मैं संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूँ, मगर विपक्ष चर्चा ही नहीं होने देना चाहता।
मैं हर चीज़ का जवाब दूंगा जिससे देश की जनता के सामने सारी चीज़ें स्पष्ट हो जाएँ, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।
विपक्ष को तय करना है कि उनको चर्चा करनी है या हंगामा करना है।
भगोड़े अपराधियों पर मोदी सरकार का निर्णायक प्रहार!!
मोदी सरकार के दौरान भारत की वैश्विक प्रवर्तन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। पिछले तीन वर्षों में भारत के अनुरोध पर INTERPOL ने 401 भगोड़े अपराधियों के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए।
भगोड़े अपराधियों पर मोदी सरकार का निर्णायक प्रहार!!
गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भगोड़े अपराधियों की वापसी को 'मिशन मोड' में आगे बढ़ाते हुए कानूनी ढाँचे को लगातार मजबूत किया और प्रत्यर्पण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया।
आज जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय 'कॉमनवेल्थ पीस, मीडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ कॉन्फ्रेंस' के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिला।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पधारे राष्ट्रमंडल देशों के न्यायाधीशों, विधि विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, मीडिएटर्स, संवैधानिक पदाधिकारियों, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं का राजस्थान की पावन भूमि पर आत्मीय स्वागत किया।
यह महाकुंभ वैश्विक शांति, न्याय और कानून के शासन को और अधिक सशक्त बनाते हुए नई सोच, नई दिशा और नए वैश्विक दृष्टिकोण की शुरुआत करेगा।
इस गरिमामयी समारोह में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत जी, माननीय केंद्रीय विधि और न्याय (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री @arjunrammeghwal जी, सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संदीप मेहता जी, न्यायमूर���ति श्री विजय जी, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा जी सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला जूडो 48 किलोग्राम वर्ग में प्रतिभावान खिलाड़ी अस्मिता डे जी और पुरुष जूडो 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हर्ष सिंह जी को स्वर्ण पदक हासिल करने पर हार्दिक बधाई!
यह ऐतिहासिक जीत देश के असंख्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगी और भारत में जूडो को एक नई पहचान देगी।
आप ��ोनों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए मेरी अनंत शुभकामनाएं!
#CWG2026
#Cheer4Bharat
जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं उनकी स्वर्गीय माता जी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
इसके बावजूद, माननीय प्रधानमंत्री जी ने विशाल ह्रदय से उन्हें क्षमा किया है और समाज से भी उन्हें माफ करने की अपील की है।
साथ ही, उन्होंने इन भटके हुए युवाओं से राष्ट्र की उन्नति में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया है। उनका यही स्वभाव, विशाल हृदय और दूरदर्शी नेतृत्व ही प्रत्येक भारतवासी को अपार ऊर्जा प्रदान करता है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को इस स्पर्धा का पहला कॉमनवेल्थ पदक दिलाने पर तेजस्विन शंकर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है, जो देश के खिलाड़ियों और युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रेरित करेगी।
आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!
#Cheer4Bharat #CWG2026
जयपुर में आयोजित 'कॉमनवेल्थ पीस, मीडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ कॉन्फ्रेंस' के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया। यह वैश्विक सम्मेलन शांति, न्याय और कानून के शासन को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।