मोदी सरकार में नए भारत का सामर्थ्य...
अर्थव्यवस्था से उत्पादन तक... नए भारत की तेज़ रफ्तार प्रगति हर भारतीय को गौरवान्वित कर रही है।
#NewIndia#ModiGovernment
जब चौतरफा विकास के साथ हर देशवासी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित होता है, तब राष्ट्र की प्रगति को भी नई गति मिलती है। इसी प्रेरक भावना के साथ हम भारत के सामर्थ्य को निरंतर मजबूती देने में जुटे हुए हैं।
कन्यानां सम्प्रदानञ्च कुमाराणाञ्च रक्षणम्।
राष्ट्रस्य सङ्ग्रहे नित्यं विधानमिदमाचरेत्॥
छिंदवाड़ा के लोकप्रिय सांसद श्री @buntyviveksahu जी,छिंदवाड़ा से मैहर की पावन धरा तक आपकी 14 दिवसीय 375 किलोमीटर की कठिन एवं अटूट आस्था से परिपूर्ण पदयात्रा के सकुशल संपन्न होने पर आपको हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं।
मां शारदा माई जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,
मेरे जन्मदिन के अवसर पर आपके द्वारा प्रेषित आत्मीय शुभकामना-पत्र एवं मंगलकामनाओं के लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आपका स्नेहपूर्ण संदेश मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
आपके स्नेह, विश्वास एवं शुभकामनाओं के लिए पुनः सादर धन्यवाद🙏
@PMOIndia
आदरणीय श्री @Ashutosh4BJP जी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दतिया विधानसभा उपचुनाव हेतु अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएँ!
@BJP4MP@BJP4India
आज रामपुर बाघेलान विधानसभा के छिबौरा मंडल के शक्ति केंद्र देवमऊ दलदल में "डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण" (DLP) को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सतना भाजपा जिला मंत्री श्रीमती वसुंधरा सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर सभी अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष श्री नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी की उस कार्यकर्ता आधारित परंपरा का सशक्त उदाहरण है, जहाँ समर्पण,संगठन और निष्ठा का सम्मान किया जाता है।
भारतीय जनता पार्टी जिला सतना के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा के नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप सभी को संगठन द्वारा मिली यह नई जिम्मेदारी समाज के विकास और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करेगी।
@BJP4Satna
देश के यशस्वी रक्षा मंत्री आदरणीय श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत बधाई।
मां शारदा माई जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@BJP4Satna
"ज्ञान, शील और एकता"के मूल मंत्र को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस की समस्त राष्ट्रनिष्ठ छात्र शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं।
छात्र चेतना को सकारात्मक दिशा देने और युवाओं में राष्ट्र-प्रथम की भावना जागृत करने का परिषद का यह गौरवमयी सफर अद्वितीय है।
आइए, इस अवसर पर हम सब मिलकर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।
#अखिल_भारतीय_विद्यार्थी_परिषद
#ABVPFoundationDay
@ABVPVoice
सरकार का संगठन से, संगठन का कार्यकर्ताओं से और कार्यकर्ताओं का आम जनता से समन्वय एवं संवाद बना रहना चाहिए। तभी संगठन का कार्य सफल होता है और हम सभी को मिलकर निरंतर यह प्रयास करना चाहिए।
- @BJP4MP प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी,
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा रामपुर बाघेलान के मौहारी-कटरा मंडल के युवा ऊर्जावान अध्यक्ष श्री Jitendra Mishra जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मां शारदा माई जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगल कामना करते हैं।
@BJP4Satna
मैहर जिले के तनाजा-नरोरा में पटेल परिवार के पांच युवाओं का एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन एवं ग्राम-खरमसेडा में कुएं में हुई घटना में यादव परिवार के चार लोगों के दुखद निधन होने की हृदय विदारक घटनाओं के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दे।
इंडोनेशिया द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंटांग आदिपूर्णा' से अलंकृत किया जाना समस्त भारतवासियों के लिए गौरव, सम्मान और आत्मविश्वास का क्षण है।
यह सम्मान प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व, भारत की सशक्त कूटनीति और वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है।
आज भारत विश्व मंच पर विश्वास, विकास और साझेदारी का विश्वसनीय नेतृत्व कर रहा है तथा विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान कर रहा है।
यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का गौरव निरंतर नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है।
#PMModiInIndonesia
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन एक विचार से जन-आंदोलन तक की परिणति का प्रेरक है। उन्होंने भारत में एक वैचारिक आंदोलन को जन्म दिया।
जिस समय जनसंघ की स्थापना हुई थी, तब हर तरफ कांग्रेस का ही बोलबाला था। ऐसे दौर में अलग विचार के लिए कोई जगह ही नहीं थी। तब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उन सारी परिस्थितियों को चुनौती देते हुए एक नए विचार का साहस किया।
यह केवल एक संगठन बनाने का निर्णय नहीं था, एक राजनीतिक दल को जन्म देने का काम नहीं था... यह लोकतंत्र में वैचारिक विविधता, राष्ट्रीय चिंतन और जनभागीदारी पर अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति थी। इसी विश्वास से भारतीय जनसंघ का जन्म हुआ।
वही भारतीय जनसंघ आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति बनकर जनसेवा कर रहा है। मुझे पूरा विश्वास है जब आने वाली पीढ़ियां भारतीय जनता पार्टी की इस यात्रा का इतिहास लिखेंगी, इसका अध्ययन करेंगी, तो वे निश्चित रूप से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों, साहस और उनकी दूरदृष्टि का उल्लेख करेगी।
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#ShyamaPrasadMukherjee