Proud Indian। Minister of Tribal Affairs, Agriculture Development And Farmer Welfare, Government of Chhattisgarh.
6th Term MLA Ramanujganj Constituency
Prime Minister congratulates Shilpa Kanchugarakoppalu Shyla on winning Bronze in Women’s Shot Put F57 at Commonwealth Games 2026
https://t.co/x6sAYqJFdt via NaMo App
सपनों को अवसर और नवाचार को नई पहचान देना ही सुशासन का ध्येय है। 'छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30' के माध्यम से हम युवाओं की प्रतिभा और उद्यमिता को नई गति दे रहे हैं।
हमारा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ नवाचार, स्टार्टअप और निवेश का अग्रणी केंद्र बने।
A spectacular Silver for Sarvesh Kushare in Men’s High Jump at #CWG2026! His determination and consistency have been noteworthy. Congratulations to him on this outstanding achievement. India is proud of him. Wishing him many more successes ahead.
History has been created in Glasgow!
Congratulations to Sharmila for a very special Gold in the Women's Shot Put F57 event and also for a season-best throw. This remarkable performance ends a two decade long wait for a Para Athletics Gold at the Commonwealth Games.
My best wishes for the endeavours ahead.
#CWG2026
Ethanol blending program से पिछले 10 वर्षों में किसानों और इथेनॉल उद्योग को 1.18 लाख करोड़ का भुगतान हुआ है।
यह किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का माध्यम है।
स्वर्णिम इतिहास, भारत का बढ़ता गौरव! 🇮🇳🥇
#CWG2026 में महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शर्मिला धनखड़ ने इतिहास रच दिया। पैरा एथलेटिक्स में राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली वह पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई। आप यूँ ही तिरंगे की शान बढ़ाती रहें।
#Cheer4Bharat #CWG2026
एक और रजत, भारत का बढ़ता गौरव! 🇮🇳🥈
#CWG2026 में पुरुषों की 79 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में वल्लुरी अजय बाबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
कुल 330 किलोग्राम भार उठाकर तथा स्नैच में राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड स्थापित कर आपने भारत को गौरवान्वित किया है। आपकी यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा और तिरंगे के सम्मान का प्रतीक है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आपको हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
#Cheer4Bharat #CWG2026
एक और कांस्य, भारत का बढ़ता गौरव! 📷📷
#CWG2026 में महिला 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में बिंदियारानी देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।
आपका साहस, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
#Cheer4Bharat #CWG2026
आसमान से भी ऊँची उड़ान, भारत का बढ़ा सम्मान! 🇮🇳🥈
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026, ग्लासगो में पुरुष हाई जंप स्पर्धा में सरवेश कुशारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।
इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई। आप आगे भी ऐसे ही तिरंगे का गौरव बढ़ाते रहें, यही शुभकामनाएँ।
#Cheer4Bharat #CWG2026
आप सभी को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रकृति, मानव जीवन का आधार है। प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के स्वस्थ और स्वच्छ होने से ही मानव के अस्तित्व की सुरक्षा संभव है। एक बेहतर कल के लिए आज प्रकृति का संरक्षण करें।
#WorldNatureConservationDay #NatureConservation #SaveNature #ProtectNature #Environment #GreenEarth
'विश्व हेपेटाइटिस दिवस' मनाने का उद्देश्य हेपेटाइटिस रोग की रोकथाम, परीक्षण व उपचार के प्रति लोगों में जागरूकता को बढ़ावा देना है। हेपेटाइटिस रोग संक्रामक रक्त, दूषित पानी या भोजन जैसी अन्य असावधानियां बरतने से हो सकता है।
जागरूक बनें, स्वस्थ रहें!
#WorldHepatitisDay #HepatitisAwareness
विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया भारत का मान
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली प्रदेश की प्रतिभाशाली बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राजनांदगांव की निवासी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के रूप में सेवाएँ दे रही ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने अदम्य साहस, कठोर परिश्रम और अनुशासन से यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प के बल पर हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मां महामाया से आपके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक स्वर्णिम सफलताओं की कामना करता हूँ।
#CommonwealthGames #weightlifting #CWC2026 #chhattisgarh
आज #रामानुजगंज स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में संचालित महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, रामानुजगंज का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों, अधोसंरचना एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के नेतृत्व में सुशासन सरकार प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
#Ramanujganj #chhattisgarh #StudentWelfare