देखो भाई कमेठी क्या निर्णय ���ेगी यह तो फाइनल निर्णय के बाद सिर्फ विभाग ही बताएगा ✍️ पर इतना निश्चित है की BCI को चलने के लिए एक रास्ता जरूर मिल जायेगा ✍️
इसलिए ज्यादा माहौल न बनाते हुए स्कूल में नया सत्र शुरू हुआ है हँसते मुस्कराते कंप्यूटर ज्ञान बांटो 😊अच्छा ही होगा ✍️
#BCI 🎉
🔥 राजस्थान ने किया कमाल! संघर्ष लाया रंग 🔥
जबकि दूसरे राज्य कंप्यूटर अनुदेशकों को उचित वेतनमान भुगतान कर रहे हैं…
राजस्थान ने हाई-लेवल समिति गठित कर दी! आशा है कंप्यूटर अनुदेशकों कों शीघ्र ही न्याय मिलेगा। शिक्षक संघ रेसटा गठित समिति से मांग करता है कि निष्पक्षता से प्रस्ताव, टिप्पणी एवं निर्णय राज्य सरकार को अग्रेषित करें।
✅ समिति में निदेशक माध्यमिक शिक्षा (अध्यक्ष) + अन्य वरिष्ठ अधिकारी
✅ मांगें: पदनाम, वेतनमान, कैडर संरचना, पदोन्नति
तुलना देखिए — राजस्थान आगे, बाकी पीछे!
(पूरा सरकारी आदेश संलग्न)
@BhajanlalBjp@KumariDiya@madandilawar@DrKirodilalBJP@me_moharsingh @Gajtajsingh9086
#ComputerAnudeshak #RajasthanLeads #कंप्यूटरअनुदेशक #RajasthanEducation #TeacherNews #सेकेंडरीएजुकेशन
जय श्री राम 💪
सनातनी वारियर
साथियों मैंने कही भी ये नहीं लिखा या बोला कि हो रहे किसी भी काम में योगदान सिर्फ मेरा या RCTA का है हां आपके अपने संघ RCTA को टैग जरूर किया है BCI SCI के हो रहे सभी काम में मेरे सभी भाई बहनों का सहयोग है सभी अ���नी अपनी जगह पूर्ण सहयोग कर रहे हैं धन्यवाद 😊🙏🏻 @RCTA_official
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ के प्रयास से अनुदेशक के मांगो पर कमेटी का निर्माण हुआ हे
उम्मीद करते हे जल्दी अच्छा होगा और इसके लिए संघ के प्रयास का धन्यवाद करना जरूरी हे
लेकिन इन सबके बीच अमृता सिंह बहन के प्रयासों की भी सराहन होनी चाहिए
कैसा भी प्रयास हो वो भी अनुदेशक ही हे 🙏
अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) @RSSRashtriya का समस्त कंप्यूटर अनुदेशक साथियों की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आपके निरंतर, समर्पित और सकारात्मक प्रयासों के कारण ही आज राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशकों के क��डर रिव्यू की प्रक्रिया साकार रूप ले रही है।
1/2
राजस्थान कंम्यूटर टीचर एसोसिएशन की अध्यक्ष महोदया @AmritaSing83030 जी से निवेदन है कि अब स्थिति बिल्कुल आपके सामने स्पष्ट है कि हमारे केडर और विसंगतियों पर सरकार की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं है।
अब हमें कोर्ट की तरफ बढ़ना और हमारे हक़ के लिए आवाज उठानी चाहिए। सब आपका साथ देंगे।🙏
“जब हम एक दिशा में, एकमत होकर चलते हैं, तो सफलता हमें रोक नहीं सकती। अब समय है एकजुट होकर सरकार के सामने अपना मजबूत पक्ष रखने का।” ✊
कल 29 दिसम्बर जयपुर में कंप्यूटर अनुदेशकों का जोश देख कर लग रहा है जल्दी कंप्यूटर अनुदेशक अपनी पहचान रखेंगे ✍️
@vinodmittal9@RCTA_official
आज का धरना प्रदर्शन बहुत ही शानदार और सफल रहा ।
पहली बार एक स्वतंत्र और स्पष्ट मांगो के साथ एक बेहतरीन प्रदर्शन हुआ
ये महज शुरुआत है #केडर_विसंगति दूर होने तक संघर्ष जारी रहेगा 🔥
इस प्रदर्शन के लिए सभी साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद 🙏
#कंप्यूटर_अनुदेशक_29_दिसम्बर_धरना
कल 29 दिसंबर को शहीद स्मारक पर राजस्थान सरकार में कार्यरत कंप्यूटर अनुदेशक अपनी विभिन्न मांगे मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाने हेतु एकदिवसीय धरना दे रहे हैं उन्हें शुभकामनाएं।
कंप्यूटर विषय आज के दौर में बेहद ही आवश्यक है परंतु उस स्तर पर स्कूलों में पढ़ाई नहीं जा रही है।
कम्प्यूटर अनुदेशकों ने भरी हुंकार
वेतन विसंगत���, केडर पुनर्गठन, पदनाम परिवर्तन, महात्मा गांधी विद्यालयों में पदस्थापन और कंप्यूटर शिक्षा को मज़बूती देने की मांगों को लेकर साथियों ने हुंकार भरी है
आगामी महीनों में आंदोलन तेज करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया ��या है
@RajGovOfficial
शिक्षक संघ राष्ट्रीय और प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र जी पुष्करणा द्वारा कंप्यूटर अनुदेशकों का पदनाम और वेतन विसंगति दूर कराने तथा केडर विस्तार करने की बात रखीं हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व यह कार्य जल्द पूर्ण होगा
@RSSRashtriya@madandilawar@RCPushkarnaRSSR#कंप्यूटर_शिक्षक
- राजस्थान के सभी राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब कम्प्यूटर साइंस विषय की पढ़ाई कर सकेंगे। प्रदेश के सभी चारों राजकीय अंध विद्यालयों में अगले शैक्षिक सत्र से कंप्यूटर साइंस विषय प्रारंभ किया जाएगा।
- शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी ने राजकीय अंध विद्यालय आंगणवा, जोधपुर में बुधवार को आयोजित समारोह के दौरान यह घोषणा की���
- छात्र विजय भानू ने शिक्षा मंत्री जी से अंध विद्यालय में कंप्यूटर साइंस विषय प्रारंभ करने का निवेदन किया। इस पर मंत्री मदन दिलावर जी ने तत्काल चारों राजकीय अंध विद्यालयों में अगले शिक्षा सत्र से कंप्यूटर साइंस का विषय प्रारंभ करने की घोषणा की।
@EduMinOfIndia @ncert @RajGovOfficial @RajCMO @BhajanlalBjp @madandilawar @DIPRRajasthan
#ComputerScienceEducation #InclusiveEducation #DigitalLearning #EducationForAll #RajasthanEducation #TechForBlind #FutureReadyStudents #EducationReforms
इस विषय में एक पॉइंट और एड करो,हम 21 वी सदी में है:-
सरकार ने कंप्यूटर अनुदेशक लगाए और उनका ना तो कैडर ढंग से बनाया ना उनको अन्य अध्यापको जितना वेतन दे रहे।
कंप्यूटर विषय के नाम पर फॉर्मेलिटी हो ���ही है ना कभी कंप्यूटर की 9 और 10 की किताबे आयी।जबकि उनका कंप्यूटर का एग्जाम लगता है
आज अलवर में कंप्यूटर अनुदेशक साथी सुमित शर्मा जी के नेतृत्व में माननीय शिक्षामंत्री महोदय @madandilawar जी को कंप्यूटर अनुदेशकों का पदनाम परि��र्तन,कैडर विस्तार तथा वेतन विसंगति अतिशीघ्र दूर करवाने हेतु ज्ञापन दिया गया
@BhajanlalBjp @rajeduofficial @RajCMO @KumariDiya @1K_Nazar
आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक समारोह का आयोजन बिड़ला ऑडिटोरियम किया गया। जिसमें कंप्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। माननीय मंत्री जी और सचिव महोदय के साथ बिताये कुछ पल।
**यें आरंभ है**
@BhajanlalBjp@madandilawar@rajeduofficial
प्रेस विज्ञप्ति:
भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष सप्तमी विक्रम संवत २०८२ शनिवार, दिनांक:३० अगस्त २०२५
*तृतीय श्रेणी सहित सभी संवर्गों की पदोन्नतियां होगी शीघ्र*
*सभी संवर्गों के स��थानांतरण शीघ्र करने की मांग*
*स्पष्ट और पारदर्शी स्थानांतरण नीति पर शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने दी सहमति*
*३५००० संविदा शिक्षक होंगे नियमित*
शासन सचिव के साथ शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता संपन्न,कई मांगों पर सकारात्मक परिणाम के संकेत ।
जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में शासन सचिव (शिक्षा) कृष्�� कुणाल से शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता की।प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामन्त्री महेंद्र कुमार लखारा, अतिरिक्त महामन्त्री बसंत जिंदल, महिला शिक्षक प्रतिनिधि निधि छिपा, जयराम जाट, प्रदेश उपाध्यक्ष जयपुर संभाग, संयुक्त सचिव नोरंग सहाय भारतीय उपस्थित रहे।
संगठन के महामंत्री लखारा ने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों को लेकर संगठन हमेशा शासन और सरकार के साथ संवाद कर समाधान के प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में आज पुनः शासन सचिव से वार्ता हुई जो सकारात्मक और शीघ्र परिणाम देने वाली होगी। आज की वार्त��� में विभिन्न संवर्गों कि पदोन्नतियों को लेकर वार्ता हुई जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति सितंबर माह में पूर्ण करने तथा तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति माननीय उच्चतम न्यायालय में सितंबर माह की सुनवाई के बाद शीघ्र करने के साथ सभी संवर्गों की रिव्यू डीपीसी करके नियमित डीपीसी करने, सभी संवर्गों के स्थानांतरण करने के बा�� स्पष्ट व पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने पर संगठन ने सहमति दी।
बीएलओ, पौषाहार, बार-बार डाक मांगने जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों को धीरे धीरे कम करने, प्रदेश में झालावाड़ सहित अन्य स्थानों पर जर्जर विद्यालय भवन गिरने से हुई घटना के बाद भवन निर्माण के सम्बन्ध में संगठन ने आगामी कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर दो वर्ष में से एक वर्ष की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पंचायतो को दी जाने वाली सम्पूर्ण राशि विद्यालय भवन निर्माण में खर्च करने का सुझाव दिया।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) लगभग तीन लाख सदस्यों के साथ प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है।इस नाते लगातार राष्ट्रहित और शिक्षक हित में लगा है।आज कि वार्ता में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई जिनमें सभी संविदा शिक्षकों को शीघ्र नियमित करने, टीएसपी से नॉनटीएसपी में आए १९०० लोगों को पिछली सरकार ने उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिलों में लगाया था। संगठन ने इन सभी शिक्षकों को इनके गृह जिलों में भेजने की मांग की जिस प��� शासन सचिव ने शीघ्र विषय को दिखाने की बात कही।
साथ ��ी एनटीटी शिक्षकों की पदोन्नति के सुझाव पर सहमति, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सितम्बर माह में नॉन टीचिंग व टीचिंग स्टाफ को को शीघ्र काउंसलिंग से पदस्थापन देने, २०२२ की शिक्षक भर्ती में बाहर होने वालों के लिए छाया पद स्वीकृत करने, १५ सितम्बर तक स्टाफिंग पैटर्न पूर्ण करने, शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए सभी उमावि में द्वितीय श्रेणी का पद स्वीकृत करने, प्रयोगशाला सहायक को बीएड करने की अनुमति देने, २००५ से २०१० के बीच लगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों और प्रबंधकों की वेतन विसंगति दूर करने के विषय में वित्त विभाग से शीघ्र वार्ता पर सहमति बनी।
इसके अलावा कंप्यूटर अनुदेशक का पदनाम परिवर्तित करने, प्रदेश के सभी १९००० विद्यालयों में पुस्तकालयाध्यक्ष के पद स्वीकृत कर प्रत्येक पीईईओ पर वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष का पद स्वीकृत करने,एसीपी/एमएसी��ी एवं विभागीय जांच प्रकरणों का कैंप लगाकर शीघ्र निस्तारण करने,न्यून परीक्षा परिणाम के लिए लगातार तीन वर्षों तक परीक्षा परिणाम कम होने पर ही दंडित करने व प���र्व सरकार द्वारा बिना वित्तीय स्वीकृति के खोले गए ६००० विद्यालयों में वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजकर शीघ्र पद सृजन पर सहमति हुई। साथ ही प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतनमान देने और ग्रीष्मावकाश का वेतन देने,व्याख्याता पदोन्नति प्रकरण में मिश्रित वरिष्ठता सूची बनाने पर वार्ता हुई।
इस अवसर पर प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, उपाध्यक्ष महिला सुषमा विश्नोई,प्रदेश मंत्���ी अमरजीत सिंह, महिला मंत्री गीता जैलिया, कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीयों ने वार्ता पर खुशी जताते हुए शिक्षक हित में शीघ्र इंतजार समाप्त होकर कार्यों की परिणीति में सहायक बताया।
भवदीय
महेंद्र कुमार लखारा
प्रदेश महामंत्री