Welcome to Official Twitter Handle of Sh. Ramkumar Kashyap MLA Indri | Ex. Member of parliament (Rajya Sabha) | Views personal and RT's not endorsement.
कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा साहिब के संत बाबा गुरविंदर सिंह जी (मंडी वाले) का संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
संत-महापुरुषों का सान्निध्य सदैव आध्यात्मिक ऊर्जा तथा सेवा के हमारे संकल्प को और दृढ़ करने की प्रेरणा प्रदान करता है।
दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्��ि और खुशियों का नया उजाला लेकर आए।
अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय के प्रतीक दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
शुभ दीपावली! 🙏
आज धनतेरस पर मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने चंडीगढ़ से विभिन्न 21 योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹4,470+ करोड़ की लाभ राशि हस्तांतरित की।
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त के तहत 10.59 लाख बहनों को ₹222.52 करोड़, विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35.26 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹1,135.21 करोड़, हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 6.05 लाख बहनों को ₹24.25 करोड़ की सब्सिडी और दयालु योजना के तहत 5,429 परिवारों को ₹202.99 करोड़ की आर्थिक सहायता जारी की।
इसके साथ ही ग्रामीण एवं शहरी विकास के लिए राज्य वित्त आयोग के तहत राशि जारी की। मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागवान�� बीमा योजना में शामिल करने और कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने सभी परिवारजनों को धनतेरस, दीपावली एवं आगामी पावन पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 🪔
गांवों के सच्चे प्रहरियों को सम्मान! 🙏
आज पंचकूला में आयोजित "हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह" में शामिल होकर प्रदेश के ग्रामीण चौकीदारों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
प्रमुख फैसले::
- मासिक मानदेय ₹11,000 से बढ़ाकर ₹15,221
- वार्षिक वर्दी भत्ता ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,000
- लाठी, बैटरी, सीटी एवं छाता भत्ता ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,500
- साइकिल भत्ता ₹3,500 से बढ़ाकर ₹5,000
- हरियाणा के इतिहास में पहली बार ग्रामीण चौकीदारों को ESI का
लाभ
- ग्रामीण चौकीदारों को हरियाणा श्रम कल्याण कोष के दायरे में
शामिल किया जाएगा
इन सभी फैसलों की अधिसूचना शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
करनाल आगमन पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का हृदय की गहराइयों से आभार।
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा
📅 दिनांक: 5 नवंबर 2026 [वीरवार]
⏰ समय: सुबह 10:00 बजे
📍 प्रारंभ: सेक्टर 12 से
📍 समापन: महर्षि दयानंद चौक,करनाल
इस पदयात्रा का नेतृत्व माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी करेंगे।
#लोकतंत्र_बचाओ_अराजकता_हटाओ
आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्थित श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में आदरणीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एवं हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष जी के साथ माँ भद्रकाली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर माननीया राष्ट्रपति जी ने माँ भद्रकाली की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। माँ के चरणों में ���मस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। 🙏���
@rashtrapatibhvn
आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ऐतिहासिक हीरक जयंती समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौप���ी मुर्मु ने शिरकत की तथा हीरक जयंती के लोगो का अनावरण किया।
इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष एवं मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि हरियाणा की पावन धरा से ही श्रीमद्भगवद्गीता का अमर संदेश संपूर्ण विश्व में पहुंचा। स्वतंत्रता संग्राम, कृषि, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक परिवर्तन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक हरियाणा का योगदान अतुलनीय रहा है।
उन्होंने प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत एवं हरियाणावासियों के परिश्रम, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना करते हुए सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
@rashtrapatibhvn @RajBhavanHry
असम के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Sarbananda Sonowal जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ कामाख्या से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न व ऊर्जावान रहें तथा राष्ट्र और समाज की सेवा में इसी समर्पण के साथ निरंतर अग्रसर रहें।
वरिष्ठ पत्रकार श्री ओ.पी. शर्मा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है आज पत्रकारिता जगत की एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित शख्सियत को खो दिया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें
सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर ‘Run for Unity’ में सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में एक भारत–श्रेष्ठ भारत संकल्प लिया
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Chirag Paswan जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माता जानकी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन प्रदान करें और आप इसी प्रकार जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें।
🌾 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के अवसर पर IIWBR, करनाल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में ₹18,680 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई।