जब किसी की आँखों में दर्द और बेबसी दिखे,
और आप उसकी मदद करने की क्षमता रखते हों,
तो कभी देर मत कीजिए…
आज जनता दर्शन के दौरान एक भावुक कर देने वाला क्षण सामने आया,
नेत्रहींन दुर्गा प्रसाद की कांपती आवाज़ जनता दर्शन में आई उनकी मेहनत की कमाई ₹2000 किसी ने ले लिए थे। उनकी बेबसी साफ दिखाई दे रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित SHO को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, ताकि दुर्गा प्रसाद को जल्द न्याय मिल सके।
इसी उनसे सभी रंग बिरंगे गुब्बारे भी खरीदे तभी उनके चेहरे पर मुस्कान भी को मिली। उनसे गुब्बारे खरीदकर न केवल उसका उत्साह बढ़ाया गया, बल्कि यह संदेश भी दिया गया कि छोटी-सी मदद भी किसी के चेहरे पर बड़ी खुशी ला सकती है।
प्रशासन केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं होता, बल्कि लोगों के दुख-दर्द को समझना और उनके चेहरे पर भरोसे की मुस्कान लौटाना ही सच्ची जनसेवा है।
#जनता_दर्शन #रामपुर #जनसेवा #जनसुनवाई
गौपालकों के लिए खुशखबरी! नन्द बाबा दुग्ध मिशन की सौगात !
मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के अन्तर्गत 10 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की इकाई स्थापना हेतु अधिकतम रू 11.80 लाख का अनुदान दो चरणों में प्राप्त करने का अवसर।
योजना के मुख्य बिन्दु-
> इकाई की स्थापना हेतु लाभार्थी अंश 15 प्रतिशत, बैंक ऋण 35 प्रतिशत अथवा बैंक ऋण के स्थान पर यदि लाभार्थी, स्वयं के पास उपलब्ध वित्तीय संसाधन / धनराशि से इकाई स्थापना करना चाहता है तो तत्समय लाभार्थी के बैंक खाते में धनराशि उपलब्ध होनी चाहिए जिसके लिए लाभार्थी से न्यूनतम छः माह का बैंक स्टेटमेंट की सत्यापित प्रति प्राप्त की जाएगी तथा इकाई लागत का अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान।
> योजनान्तर्गत 50 प्रतिशत महिला पशुपालकों / दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित किया जायेगा।
> साहिवाल, गिर, एव थारपारकर प्रजाति की 10 गाय की परियोजना की कुल अनुमानित लागत रु० 23.60 लाख होगी।
गाय का क्रय प्रदेश के बाहर से यथासंभव ब्रिलिंग ट्रैक्ट से लाभार्थी द्वारा किया जायेगा।
> क्रय की जाने वाली गाय प्रथम या द्वितीय ब्यीत की होनी चाहिए तथा गौवंश डेढ़ माह से पूर्व ब्याये न हों।
> इकाई स्थापना हेतु लगभग 0.20 एकड़ (8712 वर्ग फुट) भूमि तथा लाभार्थी से पर्याप्त हरे चारे के प्रबन्धन एवं वर्ष पर्यन्त स्थानीय स्तर पर चारा कृषकों/आपूर्तिकर्ताओं से अनुबन्ध के माध्यम से चारा उपलब्धता के सम्बन्ध में ऐफिडेविट प्राप्त किया जायेगा।
>पूर्व में संचालित कामधेनु, मिनी कामधेनु माइक्रो कामधेनु योजना अथवा नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत संचालित नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना अथवा मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होगें।
>इस योजना के सम्बन्ध में आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल https://t.co/M1Ayi5bAuJ पर ऑनलाईन आमंत्रित किया जायेगा।
>योजना अधिक जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रामपुर के कार्यालय विकास भवन एवं उप दुग्धशाला विकास अधिकारी के कार्यालयों से सम्पर्क किया जा सकता है।
आवेदन प्रारम्भ की तिथि 22-06-2026
आवेदन की अन्तिम तिथि 21-07-2026
गौपालन से आपकी आय बढ़ेगी,
आपका एवं आपके परिवार का भविष्य सुनहरा होगा!
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@UPGovt
दिव्यांगजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
— मा० मुख्यमंत्री जी
जनपद रामपुर में मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@UPGovt
मा० मुख्यमंत्री जी #UPCM के निर्देशों के क्रम में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
प्रशासन आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@UPGovt
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
📍 बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
📍बैठक में जनपद के विद्यालयों में छात्र नामांकन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि 01 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत छात्रों का नामांकन कराना सुनिश्चित करें।
📍 विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराये जाने वाले शौचालय निर्माण, टायलीकरण, किचन सेट निर्माण, एवं बाउंड्रीवॉल के कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश समस्त खंड विकास अधिकारियों को दिये।
📍बैठक के दौरान फैमिली आईडी की समीक्षा करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाते हुए लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
📍 आरटीई के तहत बच्चों के नामांकन को लेकर चर्चा करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निजी विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पात्र बच्चों का नामांकन कराने के निर्देश दिए।
📍बैठक में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों के अधिगम स्तर, डीबीटी की स्थिति, दिव्यांग बच्चों के नामांकन सहित विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
📍अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के सभी विद्यालय 24 जून से प्रारम्भ होंगे, जबकि कक्षायें 25 जून से प्रारंभ होंगी।
📍 शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक विद्यालय का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए।
📍 विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र उपस्थिति तथा सीखने के स्तर में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@UPGovt
जल सारथी ऐप से ग्रामीण जलापूर्ति की रियल टाइम जानकारियाँ एक क्लिक पर !!
जल सारथी ऐप के माध्यम से जल जीवन मिशन से जुड़े
गांवों की ग्रामीण पेयजल योजना की विभिन्न सेवाएं अब एक क्लिक पर उपलब्ध हैं।
आज ही डाउनलोड करें
डाउनलोड एंड्रॉयड ऐप-
https://t.co/KdIgb5mLqy
डाउनलोड iOS ऐप-
https://t.co/Ni6onSRtay
@smcgup@jaljeevan_@nwmgoi
मा० मुख्यमंत्री जी #UPCM के निर्देशों के क्रम में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
प्रशासन आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@UPGovt
22 से 26 जून तक चलेगा विशेष अंश निर्धारण एवं त्रुटि संशोधन अभियान‼️
राजस्व अभिलेखों को अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार जनपद में 22 जून, 2026 से 26 जून, 2026 तक विशेष अंश निर्धारण एवं त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण संशोधन अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत उन सभी खातेदारों एवं सहखातेदारों के गाटों में अंश निर्धारण की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी, जिनमें अब तक अंश निर्धारित नहीं हुआ है।
साथ ही पूर्व में किए गए त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण के संशोधन की कार्रवाई भी की जाएगी।
सभी खातेदारों, सहखातेदारों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण नागरिकों से अपील कि वे निर्धारित तिथि पर आयोजित बैठकों में आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें, जिससे राजस्व अभिलेखों को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।
विकास भवन सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के दृष्टिकोण से जनपद के सभी उपजिलाधिकारी,जिला स्तरीय अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
👉 सभी विभाग शिकायतों के निस्तारण में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करें।
👉जन शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान शासन की शीर्ष प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
👉यदि आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण नही हुआ निस्तारण तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें सम्बन्धित अधिकारी।
@RampurDm@CMOfficeUP
तत्काल समाधान‼️
मा० मुख्यमंत्री जी #UPCM के निर्देशों के क्रम में दिनांक 20.06.2026 को तहसील मिलक में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान बाबा उमेश पूरी जूना अखाडा नागा सन्यासी मंदिर द्वारा मंदिर की भूमि पर अवैध कब्ज़े के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत पर तत्काल राजस्व टीम एवं पुलिस विभाग को नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया I
राजस्व टीम एवं पुलिस विभाग द्वारा तत्काल सन्यासी मंदिर की भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराया गया I
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@UPGovt
मा० न्यायालय/राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे और प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रामपुर शहर स्थित संत शिरोमणि रविदास सभागार में आयोजित होगा।
मा० मुख्यमंत्री जी #UPCM का संकल्प है कि आर्थिक अभाव किसी भी नागरिक के उपचार में बाधा न बने और प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।"
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@ChiefSecyUP
आज जनपद में आयोजित नीट परीक्षा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आश्रम पद्धति विद्यालय तथा मुर्तुजा राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित परीक्षा की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया।
परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, कक्ष निरीक्षण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण कर परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@UPGovt