं, जो कभी जेलेंस्की को बगल में बिठाकर डांट रहे थे, कभी भारत - पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दंभ भर रहे थे,जो दुनिया के सबसे बड़े मारते खां बन रहे थे, अब भागते खां बने नजर आ रहे हैं, और इस भारी बर्बादी में भी ईरान ताल ठोक रहा है कि आजा लड़ ले,
दुनिया में दादागिरी और बड़बोले पन के लिए मशहूर अमेरिका को इस तरह फंसा देख लोगों को मजा आ रहा है, कि अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे, जो अमेरिका यह कह रहा था कि हम 4- 5 दिन में युद्ध निपटा के समाप्त कर देंगे और ईरान में सत्ता पलट कर तेल कब्जा कर लेंगे, वही आठ - आठ युद्ध रोकने वाले बड़बोल हांकने वाले सैम अंकल ईरान पर थोपे युद्ध को खत्म नहीं कर पा रहे हैं ,और ��ाटो देश के सामने गुहार करते दिख रहे हैं कि "होर्मुज स्टेट " के लिए अपने-अपने जहाज भेजो, लेकिन नाटो वाले सीधे "नो " कहकर इस युद्ध से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं,
बात एकदम साफ है दुनिया में अमेरिका की रिट चलनी बंद हो गई है, कहां तो आए थे ईरान की सत्ता बदलने और उनकी न्यूक्लियर बाजी को नष्ट करने पर शीर्ष इस्लामी नेतृत्व खामनेई के खात्मे के बाद भी, अंकल सैम, न तो ईरान की सत्ता को बदल पाए, ना ही न्यूक्लियरबा���ी नष्ट कर पाए,
पहले अंकल सैम कहते थे मैं चाहे ये करूं - मैं चाहे वो करूं मेरी मर्जी, हम दुनिया के तेल मलिक बनेंगे सो एक दिन वेनेजुएला के " मादुरो" को उठा लिया और वेनेजुएला के तेल पर कब्जा कर लिया, फिर इजरायल के साथ मिलकर सोचा ईरान को भी वेनेजुएला बना देंगें, पर ईरान ने वेनेजुएला बनने से इनकार कर दिया, और साथ ही साथ खाड़ी में स्थित ��मेरिका के मित्र देशों के यहां स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर आक्रमण करके बता दिया, युद्ध तुमने शुरू किया है और खत्म हम करेंगे ,
आज अमेरिका और अंकल सैम, मिडिल ईस्ट देशों में स्थित अपने सैन्य अड्डों के बिना लंगड़े बन चुके हैं जो शक्तिशाली होने के बावजूद भी चल नही पा रहे,
सही मायने में अमेरिका और अंकल सैम को सलाह है कि अमेरिका के साथ-साथ पश्चिम देशों को अब दुनिया के देशों को आधुनिक व जनतांत्रिक बनाने के बहाने अपने स्वार्थ सिद्ध करने की अपनी दादागिरी करने की आदत छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि यह लड़ाई अमेरिका के लिए भले ही " आर्थिक- राजनीतिक और सामरिक " हो, लेकिन ईरान के लिए "धार्मिक- सांस्कृतिक व सभ्यता मूलक " है क्योंकि शीतयुद्ध के बाद के दौर में देश ,राज्यों या राष्ट्रों के बीच झगड़ों की अपेक्षा जनता के बीच सांस्कृतिक व सभ्यतामूलक झगड़े हो रहे हैं,
दुनिया में सात आठ " धार्मिक व सांस्कृतिक सभ्यताएं " हैं, जिन��े बीच की फॉल्ट लाइनें ही उनके संबंधों को तय करती हैं, इस बात को समझने के बाद ही हम इस बात को समझ पाएंगे कि इतनी भारी बमबारी के बावजूद भी ईरान ने हथियार क्यों नहीं डाले ? और आगे भी क्यों नहीं डालना चाहता, क्योंकि वह स्वयं अपनी "सांस्कृतिक - धार्मिक सभ्यतामूलक" पहचान के लिए लड़ रहा है जो आर्थिक राजनीतिक और सामरिक पहचान से बड़ी होती है... किसी देश के लिए, किसी व्यक्ति के लिए, किसी परिवार के लिए ।
शायद अ���कल सैम और अमेरिका के साथ-साथ पश्चिमी देश भी इसे अब समझ पाएंगें ।
अंशू अवस्थी.....
#IranWar #asia #amerika #trumploser #anshuawasthi #vibes #trending #viral #filmindustry #hardoi #EIDMUMARAK #अपने #UttarPradesh #IranWar #war #BREAKING #news #Update #brahman #pandit #life #usa #UnitedStatesofEpstein #Presse #media #highlight #delhi #goverment #Congress #USCongress #senator #mafia #GANG #NATO #country #israelvisit
माँ है बेटी है बहन है, कभी पत्नी है वो,
जीवन के हर सुख दुख में शामिल,
शक्ति है प्रेरणा है वो, नारी के हर रूप को सैल्यूट,
नारी का सम्मान करे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।🙏
ब्राह्मण समाज ने हमेशा से ही देश पर अपना कुछ कुछ न्योछावर किया है। इस समाज ने शास्त्र और शस्त्र के बीच सदैव ही संतुलन बनाकर रखा। दुःखद ये है की इसके बावजूद आज ये वर्ग असहाय और उत्पीड़न का शिकार है। आज ब्राह्मण समाज का उपयोग केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए हो रहा है और इससे बचने के लिए प्रबुद्ध समाज को आगे आकर एक साथ कार्य और प्रयास करने की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश के परिपेक्ष्य ��ें ये सत्य है की यहाँ वही राज करेगा जो ब्राह्मणों का सम्मान करेगा।
श्री @avinashpandeinc जी ( महासचिव /प्रभारी उ.प्र. ) कांग्रेस
थ��� गए हैं मुख्यमंत्री जी,
इस खोखले बजट से किसी को कुछ मिलने वाला नहीं,9 लाख 12 हजार करोड़ का बजट सफेद हाथी जैसा, सिर्फ 43 हजार करोड़ की नई योजना ऊँट के मुंह में जीरा जैसा, न युवा को कुछ, किसान भी खाली हाथ, बजट इतना बड़ा और नई योजनाएं 5 प्रतिशत भी नही, आखिर क्या अब कुछ नए की जरूरत नही है, क्या विकास पूरा हो गया है ?
*अनुदेशक को उच्च न्यायालय के बाद बड़ा मानदेय क्यों नहीं ?
*क्या किसान हर बार की भांति यूरिया - DAP के लिए लाइन में मरता रहेगा?
*बुंदेलखंड और पूर्वांचल के लिए कुछ क्यों नही, अंतर्गत आने वाले 37 जिलों के लोगों को सरकार की उपेक्षा भुगतना होगा ?
*भाजपा की सरकार लोककल्याणकारी राज्य की भावना से भटक चुकी है।
*अन्नदाता को भी धोखा, जो कांग्रेस सरकार में 72000 करोड़ कर्जमाफी के साथ किसान की आर्थिक विकास दर 4.3 प्रतिशत की दर थी , वह 3 काले कानून थोपकर 700 किसानों की जान लेने वाली बीजेपी सरकार में 1.5 प्रतिशत के नी���े आ गई,
*थके मुख्यमंत्री जी और BJP Gov. की विदाई से ही उत्तर प्रदेश का रास्ता निकलेगा ।
#Budget #UttarPradesh @INCUttarPradesh @INCIndia @ANI @PTI_News @ians_india
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपने को संत कहलाते हैं और संविधान की शपथ लेने के बावजूद, भाषणों में स्तरहीन भाषा का प्रयोग करते हैं, अप्पू - पप्पू और , टप्पू की भाषा भाजपा नेताओं के संस्कार और भाषाई शून्यता को दर्शाती है, संविधान शपथ लेकर मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ जी ,नेता विपक्ष लोकसभा जो संवैधानिक संस्था है, के प्रति स्तरहीन शब्दावली संविधान विरोधी है,
योगी जी परिणाम का इंतजार करिए बिहार की जनता महागठबंधन को जिताकर योगी आदित्यनाथ जी को जवाब देगी।
#BiharElection2025 #Bihar
@INCIndia@INCUttarPradesh@Pawankhera
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी की गिरफ्तारी भाजपा की तानाशाही का परिचायक, ���ोट चोरी से भाजपा और मोदी जी घबरा गए हैं भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस नेताओं की आवाज दबाना चाहती है। भाजपा की तानाशाही का जनता जवाब देने को तैयार है ,
2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा
@INCIndia @INCUttarPradesh @kashikirai @AICCMedia
वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है।
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ़-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है।
चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ़ है - पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें।
आप भी हमारे साथ जुड़ कर इस मांग का समर्थन करें - https://t.co/1qXg5bUDuP पर जाएं
या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें।
ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है।
देश की बुलंद और बेबाक आवाज, कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CWC )के सदस्य & प्रखर वक्ता, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मीडिया व पब्लिसिटी विभाग के राष्ट्रीय चेयरपर्सन, अग्रज श्री @Pawankhera जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं ।
@INCIndia@AICCMedia