राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भरतपुर विधानसभा प्रभारी बड़े भाई साहब @DeshrajMeenaIN जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें आप��े उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु की कामना करता हूँ!
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान कांग्रेस वॉर रूम के चेयरमैन श्री जसवंत गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🎂💐
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।
@jaswantgurjar
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भाईसाब विकास चिकारा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
में ईश्वर से आपके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
@VikasChhikara_
आदरणीय @Sukhjinder_INC रंधावा जी,
राजस्थान कांग्रेस का एक साधारण कार्यकर्ता होने के नाते आपसे अनुरोध करना चा���ता हूँ। पिछले लगभग ढाई वर्षों से आप राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश का बड़ा कार्यकर्ता वर्ग आज भी आपके प्रत्यक्ष संवाद और मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहा है। प्रभारी का दायित्व केवल बैठकों, नियुक्तियों और बयानबाज़ी तक सीमित नहीं होता, बल्कि संगठन की नब्ज़ पहचानना, कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचना और उनकी आ��ाज़ को नेतृत्व तक पहुँचाना भी होता है।
राजस्थान का कार्यकर्ता आज यह प्रश्न पूछने को मजबूर है कि क्या संगठन केवल नेताओं तक सीमित रह गया है? क्या वर्षों से कांग्रेस के लिए संघर्ष करने वाले एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस और ब्लॉक स्तर के समर्पित कार्यकर्ताओं से संवाद करना अब प्राथमिकता नहीं रहा?
कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। वही कार्यकर्ता जिसने स���्ता में रहते हुए भी संगठन को मज़बूत किया और विपक्ष में रहते हुए भी झंडा नहीं छोड़ा। लेकिन जब वही कार्यकर्ता अपने प्रभारी से मिलने और अपनी बात कहने के अवसर से वंचित रह जाए, तो स्वाभाविक रूप से निराशा जन्म लेती है।
यदि प्रभारी कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुँचेगा, तो कार्यकर्ताओं का विश्वास कैसे मज़बूत होगा? यदि जमीनी कार्यकर्ताओं की बात सुने बिना संगठन चलेगा, तो संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन कैसे होगा?
आपसे आग्रह नहीं, बल्कि संगठन के हित में ��पेक्षा है कि अब औपचारिकताओं से आगे बढ़िए। राजस्थान के प्रत्येक जिले का दौरा कीजिए, बूथ से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं से खुला संवाद कीजिए। कांग्रेस को मज़बूत करने का रास्ता बंद कमरों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच से होकर जाता है।
आज भी लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता बिना किसी पद, टिकट या व्यक्तिगत स्वार्थ के केवल राहुल गांधी जी की विचारधारा और कांग्रेस की सोच के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें केवल भाषण नहीं, बल्कि नेतृत्व का साथ और विश्वास चाहिए।
समय अभी भी है। यदि कार्यकर्ता मज़बूत होगा तो संगठन मज़बूत होगा, और यदि संगठन मज़बूत होगा तो कांग्रेस का भविष्य भी मज़बूत होगा।
सादर, एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता@nsui @IYC @CongressSevadal @MahilaCongress @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCRajasthan
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बड़े भाई @Narwal_inc जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की प्रार्थना करता हूँ। 🙏🏻
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एसी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष, पूर्व मंत्री श्रीमती ममता भूप���श जी को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ l
@mamta_bhupesh
संगठन सृजन शिविर सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं है।
कल राहुल गांधी जी की मौजूदगी में यह शिविर प्रारंभ हुआ। उन्होंने हमेशा कहा है कि कांग्रेस की जड़ें ज़िलों में हैं, दिल्ली में नहीं। यह शिविर उसी सोच का हिस्सा है।
जो साथी ज़िला अध्यक्ष बनकर यहाँ बैठे हैं, उनके कंधों पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। यह नई भूमिका है, लेकिन संघर्ष पुराना है। इस शिविर ��ें हम मिलकर सीखेंगे: संगठन कैसे चलता है, बूथ कैसे मज़बूत होता है, जनता से जुड़ाव कैसे बनता है। यह ज्ञान किताबों में नहीं मिलता। यह मैदान में मिलता है, साथियों के बीच मिलता है।
राहुल गांधी जी की यह सोच है कि नेतृत्व ऊपर से नहीं सौंपा जाता। वह ज़मीन से उठता है, कार्यकर्ता से उठता है।
यह ऊर्जा, यह जोश, यही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है।
जनता की उम्मीदें बड़ी हैं। और यह शिविर उन्हीं उम्मीदों को पूरा करने की तैयारी है।
#SangathanSrijanShivir #NayiSoch #SachinPilot #Congress #ZilaAdhyaksh #KaryakartaHiNeta #CongressOrganisation #JantaKiBaat #RahulGandhi #HamareZile
निडरता, सच्चाई और जनसेवा के प्रतीक, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎂
देश के आम नागरिकों और न्याय की आवाज़ को मजबूती देने का आपका यह संघर्ष करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करता है। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रखे।