छिंदवाड़ा के माननीय सांसद @buntyviveksahu जी की मैहर पदयात्रा के जबलपुर आगमन पर यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर मातारानी का पूजन कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धा, आस्था और समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यह पदयात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज को एकता, सेवा और संस्कारों से जोड़ने का प्रेरणादायी माध्यम भी है। हम सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल यात्रा की कामना करते हैं।
#मैहरपदयात्रा #बंटी_साहू #जबलपुर #आस्था #समरसता #सामाजिक_एकता
कारगिल युद्ध के दौरान अपनी वीरता, और पराक्रम से रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और दुर्गम ��ोटी पर विजय प्राप्त कर दुश्मनों को खदेड़ने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करता हूँ।
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा जी के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अप्रतिम शौर्य ने उन्हें 'शेरशाह' के रूप में अमर बना दिया। मातृभूमि के प्रति उनका सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक देशवासी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।
भारतवर्ष की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
जयन्ति ते सुकृतिनो रससिद्धाः कवीश्वराः।
नास्ति येषां यशःकाये जरामरणजं भयम्॥
जो लोग पूछते हैं कि जम्मू-कश्मीर में क्या बदला है, मैं उनको बताना चाहता हूं कि पहले कश्मीर के लाल चौक पर लोग तिरंगा लहराने से डरते थे, किसी की हिम्मत नहीं होत�� थी।
लेकिन जब 2014 में मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने… उसके बाद वही कश्मीर का लाल चौक अब तिरंगे से लहराया हुआ रहता है, ये बदलाव आया है।
मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर यहां के लोगों को असली आजादी देने का काम किया और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के सपने को पूरा करने का काम किया।
कभी अशांत रहने वाले जम्मू-कश्मीर में आज शांति का माहौल है, और ये विकास की दिशा में अग्रणी प्रदेश बन रहा है। ये बदलाव आया है।
- श्री @NitinNabin
पूरा वीडियो देखें: https://t.co/Sf8NnI49wc
स��गठनात्मक सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ता संवाद तथा सेवा की नई कार्यसंस्कृति को समर्पित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के नेतृत्व का सफलतम एक वर्ष...
#हमारे_हेमंत_जी
सिंगरौली विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री रामनिवास शाह जी के भतीजे चिरं. श्रद्धानंद एवं सौ.का. वर्षा के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित युगल तथा शाह परिवार को शुभकामनाएं दी ।
इस शुभ अवसर पर नव दा��्पत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। माँ कर्मा जी से कामना है कि आप दोनों का जीवन प्रेम, सुख, सम��द्धि एवं खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।
@Ravisahump
#RaviSahuMp #सिंगरौली
हमारा नीमच अब ग्रीन पावर सेक्टर का कैपिटल बन रहा है। देश का सबसे बड़ा पंप स्टोरेज यहीं आकार ले रहा है।
वर्तमान में नीमच में 675 MW क्षमता की सौर परियोजनाएं कार्यशी�� हैं। 1,952 MW से अधिक बिजली क्षमता के लिए कार्य जारी है।
आज लोकार्पण के पश्चात् 500 MW क्षमता के सोलर पार्क का माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JoshiPralhad जी के साथ अवलोकन किया।
आज जे. पी. हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी में शल्य क्रिया विशेषज्ञ मूत्र एवं पथरी रोग विशेषज्ञ लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. पारस नाथ साहू जी से सौजन्य की।
इस दौरान दूरबीन पद्धति द्वारा पथरी के आधुनिक एवं सफल उपचार सहित विभिन्न चिकित्सकीय विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
डॉ. साहू जी द्वारा मरीजों को प्रदान की जा रही उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर प्रसन्नत�� हुई।
#RaviSahuMp
सिंगरौली में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुन्दर शाह जी के निवास पर आत्मीय स्वागत सम्मान हुआ। इस हेतु उपस्थित सभी सामाजिक पार्टी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विक्रम सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मंडल महामंत्री जयप्रकाश शाह, कार्यवाहक अध्यक्ष मध्य प्र��ेश तैलिक साहू सभा लखन लाल अहिरवार, नारायण साहू, सत्यालाल साहू, अर्जुन शाह, सीताराम वर्मा एवं आकाश शाह सहित युवा साथी उपस्थित रहे।
@sunderlal4bjp @BJPfourSingrau
#RaviSahuMp #सिंगरौली
प���रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त कर रहा औद्योगिक विकास...
आज भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस 2026 पर आयोजित 'सशक्त उद्यमी, समृद्ध मध्य प्रदेश' समिट में उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लिए भूमि आवंटन पत्र एवं लोन स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्ले एंड प्लग इंडिया प्र.लि. और एमएसएमई विभाग के बीच स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए MoU हस्ताक्षरित हुआ। साथ ही, उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न उत्पादों, कला शिल्पों की विशाल प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
प्रदेश भर में उद्योग लगाए जा रहे हैं। कनाडा, यूके, अमेरिका, जापान और अन्य कई देशों से भी प्रदेश में निवेश आ रहा है। बीते दो वर्षों में 18 नई नीतियों और नए नियमों का लाभ उद्योगों को मिला है।
#WorldMSMEDay
नालंदा विश्वविद्यालय ने शास्त्रार्थ की हमारी प्राचीन परंपरा को फिर से जीवंत किया है।
शास्त्रार्थ केवल अपनी बात रखने का माध्यम नहीं है। ये वाद-संवाद और मंथन की एक अनुशासित प्रक्रिया है।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#MannKiBaat
सिंगरौली प्रवास पर अटल सेवा सदन पंचायत भवन हर्दी, जनपद पंचायत दैवसर में समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं साथियों की उपस्थिति रही, जहां सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई।
इस दौरान समाज की एकता, विकास एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया और सभी ने मिलकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
#RaviSahuMp #सिंगरौली
New Horizons for India's Glory.
Congratulations to PM Shri @narendramodi Ji on being conferred with the 'Guardian of the Blue Horizon', the highest distinction for leadership in sustainable development and environmental protection, by the Government of Seychelles.
This honour is a proud declaration of India's ascent on the world order as a role model in revitalising natural ecosystems while leading the world in growth and sustainable development.
बंजारी में स्वर्गीय श्री राजकुमार साहू जी के दुखद निधन उपरांत निवास पहुंचकर होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त गणमान्यजनों एवं समाजजनों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति हेतु माँ कर्मा जी से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
बजाज मोटर्स निवास पर श्री कैलाश साहू जी की उपस्थिति में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान समाज के संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में सामाजिक विकास, युवाओं की सहभागिता एवं समाज की एकता को और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
उप सरपंच महुआगाँव स्वर्गीय अरुण साहू जी की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं समाज क�� प्रति किए गए योगदान को स्मरण करते हुए सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्री इंदु विनोद साहू जी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संतोष जायसवाल, श्री धारवेंद्र साहू, श्री रामऔतार साहू, श्री सुरेश साहू, श्री राजीव लोचन सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।