माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में जे.पी. गंगा पथ के समग्र विकास को नई गति मिल रही है। आधुनिक नागरिक सुविधाओं, पर्यटन अवसंरचना और गंगा तट के सुनियोजित विकास से पटना का स्वरूप और अधिक आकर्षक एवं सुविधाजनक बनेगा।
@samrat4bjp#JPGangaPath#PatnaDevelopment
पटना को ��िलेगी जाम से बड़ी राहत!
माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग इं॰ कुमार शैलेंद्र ने आज मीठापुर फ्लाईओवर से चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर (करबिगहिया) को जोड़ने वाली पहुँच पथ एवं सर्विस रोड परियोजना का स्थल निरीक्षण किया।
@rcdbihar
#BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #roadsafety
@ershailendrabjp
पटना की आधुनिक एवं सुगम यातायात व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में माननीय पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेन्द्र कुमार द्वारा मीठापुर फ्लाईओवर से चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर (भाया करबिगहिया) को जोड़ने वाली पहुँच पथ एवं सर्विस रो��� परियोजना का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की गई।
यह राजधानी की महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी परियोजनाओं में से एक है। परियोजना पूर्ण होने पर मीठापुर गोलंबर क्षेत्र में जाम की समस्या में कमी आएगी तथा आर-ब्लॉक, जी.पी.ओ. गोलंबर, करबिगहिया, कंकड़बाग एवं एनएच-31 बाईपास के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज़ होगा।
माननीय मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं ��िर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को शीघ्र ��ूर्ण करने के निर्देश दिए। आधुनिक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क अवसंरचना के निर्माण हेतु सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि उनका लाभ शीघ्र जनता तक पहुँच सके।
@RCD_Bihar
#BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #roadsafety
@ershailendrabjp
पवित्र एवं पावन श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के अवसर पर देश तथा प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की क��पा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति का वास हो। #श्रावण_सोमवारी #श्रावण_मास
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में जेपी गंगा पथ के समग्र विकास ��ो लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, बीएसआरडीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री सौरभ जोरवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में जेपी गंगा पथ को विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से उद्यान, पार्किंग, कैफेटेरिया, पैदल पथ तथा अन्य जनसुविधाओं के समुचित विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही परियोजना के कार्यों में तेजी लाने, गंगा तट पर आवश्यकता अनुसार फुटओवर ब्रिज एवं गंगा चैनल के विकास तथा बक्सर से भागलपुर तक गंगा तट के समेकित एवं चरणबद्ध विकास हेतु एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि बिहार की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन विरासत को नई पहचान मिल सके।
#समृद्ध_बिहार #विकसित_भारत #JPGangaPath #RiverfrontDevelopment
@RCD_Bihar
#BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #roadsafety
@ershailendrabjp
लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित पथ निर्माण विभाग की प्रस्तुतीकरण एवं समीक्षात्मक बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान नेहरू पथ (बेली रोड) पर आम नागरिकों के लिए सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में सड़क चौड़ीकरण, जंक्शन सुधार, बॉटलनेक हटाने, वैकल्पिक मार्गों की समयबद्ध पहचान, उपयुक्त वेंडि��ग जोन के विकास तथा पथ निर्माण विभाग, मेट्रो निर्माण एजेंसियों, जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल सहित विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे
@rcdbihar
#BiharRoadConstructionDepartment #RoadInfra #BiharRoads #roadsafety
@ershailendrabjp