"जो अभी भी लोग फंसे हैं सड़कों पर उनका इंतजाम करें। जब आपने प्रचार इतना किया तो इंतजाम क्या किया? अब तो साधु संत भी कहने लगे हैं कि आप झूठे हैं।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
सरकार उन लोगों की मदद के लिए आगे आए, जिन्होंने लोगों की मदद की लेकिन पैसे और सामान के बिना, भूखे-प्यासे त्रस्त लोगों ने मजबूर होकर उनकी दुकान की खाद्यसामग्री का उपभोग कर लिया। ऐसे दुकानदारों की क्षतिपूर्ति करने का दायित्व सरकार का है क्योंकि इस दुर्व्यवस्थाजन्य दुर्घटना के लिए वो ही ज़िम्मेदार है।