जहाँ माफियाओं व अपराधियों को मिट्टी में मिलाने के बात कर रहें हैं तो फिर बेरोज़गारी, ग़रीबी, महँगाई को भी मिटाया जाये। स्वास्थ सेवाओं को सुधारा जाये, शहरों में साफ़ सफ़ाई हो, किसानों की आय दुगनी हो,बहनों व बेटियों की सुरक्षा की जाये, अन्ना जानवरों से आमजन को राहत मिले।
VoteFor🚲
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदे��
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-
दिनांकः 04.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में मुम्बई में रह रहे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रमुख लोगों ने भेंट की और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की तन-मन-धन से मदद करने और उन्हें विजयी ब���ाने का संकल्प लिया।
बड़ी संख्या में आए मुम्बई प्रवासी प्रदेशवासियों की इस बैठक का आयोजन समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री काशीनाथ यादव ने किया। जिसमें मुख्य रूप से महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अबू आसिम आजमी भी उपस्थित रहे।
श्री अखिलेश यादव ने मुम्बई से आए उत्तर प्रदेश के लोगों का स्वागत करते हुए उनके परिश्रम, साहस, और लगन की प्रशंसा की कि उन्होंने मुम्बई जैसे महानगर में जाकर भी अपनी पहचान बनाए रखी है। उन्होंने मुम्बई में रह रहे प्रदेशवासियों से अपील की कि वे चुनाव के दिनों में आकर मदद कर दें तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मुम्बईवासियों ने श्री अखिलेश यादव को विश्वास दिलाया कि वे चुनाव में पूरी सक्रियता से समाजवादी पार्टी का समर्थन-सहयोग करेंगे।
श्री यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी। 2024 के ल���कसभा चुनाव में हम जीते हैं अब 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जीतेंगे। जनता सामंतवादी भाजपा सरकार को हटाएगी। इसके लिए पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए और बूथस्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है।
श्री यादव ने कहा कि 2027 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का भी है। निष्पक्ष चुनाव नहीं होने की वजह से भाजपा अब क्षेत्रीय पार्टियों को तोड़कर अपना बहुमत बनाना चाहती है ताकि वह संविधान के साथ मनमानी कर सके। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मामले में भाजपा ध���खा दे रही है। समाजवादी पार्टी हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है।
श्री यादव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में डकैती भाजपा आरएसएस धर्म के नाम पर कर रही है। आपस में बंटवारे को लेकर चढ़ावे की डकैती का पर्दाफश हुआ है। नागपुर के लागों का अब चेहरा साफ पहचान में आया है।
इस अवसर पर मुम्बई के प्रमुख लोगों में सर्वश्री आरएन यादव, जितेन्द्र यादव, सुभाष यादव, निसार खान, अनिल यादव, जीवन ल���ल यादव, ज्ञान देव���, पूनम यादव, पारस नाथ, विजय यादव, चन्द्रकान्त मौर्या, आनन्द चौरसिया, सुरेश यादव, पप्पू यादव फिल्म एक्टर, राम दुलारे यादव, सुभाष यादव सहित तमाम प्रमुख लोग शामिल रहे।
(श्याम लाल पाल)
प्रदेश अध्यक्ष
आज लोहिया अस्पताल पहुँचकर समाज��ादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय राजेंद्र चौधरी जी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।
‘पीडीए प्रसार समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान’ का शुभारंभ!
आज 1 जुलाई 2026 से समाजवादी पार्टी के नये सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है, जिसमें समाजवादी पार्टी के App के माध्यम से ‘ऑनलाइन’ सदस्यता ग्रहण की जा सकेगी। ये एक अनवरत अभियान है जो हर ’पीड़ित, दुखी, अपमानित’ को हमारे समाजवादी मूल्यों से जोड़ेगा और ‘पीडीए परि���ार’ को सशक्त करेगा।
प्रदेश-देश के सभी जागरूक नागरिकों से हमारा आग्रह है ��ि इस ऐप के माध्यम से घर-बैठे आप स्वयं तो सदस्य बनें ही साथ ही और लोगों को भी सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें और अन्य लोगों की सदस्य बनने में मदद भी करें। प्रदेश-देश के युवाओं से हमारी विशेष अपील है कि वो अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए सदस्यता ग्रहण करें और अपने परिवार और अन्य परिजनों को भी प्रेरित करें।
नये सदस्य ‘संपर्क, संवाद और सहायता’ के माध्यम से समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों और संकल्पों का ���्रचार-प्रसार करेंगे और हमें ‘प्रेम, दया और अपनापन’ से संपन्न एकता की वो ‘सकारात्मक शक्ति’ भी प्रदान करेंगे जो ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने और देश को ‘बंधुराष्ट्र’ बनाने के हमारे परम लक्ष्य की प्राप्ति को सुनिश्चित करेगी।
वर्तमान राजनीति में शालीनता, मर्यादा, विकासवादी सोच ��र सामाजिक न्याय की सशक्त आवाज़, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, माननीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। आपका नेतृत्व युवाओं, किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं वंचित समाज के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक है। संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और PDA की साझी ताकत को सशक्त बनाने का आपका संकल्प निरंतर प्रेरणादायी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश एवं जनसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करें।
संघर्ष, संवेदना और समाजवादी विचारधारा के प्रतिबद्ध प्रहरी, करोड़ों युवाओं, किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं वंचित समाज की उम्मीदों के केंद्र, समाजवादी पार्टी क�� राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और PDA की साझी ताकत का आंदोलन निरंतर मजबूत हो रहा है। जनहित, विकास और समावेशी राजनीति के प्रति आपकी प्रतिबद्धता प्रदेश की जनता के लिए विश्वास और परिवर्तन का आधार बनी हुई है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि ���पको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश एवं असीम ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप सदैव इसी समर्पण के साथ जनसेवा करते हुए उत्तर प्रदेश को प्रगति, समृद्धि और सामाजिक न्याय के पथ पर अग्रसर करते रहें।
जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।
अयोध्या महापापियों के लिए कुरुक्षेत्र साबित होगी। यहीं भाजपाई राजनीति का आरंभ हुआ था, यहीं अंत भी होगा।
अयोध��या में ‘चढ़ावे-चंदे-दान-शिला चोरी’ की घटना के बाद से यहाँ आनेवाले दर्शनार्थ��यों की संख्या पर नकारात्मक असर पड़ा है। लोगों की आस्थाएँ खंडित हुई हैं। इसका सीधा असर अयोध्या के स्थानीय काम-कारोबार और आम आदमी की आमदनी पर पड़ा है। सरकार की गलती का ख़ामियाज़ा जनता क्यों भुगते।
अयोध्या और आस-पास के सभी क्षेत्रों में भयंकर आक्रोश पनप रहा है। इस पावन सनातनी तीर्थ की शुचिता जिन भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों की वजह से कलुषित हुई है, वो अपना कारनामा करके सदैव की तरह भूमिगत हो गये हैं। अस्पष्टता के कारण वातावरण और भी शंकापूर्ण व तनावपूर्ण हो गया है। स्थानीय लोग मंदिर जाने से भी घबरा रहे हैं कि कहीं उनको ही जाँच के नाम पर फँसा न दिया जाए। श्रद्धालुओं में एक अज्ञात भय व्याप्त हो गया है। जाँच कहाँ तक पहुँची इसकी डेली ब्रीफिंग होनी चाहिए क��योंकि भाजपा सरकार में हो रहे ‘चतुर्दिक महा-भ्रष्टाचार’ के कारण जनता का SIT तक पर रत्ती भर भी विश्वास नहीं है।
मथुरा से भी आई धांधली की ख़बर बेहद गंभीर है, उसकी भी उच्च स्तरीय विश्वसनीय जाँच हो।
’सुनिए भाजपाई म���ापाप लोकगाथा’
भाजपाई भ्रष्टाचार के कारण आज देश का ये दुर्भाग्य है कि जहाँ भगवान का ‘स्तुति-गान’ गाँव-गाँव में गूँजता था; आज वहीं भगवान को धोखा देनेवालों की ‘निंदा गाथा’ गाई जा रही है।
यही हमारा संकल्प है—हर म़ेहनतकश को सम्मान, हर छोटे व्यवसाय को सुरक्षा और हर परिवार को बेहतर भविष्य क्योंकि जब छोटा आदमी बिना डर के कमायेगा, त��ी उत्तर प्रदेश आगे बढ़ पाएगा।
#Vision_India_PDA_Agra_Summit
ये हैं असंवेदनशील भाजपा सरकार के ग़ैरज़िम्मेदार और अमानवीय प्रयागराज विकास प्राधिकरण का हृदयहीन कारन��मा जिसमें प्रयागराज के सिविल लाइंस में PDA समाज की एक महिला का घर और उस घर के अंदर उसकी बेटी को भी सील कर दिया। ये सब उस समय हुआ जब महिला अपने दूसर��� बच्चे को परीक्षा दिलवाने बाहर गई हुई थी।
भाजपा नारी वंदना का यही है असली सच। दोषियों का निलंबन हो और सख़्त दंडात्मक कार्रवाई भी।
घोर निंदनीय!
कोई है?
"हम सबको इस बार मिलकर लोकतंत्र संविधान और चुनाव बचाना है। यूपी का चुनाव अगर हाथों से समाजवादियों के फिसल गया तो देश में फिर चुनाव नहीं होगा।"
• माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"जिस देश में नौकरी रोजगार के लिए IIT बननी था वहां SIT बन रही है। डबल इंजन की डबल टंकी है, कितना भ्रष्टाचार हो रहा है।"
• माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 15.06.2026
भाजपा सरकार के 10 साल में आरक्षण का बहुत बड़ा घोटाला हुआ है जिसमें पीडीए आ���क्षण सीटों पर विभिन्न विभ��गों में हुई भर्तियांे में 11,514 पदों पर लूट हुई है। जालौन जनपद के उरई में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 10 साल की सरकार में विभिन्न विभागों में 22 परीक्षाएं प्रभावित हुई है और उनमें 11,514 पदों की लूट की गई है जिसका उन्होंने आंकड़ा भी प्रस्तुत किया।
श्री गुर्जर कहा कि भाजपा सरकार ���ंविधान विरोधी है वह बाबा साहब के संविधान पर धीरे-धीरे कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए के लोग अब इस आरक्षण घोटाले को जान चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब जब जनमानस की समस्यायों को लेकर आवाज उठाई गई तो भाजपा सरकार मुकदमा दर्ज करती हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को प्रदेश से हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। तभी आरक्षण की लूट करने वालो की जांच होगी और जेल के अं��र जायेंगे।
सांसद नारायण दास अहिरवार, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल,सुरेंद्र यादव,जमालुद्दीन,पूर्व चेयरमैन मान सिंह वर्मा, वीरेंद्र सिंह यादव,समर सिंह चौहान, अजहर बेग,दीपू त्रिपाठी,आनंद यादव, जीवन प्रताप वाल्मीकि, महेंद्र कठेरिया,,भानू राजपूत, विवेक यादव, महेश सर द्विवेदी,महेश चंद्र विश्वकर्मा, परमात्मा शरण फौजी वेद प्रकाश यादव,,इमरान उल्ला, कुसुम सक्सेना, रश्मि पाल,रामेंद्र त्रिपाठी,राहुल पिरौना, पंकज दीक्षित,शैलेन्द्र श्रीवास, सलमान सिद्दीकी, महेश शिरोमणि,बबलू अहिरवार, गुलाब जाटव,सुनील पाल, कमलेश राठौर,प्रताप सिंह यादव, दशरथ सिंह पाल,जीनू कोरी, आंसू पाल, प्रमोद औंता, बब्बू राजा, देवेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र ��ौधरी)
मुख्य प्रवक्ता