मोहर्रम पर्व के अवसर पर 27 जून को राँची जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर 27 जून को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और संभावित असुविधा से बचने के लिए लिया गया है।
हालांकि, जिन विद्यालयों में पहले से परीक्षा निर्धारित है, वे अत्यंत आवश्यक स्थिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), राँची को पूर्व सूचना देकर परीक्षा आयोजित कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए मोहर्रम का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया है।
#Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates
राँची में शिया समुदाय ने मुहर्रम पर कर्बला के शहीदों की याद में मातमी जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हज़रत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की। पूरे मार्ग पर ग़म, अनुशासन और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
#Ranchi #Muharram2026 #ShiaCommunity #MuharramJuloos #RanchiUpdates
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरेंगे और मतदाताओं से संबंधित जानकारी जुटाएंगे। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को होगा।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। यदि किसी मतदाता का नाम पूर्व की मतदाता सूची में दर्ज है, तो उसे अतिरिक्त दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी।
#Jharkhand #ElectionCommission #VoterList #VoterListRevision #BLO #ElectionUpdate #CEOJharkhand #Ranchi #JharkhandNews #RanchiNews #VoterRegistration #Election2026 #Democracy #Voting #RanchiUpdates @ECISVEEP@ceojharkhand
रिम्स के निदेशक डॉ. राज कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य सरकार ने संस्थान की नई प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत रिम्स के वरिष्ठ चिकित्सक एवं डीन प्रो. डॉ. दिपेंद्र कुमार सिन्हा को रिम्स का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। विभागीय अधिसूचना जारी होने के बाद उन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया।
गौरतलब है कि गुरुवार को डॉ. राज कुमार ने रिम्स निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रो. डॉ. दिपेंद्र कुमार सिन्हा को कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी।
प्रो. डॉ. दिपेंद्र कुमार सिन्हा रिम्स (पूर्व में राजेंद्र चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल) के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने यहीं से एमबीबीएस और एमएस (सर्जरी) की पढ़ाई पूरी की है। चिकित्सा शिक्षा, शोध और प्रशासनिक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
अपने सेवाकाल के दौरान डॉ. सिन्हा सर्जरी विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष, चिकित्सा अधीक्षक, रिम्स के प्रथम जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ), आहरण एवं संवितरण पदाधिकारी (डीडीओ) तथा डीन जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ संकाय सदस्यों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उनके नेतृत्व में संस्थान की प्रगति और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जताई।
#Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates
राजधानी राँची में मुहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विभिन्न तिथियों पर निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। लोगों से घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी लेने की अपील की गई है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आज विक्रांत चौक से काली मंदिर, वूल हाउस, फतेउल्लाह रोड होते हुए कर्बला चौक तक जुलूस निकाला जाएगा। इसके कारण दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक रतन चौक-अल्बर्ट एक्का चौक, कर्बला चौक-काली मंदिर, कर्बला चौक-वूल हाउस तथा सर्जना चौक-काली मंदिर मार्ग पर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
वहीं, शनिवार को मुख्य मुहर्रम जुलूस के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुबह 11 बजे से जुलूस समाप्त होने तक कई मार्गों पर निजी एवं यात्री वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।
इस दौरान किशोरी यादव चौक, अपर बाजार, महावीर मंदिर, शहीद चौक, कचहरी चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, चडरी तालाब, प्लाजा चौक, पुरुलिया रोड, सर्जना चौक, सुजाता चौक, कर्बला चौक, कडरू, रेडिसन ब्लू होटल, राजेंद्र चौक, मेकॉन चौक, तुलसी चौक और अंबेडकर चौक समेत आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी।
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गोला से रामगढ़ जा रहे ताशा पार्टी के सदस्यों से भरे पिकअप वाहन की विपरीत दिशा से आ रहे कोयला लदे एलपी ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में छह मारंग मर्चा गांव के निवासी तथा एक समाजसेवी शामिल हैं। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
#Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates #Ramgarh #Accident
राँची में शबे आशूर पर निकला शिया समुदाय का मातमी जुलूस।
राँची में कल रात मुहर्रम की 9वीं (शबे आशूर) के अवसर पर शिया समुदाय की ओर से श्रद्धा और अकीदत के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस विश्वकर्मा मंदिर लेन, मेन रोड स्थित अनवर आर्केड से शुरू होकर मेन रोड, अंजुमन प्लाज़ा चौक, डॉ. फतहउल्लाह रोड और विक्रांत चौक से होते हुए मस्जिद-ए-जाफ़रिया, अंसार नगर पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
#Muharram2026 #ShabEAshura #Ranchi #RanchiUpdates #JharkhandNews
मुहर्रम की 9वीं (शबे आशूर) पर शिया समुदाय की ओर से मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस विश्वकर्मा मंदिर लेन, मेन रोड स्थित अनवर आर्केड से शुरू होकर मेन रोड, अंजुमन प्लाज़ा चौक, डॉ. फतहउल्लाह रोड और विक्रांत चौक होते हुए मस्जिद-ए-जाफ़रिया, अंसार नगर पहुंचा।
#Muharram#ShabEAshoor #YaHussain #Ranchi #ShiaCommunity #MatamiJulus #Muharram2026 #RanchiNews #JharkhandNews #Ashura #IslamicEvents #Karbala #ReligiousProcession #RanchiUpdates #MuharramProcession
मुहर्रम को लेकर राँची में फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील।
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से राँची जिला प्रशासन और पुलिस ने गुरुवार को अल्बर्ट एक्का चौक से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बल के जवानों ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान आम लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
#RanchiNews #Muharram2026 #FlagMarch #JharkhandPolice #RanchiUpdates @ranchipolice
देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी इस बार पहली बार झारखंड को मिलने जा रही है। इसे लेकर आज मेजर जनरल सज्जन सिंह मान (जीओसी, 23 इन्फैंट्री डिविजन) और डूरंड कप के नोडल ऑफिसर कर्नल हेमचंद्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार मुलाकात की।
बैठक के दौरान सेना अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डूरंड कप के आयोजन से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट के 26 जुलाई से शुरू होने की संभावना है और इसके सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि डूरंड कप जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी मिलना झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य की खेल प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं और ऐसे बड़े आयोजनों से खिलाड़ियों को नई प्रेरणा और बेहतर अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि डूरंड कप से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों के सफल संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा झारखंड को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
#Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से राँची नगर निगम ने गुरुवार को बरियातू रोड और डोरंडा क्षेत्र में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए कई अस्थायी संरचनाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।
नगर निगम की टीम ने बरियातू रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 2 गुमटी, 3 लोहे के काउंटर और 4 अवैध गुमटियों को हटाकर जब्त किया। वहीं डोरंडा क्षेत्र में रिलायंस ट्रेंड्स के समीप सड़क किनारे लगाए गए 5 ठेलों को भी जब्त किया गया।
अभियान के दौरान निगम अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राँची नगर निगम ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि नागरिकों को सुगम आवागमन, बेहतर यातायात व्यवस्था और शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
#Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates
मुहर्रम को लेकर राँची में फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील।
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से राँची जिला प्रशासन और पुलिस ने गुरुवार को अल्बर्ट एक्का चौक से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बल के जवानों ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान आम लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
#RanchiNews #Muharram2026 #FlagMarch #JharkhandPolice #RanchiUpdates
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को राजधानी राँची के डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में आयोजित दीक्षांत पारण-परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान उन्होंने नवप्रशिक्षित आरक्षियों की पारण-परेड की सलामी ली और प्रशिक्षण पूर्ण करने पर सभी जवानों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल कानून-व्यवस्था की रीढ़ है और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नवप्रशिक्षित जवानों से ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक, जवानों के परिजन तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
#HemantSoren #Ranchi #JAP1 #PoliceParade #PassingOutParade #JharkhandPolice #Doranda #JharkhandNews #RanchiNews #PoliceTraining #ConvocationParade #LawAndOrder #PoliceRecruitment #JharkhandGovernment #RanchiUpdates @JharkhandCMO@HemantSorenJMM@JharkhandPolice@ranchipolice@prdjharkhand
झारखंड को जल्द ही अपना पहला एक्सप्रेसवे मिलने जा रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे ओरमांझी-गोला-बोकारो एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि इसे इसी वर्ष आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद राँची और बोकारो के बीच यात्रा काफी आसान और तेज हो जाएगी।
कमेंट में बताइए, क्या आप राँची से बोकारो के बीच सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं ?
#Jharkhand #Ranchi #Bokaro #Expressway #BharatmalaProject #Ormanjhi #Gola #Infrastructure #RoadDevelopment #JharkhandDevelopment #RanchiNews #BokaroNews #HighwayProject #DevelopmentNews #RanchiUpdates @NHAI_Official@nitin_gadkari@OfficeOfNG
झारखंड के बुनियादी ढाँचे को नई रफ्तार देने वाली ओरमांझी-गोला-बोकारो (जैनामोड़) एक्सप्रेसवे परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे इस एक्सप्रेसवे के लिए कई स्थानों पर पहाड़ों और मिट्टी को काटकर नया मार्ग तैयार किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इसी वर्ष इस एक्सप्रेसवे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
करीब 28 किलोमीटर लंबे ओरमांझी-गोला फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वर्तमान में ओरमांझी से गोला तक का सफर तय करने में लगभग एक घंटा लगता है, लेकिन एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद यही दूरी करीब 30 मिनट में पूरी की जा सकेगी।
इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ राँची, गोला और बोकारो के बीच यात्रा करने वाले लोगों को मिलेगा। यात्रा का समय कम होने के साथ-साथ आवागमन अधिक सुगम, तेज और सुविधाजनक होगा। माना जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे झारखंड के विकास और क्षेत्रीय संपर्क को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
राँची स्थित प्रोजेक्ट भवन में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस दौरान कुल 262 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें 151 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर, 29 सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर तथा 26 फाइनेंस मैनेजर शामिल हैं। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने मंच से कुछ चयनित अभ्यर्थियों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त अधिकारियों और कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के विकास और आम जनता तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।
#Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates
राँची-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब हजारीबाग से राँची आ रही एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि वाहन में सवार यात्री समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया और सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए। घटना ओरमांझी टोल प्लाजा के समीप हुई, जहां आग की ऊंची लपटों से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
#Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates
राँची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में बरामद महिला के शव मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को दसमाईल से तुंजू जाने वाली सड़क पर सिरी सोहराई पहाड़ के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान अरगोड़ा निवासी रेखा देवी के रूप में हुई।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य जांच के आधार पर मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि मृतका के पति संतोष भुइंया और पड़ोस में रहने वाली संध्या उरांव के बीच प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर रेखा देवी और संध्या के बीच विवाद चलता था।
पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश में संध्या उरांव ने अपने भाई रमेश उरांव तथा उसके सहयोगियों कृष्णा दास गोस्वामी और लखन उरांव के साथ मिलकर रेखा देवी के अपहरण और हत्या की साजिश रची। आरोप है कि 19 जून को फर्जी नंबर प्लेट लगी सफेद अर्टिगा कार से रेखा देवी का अपहरण किया गया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्टिगा कार, एक देशी पिस्तौल, दो देशी कट्टा तथा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
#Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates