जनता ऐसे सांसदों को इस बार जरुर बदलने क��� काम करेगी जो 5-5 साल लोकसभा में गूंगे बहरे बन कर बैठे रहे और पांच बार भी अपने क्षेत्र, अपने प्रदेश की आवाज नहीं उठाई।
- पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला @dchautala जी की ख़बरें अभी तक न्यूज़ चैनल के वरिष्ठ संवादाता जितेंदर चौधरी जी के साथ खास बातचीत
गर्मी में चुनावी पारा हाई, जेजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत के आगे एसी में बैठने वाले बीजेपी-कांग्रेस नेता नहीं टिक पाएंगे। आज भिवानी महेंद्रगढ़ से जेजेपी प्रत्याशी राव बहादुर सिंह जी के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब...
आपके आशीर्वाद और भरपूर सहयोग से आप खुद को हिसार की जनता की सेवा में समर्पित करते हुए आगे कदम बढ़ा दिया-लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा... सहयोग, साथ और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे !
उचाना से आम आदमी पार्टी के जोन प्रभारी भाई सुरेंद्र खटकड़ ने अपने समर्थकों सहित जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए हैं, मैं सभी मेहनत�� साथियों का पार्टी में स्वागत करता हूँ। उचाना के मोहनगढ़ छापड़ा निवासी सुरेंद्र खटकड़ जी ने 2009 में उचाना से चुनाव भी लड़ा था।
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर रहे स्व.चौधरी सतबीर सिंह कादयान जी की तीसरी पुण्यतिथि पर पानीपत स्थित चौधरी देवीलाल मैमोरियल कन्या पीजी महाविद्यालय में हुए एक कार्यक्रम में स्व. कादयान साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर विधायक भाई अमरजीत ढांडा भी साथ उपस्थित रहे।
महेंद्रगढ़ के उन्हानी गाँव में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है जिसमें बच्चों के निधन और कुछ बच्चों के घायल होने की हृदय विदारक सूचना है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि मृतक बच्चों की आत्मा को शान्ति प्रदान करे और घायलों को जल्द स्वस्थ करे। भगवान से प्रार्थना है कि बच्चों के परिवार को ये अपार पीड़ा सहने की शक्ति दे।
उन्हानी गाँव में हुई घटना पर - छुट्टी वाले दिन स्कूल चलाया जा रहा था और जानकारी मिली है कि दुर्घटना ��्रस्त बस में अनेक खामियां थी। मैं चाहूँगा कि हरियाणा सरकार तुरंत ACS एजुकेशन के अंडर एक कमेटी बना कर मॉनिटर करें और जो भी एक्शन जरुरी हो वो लिया जाये। दुर्घटनास्थल पर हमारी पार्टी के सीनियर सदस्य भी पहुंचे हैं। राव बहादुर सिंह जी भी वहां पहुँच रहे हैं। हमारी ओर से जो भी मदद चाहिए होगी वो की जाएगी।
शाहाबाद से जेजेपी विधायक रामकरण काला जी की पूज्य माता जी के निधन पर उनके निवास पर शोक व्यक्त करने और श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंचा और शोकाकुल परिवार को दिलासा दी। परमपिता परमात्मा पूज्य माता जी को अपने चरणों में निवास दें।
आज फरीदाबाद में अनेक कार्यक्रमों में सम्मानित जनता, समाज की मौजीज हस्तियों एवं मेहनती कार्यकर्ता��ं से मिलना जुलना हुआ। बुजुर्गों गुरुजनों से आशीर्वाद के साथ साथ पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की।
या देवी सर्वभूतेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
शक्ति की उपासना और आत्मचेतना की जागृति के महापर्व श्री दुर्गा अष्टमी के पवन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महेन्द्रगढ़ के गांव उन्हानीं के पास हुई स्कूल बस दुर्घटना में जान गंवाने वाल�� बच्चों के गांव झाडली और धनौंदा में, उनके घर जाकर शौक व्यक्त किया और परिवारजनों का दुःख साँझा किया।