You’re an artist when you say you are. And you’re a good artist when you make somebody else experience or feel something deep or unexpected.
Amanda Palmer
यूँ तो कुछ भी नहीं है बदला
लेकिन सब कुछ बदल रहा है
जाने कौन है जो मेरे भीतर
मेरे ही नाम से रह रहा है
मैं ��ी रहा हूंँ अपना जीवन
सही ग़लत वो चुन रहा है
जाने कौन है...
मैं था कभी कुछ और ही तब
ये कौन मेरे नाम से चल रहा है
यूँ तो कुछ भी नहीं है बदला
लेकिन सब कुछ बदल रहा है
रतीश
प्रतिभा को कर प्रखर
पुरुषार्थ का संचार कर
विवेक, श्रम से सतत्
अवरोध का संहार कर
आरुढ़ हो स्वानंद में
आनंद का संचार कर
इच्छा ��्ञान क्रिया में रह
स्वच्छंद सा व्यवहार कर
#हिन्दीदिवस #HindiDay
#कविता #hindipoetry
https://t.co/uJrFlWvxrO