जो नर में ईश्वर हो, वही नारी है।। कभी बेटी बनकर, कभी बहन बनकर, कभी मां बनकर, उन्होंने अपना फर्ज निभाया है।। अब ग्रीन आर्मी में शामिल होकर समाज को अपराध मुक्त कर रही हैं।
अयोध्या दर्शन हेतु " कदम बढ़े थके नहीं,दर्शन की आस लिए रुके नहीं"। ग्रीन आर्मी जब अयोध्या की सड़को पर निकली, तो मानो हर्षित भाव से, श्री राम खुद इन महिलाओं के, समूह का नेतृत्व कर रहे हो,, हर दिशा में सिर्फ ग्रीन आर्मी ही दिख रही थी।।
अयोध्या के कण कण में वैश्विक कल्याण, अध्यात्म की उन्नति और धार्मिक चेतना का संदेश है। सांस्कृतिक विरासत की रक्षा क��� संदेश लिए ग्रीन आर्मी( ग्रामीण महिलाओ का समूह) को बनारस से अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करवाया गया।
हां मैं स्लम हूं, इंसानों के विकास का भ्रम हूं, हां मैं स्लम हूं।। रोता हुं, खुद ही चुप भी हो जाता हूं, हां मैं स्लम हूं।।, अमीरों का करम हूं, हां मैं स्लम हूं।
""शिक्षा हमे अंगूठे के निशान से हस्��ाक्षर तक, पॉकेट मनी से सैलरी तक, छोटे कमरे से बड़े दफ्तर तक ले जाती है""।।।
हमारी क्लास बनारस के स्लम बस्तियों में रहने वाले, इन्ही बच्चो के लिए प्रतिदिन चलती है ताकि ये भी, """एक दिन वो सब कुछ पा सके जो आज इनके लिए एक सपना है""""।।।
सूरज के ढलने से ये वृद्ध बिस्तर पर नही लेटे है बल्कि सोनभद्र का पराच गांव, में फ्लोराइड ने इतना कहर बरपाया है की हर पानी की बूंद में, इसका जहर शरीर पर असर दिखाता है।। क्या बच्चें,क्या बुर्जुग, क्या युवा सभी पीड़ित है। ।।
हम दो योजनाओं पर कार्य क��ते है प्रथम अल्पकालिक और दूसरा दीर्घकालिक,,,अल्पकालिक में हम ग्रीन आर्मी में शामिल होने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण दिलवाते है जब की दीर्घकालिक में अब ये महिलाएं गांव से नशा,जुवा,दहेज, अंधविश्वास मुक्ति, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य
कोई भी प्रतिभा तभी फलीभूत होती है, जब उसका लक्ष्य लोक कल्याण हो।।। फोटो में हाथ उठाए ये महिलाएं, इस बात का प्रमाण है की सही अर्थों में ग्रामीण महिला सशक्तिकरण हमारी टीम से जुड़ कर हुआ है।।।
एक सज्जन का प्रश्न= आपके साइकिल देने से बच्चियों के जीवन में क्या बदलाव आएगा
मेरा उत्तर= वही बदलाव आएगा जो एक नन्ही सी मोमबत्ती के जलने से अंधेरे कमरे में आता है।
Video में हर एक महिला की, पुरानी दर्दनाक आपबीती है। कोई अपने पति से, कोई ससुर से, तो कोई देवर से प्रताड़ित रहा है।।लेकिन आज ये ग्रीन आर्मी से जुड़कर अपने गांव में ��र प्रकार की बुराई को दूर कर रही है।
पुलिस, प्रशासन भी शाबाशी के साथ इनका भरपूर साथ दे रहा है।
ठंड का कष्ट सहकर भी, धर्म के मार्ग पर अडिग रहने वाले ये साधु संतो, किसी से कुछ मांगते नही,,,इनके मौन की भाषा को समझना पड़ता है।।सनातन के संदेशवाहक इन साधु महात्मा को, कंबल वितरित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।।
दारू दुर्भावना का प्रेरक है,,, हर घृणित कार्य के पीछे यही सहायक होत�� है। बलात्कार,हत्या,सड़क दुघर्टना, डैकैती के मूल में यही रचा बसा होता है।।
ग्रीन आर्मी ने आज सट्टेबाजी को क���़े शब्दों से सबक सिखाया।।
((आहत और राहत))= आहत ये सोचकर हूं की आज भी लोग गंदगी फेंक फेंक कर, कही भी कूड़े का पहाड़ बना दे रहे है। राहत ये है की हमारी संस्था पहाड़ को समतल करने का हर दिन प्रयास करती है।
शुगर (मधुमेह) मीठी चीजों से कम, तनाव ले��े से ज्यादा होता है और तनावमुक्त होने का एक ही मंत्र है खुशियां बांटिए ,, स्माइल के साथ स्माइल बिखेरते रहिए ।।।((((इसी कड़ी में संस्था ने वैसी बच्चियों को साइकिल दिया जो जंगल,पहाड़ होकर दूर स्कूल जाती थी।))))
एक ग्रामीण महिला= भैया आप लोगो ने हम महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर बना दिया,हम महिलाओं ने अपने लगन और जितनी समझ रही उसमे कई कपड़े तैयार किए,, भैया काश कोई खरीदार मिल जाए तो प्राप्त पैसे से घर का खर्च चल जाए।।।। हम लोगो ने कहा=इंतजार कीजिए शायद कोई फरिश्ता बन कर आ जाए।।