सीकर जिले के उपखंड लक्ष्मणगढ़ के गांव छोटी खुड़ी में प्रदेश का दूसरा राजस्थान स्काउट आवासीय विद्यालय शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्रीजी ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए 6.75 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी है।
स्वीकृति से कक्षा कक्ष, छात्रावास और 2/3 बीएचके कर्मचारी कक्षों का निर्माण होगा। विद्यालय संचालन के लिए 7 नवीन पदों का भी सृजन किया जा रहा है। इन पदों में प्रधानाध्यापक, वार्ड�� (द्वितीय श्रेण��� अध्यापक), पीटीआई एवं कनिष्ठ सहायक का 1-1 पद तथा अध्यापक ग्रेड-2 के 3 पदों सहित कुल 7 पद शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि अभी विद्यालय अस्थाई भवन में संचालित है। इसमें कक्षा 6 से 8 तक के लिए प्रवेश लिए गए हैं। अब प्रतिवर्ष एक-एक कक्षा बढ़ाई जाएगी। आवासीय विद्यालय के जरिए विद्यार्थी स्कूल शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और मानवता के प्रति सेवा भावना का पाठ पढ़ पाएंगे। उल्लेखनीय है कि बजट 2023-24 में इस सम्बन्ध में घोषणा की थी। #Rajasthan
विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए 31 संस्कृत महाविद्यालयों में ध्यान कक्षों का निर्माण होगा। इसमें 4.65 करोड़ रूपए की लागत आए���ी। मुख्यमंत्रीजी ने निर्माण हेतु वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
प्रत्येक ध्यान कक्ष का निर्माण 15 लाख रूपए की लागत से होगा। इनमें योग एवं ध्यान की नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। उल्लेखनीय है 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी। #Rajasthan
इन महाविद्यालयों में बनेंगे कक्ष-
1. राजकीय महाराज आचार्य संस्कृत महाविद्यालय जयपुर
2. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय जोधपुर
3. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय बीका���ेर
4. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय उदयपुर
5. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय भरतपुर
6. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय चिराना
7. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय सीकर
8. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय गनोड़ा
9. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय दौसा
10. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय कोटा
11. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय अजमेर
12. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय कोटकासिम
13. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय मनोहरपुर
14. राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय बोली
15. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय महापुरा
16. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय चीथवाड़ी
17. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय तितरिया
18. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय कालाडेरा
19. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय श्रीमाधोपुर
20. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय स���लासर
21. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय अलवर
22. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय तालाब गांव
23. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय नीमकाथाना
24. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय पीठ डूंगरपुर
25. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय सरमथुरा धौलपुर
26. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय चक
27. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय चौथ का बरवाड़ा
28. राजकीय शास्त्री संस्कृत महा��िद्यालय चेच��
29. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय कुंड गेट सांवर
30. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय नाथद्वारा
31. राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय सैदपुरा भरतपुर
आज सुबह जयपुर में आमेर रोड पर गुर्जर घाटी के पास प्रभातपुरी का खोला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया, काले हनुमान जी के दर्शन किये एवं प्राचीन गुफा वाली माताजी के भी दर्शन किये और प्रसाद ग्रहण किया..
अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी छात्रावासों में रहकर अध्ययन कर भविष्य संवार सकेंगे। इनके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बीकानेर, बूंदी, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनूं, नागौर, सवाई माधोपुर, सीकर एवं उदयपुर जिले में छात्रावास संचालित किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 9 जिलों में 10 छात्रावासों के संचालन और नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्��दान की है। इस स्वीकृति से उदयपुर में 100 और अन्य सभी जिलों के छात्रावासों की क्षमता 50-50 सीट की रखी गई है।
जैसलमेर में बालक एवं बालिका छात्रावास (कुल दो) एवं बीकानेर के खाजूवाला, बूंदी, सीकर में बालक छात्रावास तथा जालोर, झुंझुनूं, नागौर, सवाई माधोपुर और उदयपुर में बालिका छात्रावास संचालित होंगे। साथ ही, जैसलमेर, झुंझुनूं और जालोर बालिका छात्रावासों में महिला छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय और जैसलमेर के बालक छात्रावास में पुरूष छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय के एक-एक पदों का भी सृजन किया गया है।
#Rajasthan
बीकानेर एवं अजमेर जिले में ��ायोलॉजिकल पार्क की स्थापना की जाएगी। साथ ही, जयपुर जंतुआलय को पक्षी विहार तथा बीकानेर जंतुआलय को पक्षी विहार एवं रेस्क्यू सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्रीजी ने इन कार्यों के लिए 20 करोड़ के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस स्वीकृति से वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्द्धन को बढ़ावा मिल सकेगा। रेस्क्यू सेंटर से घायल पशु-पक्षियों का त्वरित उपचार किया जा सकेगा। उल्���ेखनीय है बजट 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
राजस्थान में चल रहे खेल के महोत्सव राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक के उत्साहजनक माहौल के बीच भारतीय हॉकी टीम द्वारा एशियन चैंपियन ट्रॉफी जीतने का शानदार समाचार मिला।
सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट को जीतने का इतिहास रचने वाली पूरी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई।
आपकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। जय हिंद�� जय भारत।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में कीर्तिमान रचने जा रहा राजस्थान
-जयपुर में बन रहा 24 मंजिला आईपीडी टावर अस्पताल
-इसकी ऊंचाई करीब 121.60 मीटर होगी
- हेलीपैड की सुविधा भी है
- प्रथम चरण में 1100 बेड की सुविधाएं उपलब्ध होगी
#BadhtaRajasthan@_lokeshsharma
The way developmental activities have received impetus in Rajasthan, almost all sectors have benefitted from this & it has helped in generation of employment too. #BadhtaRajasthan
मुख्यमंत्रीजी ने नॉन-सर्विस सीनियर रेजीडेंट्स को HRA देने, नॉन-सर्विस रेजीडेंट्स के स्टाईपेण्ड में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
अब #Rajasthan के ऐसे सीनियर रेजीडेंट्स जो राज. सेवा में नही हैं, जिनको हॉस्टल आवंटित नहीं हुआ है, को प्रतिमाह 6000 रु मकान किर���या भत्ता दिया जाएगा। यदि किसी रेजीडेंट ने स्वेच्छा से हॉस्टल आवंटन के लिए मना किया है तो वह मकान किराया भत्ता के लिए पात्र नहीं होगा।
इसी तरह नॉन सर्विस रेजीडेंट को मिलने वाले अतिरिक्त स्टाईपेण्ड को बढ़ाकर 5000 रु करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह स्टाईपेण्ड केवल उन रेजीडेंट्स को मिलेगा, जिनको हॉस्टल आवंटित नहीं हुआ है। यदि किसी रेजीडेंट ने हॉस्टल आवंटन के लिए मना किया है तो वह इस स्ट��ईपेण्ड के लिए पात्र नहीं होगा।
सुरक्षित,सुगम, सुंदर-नगरीय सड़कों के संग आगे बढ़ता राजस्थान
विकास के पथ पर निरंतर प्रगति करता राजस्थान
मुख्यमंत्रीजी ने 4101 सड़क विकास कार्यों का किया शिलान्यास
1528 करोड़ रु से 2642 किमी लम्बाई की सड़क के होंगे कार्य
समयबद्ध, ग���णवत्तापूर्वक कार्य हेतु निर्देश
#BadhtaRajasthan