केन–बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी समुदाय पिछले कई वर्षों से उचित मुआवज़े, सम्मानजनक पुनर्वास तथा अपने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। इसी वर्ष अप्रैल में भी प्रभावित परिवारों ने आंदोलन किया था। उस समय प्रशासन ने उनकी मांगों पर विचार और समाधान का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करा दिया था, लेकिन वादे पूरे नहीं किए गए।
इसी कारण प्रभावित परिवार इस बार अंतिम दम तक लड़ने के संकल्प के साथ आंदोलनरत हैं। आंदोलन के 17वें दिन भी वे चिता सत्याग्रह, जल सत्याग्रह, मिट्टी सत्याग्रह तथा प्रतीकात्मक फांसी सत्याग्रह जैसे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक माध्यमों से अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। उनकी न्यायोचित मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने के बजाय प्रशासन द्वारा आंदोलन को बलपूर्वक समाप्त करने का प्रयास भाजपा सरकार की बहुजन और आदिवासी समाज के अधिकारों के प्रति असंवेदनशील सोच को दर्शाता है।
शांतिपूर्ण जनआंदोलन को पुलिस बल के सहारे दबाने का प्रयास लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है।
लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार!
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी को सादा कपड़ों में पहुँचे पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन अस्पताल ले जाना तथा उनके साथियों के साथ मारपीट कर उन्हें हिरासत में लेना अत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
इससे पहले वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर महीनों तक धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों के साथ भी यही हुआ। देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला पहलवानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को भी इसी तरह बलपूर्वक हटाया गया। अब सोनम वांगचुक जी के सत्याग्रह के साथ भी वही व्यवहार किया जा रहा है।क्या शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार केवल सत्ता की सुविधा तक ही सीमित रह गया?
हम प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि सोनम वांगचुक जी को उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और दीर्घायु प्रदान करे।
#SonamWangchuk
@AmbedkariteLM@gondapolice मुकदमा होने के बाद भी या लड़की बदतमीजी कर रही है शर्म नहीं आती है आप लोगों को क्या लेडी पुलिस नहीं रह गोंडा में तत्काल इसके ऊपर कारवाई की जाए
यह वीडियो जनपद गोंडा की है और महिला भी गोंडा की है अमेरिका चीन जापान का नहीं है मैं @gondapolice से जानना चाहता हूं आखिर चल क्या रहा इंसाफ के नाम पर बेज्जती की जा रही है महिलाओं की क्या बर्दाश्त नहीं किया जाएगा 24 घंटे के अंदर उचित कार्रवाई करें प्रशासन @dmgonda2@myogiadityanath
15 मई 2026 को मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम का अपहरण कर निर्मम हत्या से जुड़े बाकी आरोपियों को जेल भेजने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों और समाज के लोगों पर लाठीचार्ज तथा न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जाना भाजपा सरकार की दलित विरोधी और दमनकारी कार्यशैली को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यदि पीड़ित परिवार इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगा रहा है, तो उनकी मांगों को दबाने के बजाय पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई दोषी बचने न पाए और कोई निर्दोष फंसने न पाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
मैं शीघ्र ही मेरठ पहुंचकर अपने इस परिवार से मुलाकात करूंगा।
गरीब अधिकार संगठन गोंडा यह संगठन गरीब बच्चों की शिक्षा और कमजोर तबके के लोगों का है हम लोग उन बच्चों को वहां तक पहुंचाएंगे जहां तक पढ़ना चाहते हैं सभी भाई ज्यादा से ज्यादा लोग जोड़कर मुहिम को आगे बढ़ाएं और जनता में एक संदेश दें यहां संगठन या किसी जाति या धर्म के लिए नहीं है
सात जन्मों के इस बंधन का 8 साल पूरा हो गया। हर सुख-दुख में मेरा साथ देने और मेरी जिंदगी को खुशियों से भरने के लिए शुक्रिया। हैप्पी एनिवर्सरी, माय लव!"
#happyanniversary
जनपद गोंडा में बालपुर के बगल गांव चकतवा मैं हमारी एक बहन की निर्मयम हत्या करने वाला अपराधी पकड़ा गया शासन प्रशासन से मांग है इसको जेल में न रखकर फांसी दी जाए बहुत-बहुत धन्यवाद @gondapolice
दुखद घटना:
जनपद #Gonda,@AzadSamajParty सदर #विधानसभा_अध्यक्ष दीनानाथ #गौतम की छोटी बहन सुधा कि सुबह सुबह रेप के बाद हत्या कि घटना बहुत ही निंदनीय और चिंता का विषय है,अपराधियों में पुलिस प्रशासन कोई खौफ नहीं,नारी सशक्तिकरण का सिर्फ दिखावा जब #दलित लड़कियां/महिलाएं नहीं सुरक्षित
जनपद रायबरेली का वीडियो बताया जा रहा है मैं जनपद रायबरेली के @raebarelipolice से निवेदन है तत्काल इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की जाए @UPGovt@Uppolice