हनुमान अंश के बाद बाबा नीम करौरी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। 3 अक्टूबर की ये तस्वीरें स्थिति की गंभीरता बताने के लिए काफी हैं।
सरकार और प्रशासन को अब Carrying Capacity को लेकर सख्त फैसला लेना होगा। खासकर मंगलवार, शनिवार और रविवार को धाम में कितनी भीड़ सुरक्षित रूप से आ सकती है, इसकी स्पष्ट सीमा तय होनी चाहिए।
हमारे पास न पर्याप्त सड़कें हैं, न पार्किंग, न ठहरने और दूसरी जरूरी सुविधाओं का पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर। आस्था का सम्मान जरूरी है, लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा उससे भी बड़ी जिम्मेदारी है।
भीड़ बढ़ने से पहले व्यवस्था बढ़ाना होगी—वरना तस्वीरें चेतावनी बन सकती हैं।
#NeemKaroliBaba #KainchiDham #Uttarakhand #Tourism #CarryingCapacity
यूपी और पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है।
यूपी में अजय राय की जगह प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
पंजाब में राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद परगट सिंह को प्रदेश कांग्रेस की कमान मिली।
पंजाब में सवाल है—क्या नेतृत्व परिवर्तन से लंबे समय से चली आ रही अंदरूनी खींचतान खत्म होगी?
यूपी में तस्वीर थोड़ी अलग है। अखिलेश यादव का PDA अगर ब्राह्मण वोट के साथ कोई व्यापक सामाजिक समीकरण बनाता है, तो कांग्रेस का आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाना उसी दिशा में एक राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा सकता है।
क्या कांग्रेस इस कदम के जरिए ब्राह्मण वोट के एक हिस्से को अपने साथ जोड़ पाएगी?
फिलहाल यह बात कागज पर है। असली चुनौती इसे जमीन पर उतारने की होगी। लेकिन इतना जरूर है कि कांग्रेस का यह फैसला ब्राह्मण प्रतिनिधित्व और व्यापक सामाजिक समीकरण की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण संगठनात्मक कदम दिखाई देता है।
#UttarPradesh #Punjab #Congress #AradhanaMishra #PargatSingh #UPPolitics #PunjabPolitics
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग ने कई अहम बदलाव किए हैं।
• चुनाव आयोग की बैठकों का एजेंडा पहले साझा होगा और बैठक के बाद उसका रिकॉर्ड जारी होगा।
• अधिकारियों के विदेश दौरे के लिए आयोग की मंजूरी जरूरी होगी।
• नए आईटी पोर्टल और सिस्टम शुरू करने से पहले उनकी जांच होगी।
• ईसीआईनेट की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और आईआईटी/आईआईआईटी के विशेषज्ञों की समिति बनाई गई है।
• जमीनी स्तर के अधिकारियों को सिस्टम में जरूरी बदलाव करने की ज्यादा सुविधा दी जाएगी।
• चुनाव आयुक्तों के निर्देशों का अधिकारियों को ठीक से पालन करना होगा।
• ‘अनमैप्ड’ और ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ वाले मतदाताओं को हर मामले में व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाने की जरूरत नहीं होगी।
• एसआईआर पूरा हो चुके राज्यों में जिन पात्र लोगों के नाम छूट गए हैं, उनके नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
• फॉर्म-6 में एसआईआर से जुड़ी अतिरिक्त घोषणा की जरूरत भी हटा दी गई है।
अब सवाल यह है—
इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में जिन कमियों और सवालों को दस्तावेजों के साथ सामने रखा था, क्या चुनाव आयोग के ये बदलाव उन्हीं मुद्दों की गंभीरता को साबित नहीं करते?
क्या ये बदलाव इस बात का जीता-जागता प्रमाण नहीं हैं कि इंडियन एक्सप्रेस ने जो तथ्य सामने रखे थे, वे सही थे?
#ElectionCommission #ECI #IndianExpress #SIR #VoterList #Form6 #ECINet #Election #Democracy
अगर ईश्वर पर विश्वास हो और आप पूरी तरह उनकी शरण में चले जाएँ, तो फिर वही आपका योग-क्षेम वहन करते हैं। कैप्टन स्मित मच्छार की कहानी कुछ ऐसी ही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने बताया कि उस भयावह घटना के बीच वे लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उन्होंने कहा—“जब भी मैं मुश्किल में होता हूँ, हनुमान चालीसा पढ़ता हूँ। उस समय भी मैं हनुमान चालीसा पढ़ता रहा। भगवान हनुमान ने मुझे हिम्मत और हौसला दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि भगवान ने उन्हें बचाया। 🙏
आस्था, साहस और विश्वास की यह कहानी मन को छू जाती है।
#CaptainSmitMachchhar #HanumanChalisa #HanumanJi #Faith #Courage #India
तीर्थों को टूरिस्ट स्पॉट बनाने की होड़ क्यों?
मर्यादा पर मौज मस्ती भारी।
भगवान के दर पर अय्यासी की कोई जगह नहीं।
अनियंत्रित टूरिज्म से खतरे में बुग्याल
एक ऐसे पुजारी जिन्होंने उठाया है बुग्यालों के संरक्षण का बीड़ा।
तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के पुजारी अभिषेक मैठाणी जी से खास बातचीत।
#nature
#tourist
#footfall
#sprituality
#Tunganath
#Chandrashila
#bugyal
#grassland
#AbhishekMaithani
#chopta
टिहरी के रहन वाले आयुष बैलवाल का सपना फौज में जाना था। ये सपना पूरा नहीं हो सका लेकिन उन्होंने मेहनत नहीं छोड़ी। और उत्तराखंड लोअर पीसीएस में पहली रैंक हासिल करते हुए नायब तहसीलदार बने हैं। पहाड़ में भूमि के मामलों का त्वरित निस्तारण और डिजीटल खसरा की व्यवस्था लागू करना आयुष की प्राथमिकताओं में है।
#uttarakhand
#ayushbailwal
#pcsexam
#pcstopper
#lowerpcs
#ukpsc
#exam
#tehri
अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की ज़िंदगी बचाने वाला ही असली हीरो होता है।
कैप्टन स्मित मच्छर—आपके साहस को सलाम। 🇮🇳
#CaptainSmitMachchhar#Courage#Humanity
अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की ज़िंदगी बचाने वाला ही असली हीरो होता है।
कैप्टन स्मित मच्छर—आपके साहस को सलाम। 🇮🇳
#CaptainSmitMachchhar#Courage#Humanity
परमात्मा की कृपा और दैवी प्रेरणा से #DevbhoomiDialogue के मंच पर हमने उत्तराखंड के उन हजारों लोगों की आवाज़ देश-दुनिया तक पहुँचाने का प्रयास किया, जो अपने काम से बदलाव ला रहे हैं। आज इस सफर के 5 वर्ष पूरे हो गए हैं। अब नई ऊर्जा, नए विश्वास और नए संकल्प के साथ हम फिर आगे बढ़ेंगे।
ये संघर्ष, ये यात्रा जारी रहेगी...उत्तराखंड की प्रेरक अनकही कहानियों को सामने लाने का सिलसिला जारी रहेगा।
आपका प्यार, विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे।
आप सभी का हृदय से आभार।
#Uttarakhand
#Devbhoomi
#Startup
#Swarozgar
#Agriculture
#Tourism
#Homestay
#VocalForLocal
Dear Blinkit Team, @letsblinkit
This is extremely disappointing and unfair.
I ordered a USB-C cable early this morning, realised the mistake immediately, and informed your delivery partner within 30 seconds of delivery. I also contacted support immediately, only to receive a one-line reply saying, “Return is not allowed as per policy.”
Is this how you treat consumers? If the product is of no use to me and the issue was reported immediately, why should I be forced to bear the loss?
I am attaching the product photo. Please take it back or exchange it for the correct cable.
A policy cannot be used as an excuse to ignore a genuine customer grievance. Please escalate this to a senior team member and resolve it fairly.
@letsblinkit@blinkitcares
#blinkit
रानीखेत की होनहार बेटी गीतांजलि सती ने लोअर-पीसीएस परीक्षा में 20 वीं रैंक लाकर नायब तहसीलदार का पद हासिल किया है। गीतांजलि के पिता राजन सती पोस्ट ऑफिस के पास चाय बेचते हैं जबकि गीतांजलि की माता सुनीता सती गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद गीतांजलि ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयास किया।
#Student
#Aspirants
#exam
#ukpsc
#lowerocs
#pcsexam
#GeetanjaliSAti
#Almora
#uttarakhand