“गोवर्धनं धरणीं वन्दे गोविंदं गिरिधारिणम्।
अन्नपूर्णा कृपा नित्यं सर्वे भवन्तु सुखिनः॥”
प्रकृति-प्रेम व लोकमंगल की भावना से परिपूर्ण गोवर्धन पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रकाश, खुशियों और समृद्धि के पावन पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि यह दीपावली आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करे।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलकामनाओं के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
माँ लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।
आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री अरुण सिंह जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस आत्मीय भेंट एवं बहुमूल्य समय के लिए उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
#Rambiryadav@ArunSinghbjp
सेवा और त्याग के प्रतीक, सिख पंथ के चतुर्थ गुरु, गुरु साहिब श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन।
उनकी शिक्षाएं और जनकल्याण का संदेश हर युग में मानवता, परोपकार और एक आदर्श समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
#GuruRamdasJi#गुरु_रामदास_जी
यतो धर्मस्ततो जयः
अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की शाश्वत विजय के महापर्व 'विजयादशमी' की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम जी की कृपा से समस्त अमंगलकारी शक्तियों का नाश हो और देश में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।
या देवी सर्वभूतेषु माँ चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां भगवती की तृतीय स्वरुप 'मां चंद्रघंटा' देवी जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन और चरण वंदन।
जय मां चन्द्रघण्टा!
#ShardiyaNavratri
ॐ दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
शारदीय नवरात्रि के पावन द्वितीय दिवस पर मां भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन।
जय माता दी! 🚩
भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।💐🇮🇳
राष्ट्र की संप्रभुता एवं सुरक्षा की रक्षा में समर्पित वायु सेना के वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन।🙏🏻
#वायु_सेना_दिवस#AirForceDay
विषम परिस्थितियों में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा में समर्पित Rapid Action Force के स्थापना दिवस की सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
RAF के जवानों का समर्पण और सेवा भावना अत्यंत सराहनीय है।
जय हिंद।
किसानों के अधिकारों, स्वाभिमान और हितों के लिए जीवनपर्यंत समर्पित रहे किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन!
अन्नदाताओं को एकजुट कर उनके हक़ की लड़ाई को जन-आंदोलन बनाने वाले बाबा टिकैत जी का संघर्ष युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा।
वृन्दावनेश्वरी राधा कृष्णो वृन्दावनेश्वरः।
जीवनेन धने नित्यं राधाकृष्णगतिर्मम।।
बृज-वृंदावन की अधिष्ठात्री देवी, शांति की देवी ब्रजेश्वरी, श्रीकृष्ण प्राणप्रिया श्री राधारानी जी के जन्मोत्सव राधाष्टमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
#राधाष्टमी
देव शिल्पी एवं वास्तु-कला के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ॐ विश्वकर्मणे नमः। 🙏🚩
#vishkarmapuja
अदम्य साहस और अतुलनीय वीरता के प्रतीक, कारगिल युद्ध के महानायक तथा 'परमवीर चक्र' से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
मातृभूमि की रक्षा हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमर रहेगा।
#CaptainVikramBatra
शक्ति, शौर्य और कृषि संस्कृति के प्रतीक भगवान बलराम जी की जयंती एवं पावन हलछठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान हलधर की कृपा से अन्न के भंडार सदैव भरे रहें, किसानों के चेहरे पर मुस्कान रहे और हर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे।
महान क्रांतिकारी, अदम्य साहस एवं प्रखर राष्ट्रभक्ति के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश: नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
भारत की स्वतंत्रता के लिए उनका संघर्ष, त्याग और समर्पण देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#सुभाषचंद्रबोस#नेताजी