डेगाना, कुचेरा में अनैतिक तरीके से भाजपा का चेयरमैन के प्रयास चल रहे हैं। कल भरतप���र में निर्दलीय मेयर प्रत्याशी के प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने धमकाया और आज स्वयं गृहराज्य मंत्री ने पहुंचकर प्रत्याशी का नामांकन वापस करवा दिया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री के गृह जिले में सरकार के मंत्री जाकर लोकत��त्र की हत्या कर रहे हैं। भरतपुर की जनता ने भाजपा को नकार दिया था। वहां 65 में से 20 ही पार्षद जीत पाए थे। इसके बावजूद सरकार और पूरा प्रशासन मिलकर अलोकतांत्रिक तरीके से भाजपा का मेयर बना रहे हैं।
भाजपा राजस्थान में सरकार के दुरुपयोग की नई परंपरा डाल रही है। यह राजस्थान के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय स्थिति है।
प्रदेश का किसान आज दोहरी मार झेल रहा है, न राम साथ दे रहा है, न राज। मानसून ने धोखा दिया तो फसलें सूखने लगीं, और जब खाद की जरूरत पड़ी तो वह भी नसीब नहीं हो रही। प्रदेशभर की सहकारी समितियों में खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, ��िसान सुबह से शाम तक इधर-उधर भटक रहे हैं, ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
हालात इतने बिगड़ गए हैं कि सहकारी कर्मचारी संगठनों को खाद कारोबार बंद करने की चेतावनी तक देनी पड़ रही है। जिस सरकार को समय पर खाद और सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी, वह मूकदर्शक बनी बैठी है। अन्नदाता प्रकृति की मार और सरकार की लापरवाही, दोनों के बीच पिस रहा है। भजनलाल जी, कम से कम खाद की व्यवस्था तो सुनिश्चित कीजिए, किसान का धैर्य अब जवाब दे रहा है।
पहले झुंझुनूं में होटल में घुसकर तलाशी, फिर नीमराना में पार्षद के परिजन को उठाना, कापरेन में पीहर जा रही महिला पार्षद को रोकना, और अब बीकानेर में सरकारी नोटिस का हथियार, हर जगह एक ही स्क्रिप्ट चल रही है। नगर निगम बोर्ड बनाने के लिए भाजपा किस हद तक ��िर सकती है, इसका एक ताजा नमूना बीकानेर से सामने आया है।
बीकानेर के रानी बाजार स्थित होटल को लेकर इसके मालिक और नवनिर्वाचित कांग्रेसी पार्षद श्री मनोज विश्नोई को बीडीए ने अचानक नोटिस थमा दिया है और सिर्फ 2 दिन की मोहलत देकर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यह प्रशासन नहीं, प्रशासन के नाम पर चलाया जा रहा भाजपा का डर और दबाव तंत्र है। पार्षद श्री मनोज विश्नोई ने साफ कह दिया है, "हम डरने वाले नहीं हैं", यही जवाब काफी है इस गुंडागर्दी का।
@BhajanlalBjp जी, बोर्ड जीतने के लिए कानून का इस्तेमाल हथियार की तरह मत कीजिए। प्रशासनिक अधिकारियों को भी ध्यान रखना चाहिए कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन अपने दायरे से बाहर जाकर काम करने पर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
@BhupinderShooda
मनमाने तरीके से परिसीमन, पूरी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल, मुख्यमंत्री के रोड शो आदि के बावजूद नगरीय निकाय चुनावों में हार से बौखलाई भाजपा अब मेयर बनाने के लिए अब पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। 10 नगर निगमों में से पाली, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर नगर निगमों में हार चुकी भाजपा अब जोधपुर और अलवर में पुलिस के द्वारा निर्दलीय और कांग्रेस के पार्षदों को डरा-धमकाकर अपने पक्ष में करना चाहती है।
पुलिस और जिला प्रशासन सुनिश्चित करें कि ऐसा पक्षपातपूर्ण काम न हो। कांग्रेस इस कृत्य को बेहद गंभीरता से ले रही है। ऐसे अनुचित कृत्यों में शामिल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
देश भर में महिलाओं के अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाले संगठन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। इस मौके पर मेरी शुभकामनाएं हैं कि वर्तमान के चुनौतीपूर्ण माहौल में महिला कांग्रेस इसी तरह महिलाओं के अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करते हुए लोकतंत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभाती रहे।
SMS अस्पताल पहुंचकर पूर्व मंत्री व हिंडौली विधायक श्री @AshokChandnaINC से मिलकर उनकी माताजी श्रीमती सोहनी देवी जी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस असीम दुख को सहने का संबल प्रदान करें।
हिंदी दिवस के मौके पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने शुरुआती दौर से लेकर आज एआई के समय तक हिंदी भाषा ने अने�� पड़ाव तय किए हैं। देश के अनेक प्रसिद्ध लेखकों, रचनाकारों, कवियों ने अपने विचारों को सहजता से प्रकट करने के लिए जन- जन की इस भाषा को चुना है और इसे अधिक समृद्ध बनाया है। आज तकनीक के माध्यम से अन्य भाषाओं का साहित्य भी हिंदी में उपलब्ध है। बदलते समय एवं नई तकनीकों के साथ हिंदी लगातार आगे बढ़ रही है।
पूर्व मंत्री एवं हिंडौली विधायक श्री @AshokChandnaINC की माताजी श्रीमती सोहनी देवी जी के आकस्मिक निधन का समाचार बेहद दुखद है।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।
अभियंता दिवस पर भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन तथा अपने ज्ञान, प्रतिभा एवं परिश्रम के जरिए देश के विकास में अहम योगदान देने वाले समस्त अभियंताओं को हार्दिक बधाई।
डीडवाना-कुचामन के नावां में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी एवं बेटी समेत 4 लोगों की मृत्यु बेहद दुखद एवं हृदयविदारक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें सम्बल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी गहरी संवेदनाएं श्री मिश्र एवं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें ���था समस्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। ॐ शांति।
@KalrajMishra
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की सदस्य श्रीमती विजयराज कुमारी मेवाड़ जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
लोकदेवता बाबा रामदेवजी के प्राकट्य दिवस, भादवा बीज के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा रामदेवजी की शिक्षाएं समाज में भाईचारे, समानता और आपसी सद्भाव का संदेश देती हैं जिन्हें आत्मसात करने का हमें संकल्प लेना चाहिए। ��ामना करता हूं कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे।
जय बाबा री।
स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती पर सादर नमन।
कुछ दिन पूर्व कर्नल बैंसला की पुत्री श्रीमती सुनीता बैंसला ने उनके विचार संकलन पर प्रकाशित पुस्तक भेंट की थी। "हिम्मत, मेहनत और नीयत" से अपना मुकाम हासिल करने वाले कर्नल बैंसला का संघर्ष तथा समाज के प्रति योगदान सदैव याद किया जाएगा।