मंदिर के लिए गाली लिखने वाले ये भाईसाहब इनके बायो के मुताबिक़ राजद की यूथ विंग के सोशल मीडिया इंचार्ज हैं। मंदिर के लिए भयंकर अपशब्द वाले इस ट्वीट में तेजस्वी जी भी टैग्ड हैं। लेकिन इनपर कोई एक्शन नहीं होगा क्योंकि ये गाली मंदिर को दी गई है। किसी और धर्म के लिए ऐसी गाली इ���्तेमाल करने की औकात है इनलोगों की? नहीं है। क्यों नहीं है? क्योंकि नेता सिर्फ हार से ��रता है। इन्हें पता है कि ऐसा दूसरी कौम के साथ किया तो बल्क में वोट चला जाएगा लेकिन हिंदू का क्या है। गलिया दो, हिंदू की आइडेंटिटी तो जातियों की है, वो कभी हिंदू होकर नहीं सोचेगा। इसलिए जब तक एकजुट नहीं होइएगा, यूं ही गाली खाते रहिएगा। कभी कोई राम को काल्पनिक बताएगा, कभी को रामचरितमानस को गाली देगा, कभी कोई पूरे हिंदू धर्म को बीमारी बताएगा तो कभी कोई मंदिर को गाली देगा। नहीं बंटोगे, तभी बचोगे।
पहली बात- चलिए आपने ये तो माना कि अखिलेश जी की सरकार मे��� अपराध इतने होते थे कि मीडिया की कवरेज में यूपी का अपराध छाया रहता था।
दूसरी बात- रेप और दूसरे अपराध को कोई सपाई ही “छोटी से छोटी घटना” बता सकता है। हर महिला का अपमान है ये।
तीसरी बात- आपके माननीय मुलायम जी के शब्द हैं ये बलात्कारियों के लिए कि “लड़के हैं गलती हो जाती है”।
चौथी बात- मैंने ��ो खुलकर लिखा है कि बनारस के बलात्कारियों को टांग दो फांसी पर, मेरा बस चले तो मैं तो उसी लड़की से इन्हें बीच चौराहे सज़ा दिलवाऊं.. लेकिन अब आप भी कलेजा मज़बूत करके मुलायम जी के बलात्कारियों को लड़कों की गलती भर बताने वाले बयान की कड़ी निंदा करके दिखा दीजिए।
पांचवी और आखिरी बात- रहने दीजिए.. चौथी बात आपसे हो ना पाएगी। क्योंकि आप लोग रेप की घटना में पीड़िता का दर्द नहीं देखते बल्कि पहले कैल्क्यूल��ट करते हैं कि अपराधी का धर्म क्या है, जात क्या है, किस् प्रदेश की घटना है, कितना सियासी फायदा है। आप क्या, आपके इंडी की चिंदी मीडिया भी यही गिद्धों वाला काम करती है। इसलिए मुझे कोस कर अपना एजेंडा चलाने के काम में लगे रहिए।
आपका दोष नहीं हैं। वामपंथियों के फर्जी सेक्यूलरिजम के शिकार करोड़ों हिंदुओं में से आप भी एक थे। और अब उससे आज़ाद होने वाले लाखों हिंदुओं में से आप एक हो��� अभी बहुतों का इससे निकलना बचा है लेकिन रगों में जानबूझकर भरा गया जहर निकलने में वक्त तो लेगा ही।
जय श्री राम
INDI गठबंधन में तूफ़ान और नीतीश का ��गे का प्लान.. इसका चैप्टर तो होगा ही आज पाठशाला में लेकिन आज अनदेखे, अनसुने प्रभु श्रीराम का चैप्टर भी जरूर देखिएगा।
यकीन मानिए आपने प्रभु राम को यूं कभी ना देखा होगा।
जय श्री राम
#NewsKiPathshala
@SudhanshuTrived
मार्केट में नया माल आया है कि भारतीय न्याय संहिता समेत तीन नए कानून पास कराने थे इसलिए सांसद निलंबित किए गए। मोदी तानाशाह हैं.. वगैरह..वगैरह।
लेकिन फैक्ट्स तो कुछ और ही कह रहे। देख लीजिए ।
ये वीडियो देखने से पहले डबल शॉक के लिए तैयार रहें।
शॉक 1- इंदिरा गांधी को जेल से छुड़ाने के लिए कैसे दो कांग्रेसियों ने प्लेन हाइजैक कर लिया था
शॉक 2- हाइजैकर्स को बाद में इंदिरा और गांधी परिवार से क्या इनाम मिला, सुनकर लगेगा दूसरा शॉक।
गजबे किस्सा है
वैसे तो दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा अवॉर्ड होता है लेकिन आज NT Awards में पाठशाला और टाइम्स नेटवर्क की धूम रही।
मुझे मिले “Best News Presenter” और “Best Prime Time Tv News Anchor” के दो अवॉर्ड जितना मेरे और टीम के हैं, उतने ही पाठशाला के हर दर्शक के भी हैं। 🙏🏽😊
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की चर्चाओं के बीच मिजोरम के नतीजे कहीं दबकर रह गए लेकिन वहां भी देश की सबसे पुरानी पार्टी की दुर्गति की दास्तां नजर आती है��� 40 सीटों वाली विधानसभा में 2013 मेंं कांग्रेस को 34 सीटें आईं जो 2018 में घटकर 4 हुईं और अब तो घटकर 1 हो गई है। बीजेपी जो वहां होती भी नहीं थी उसकी भी 2 सीट आ गई लेकिन कांग्रेस मात्र 1 सीट पर सिमट गई है। कांग्रेस का वोट शेयर 10% के करीब गिरा है। ईवीएम से लेकर पत्रकारों को कोसने की बजाय पार्टी को अपने संगठन में मौजूद मजबूत नेताओं पर भरोसा दिखाना होगा, जमीन पर काम करना होगा और जोंक की तरह चिपक गए वामपंथियों से तुरंत निजात पाना होगा वरना क��ंग्रेस जैसी बड़ी पार्टी का यूं खत्म होते जाना लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह होगा।
जैसे रेडियो पर सारे RJ नंबर 1 हैं वैसे ही काउंटिंग वाले दिन सारे न्यूज़ चैनल सबसे तेज और सबसे सटीक नतीजे दिखाने का दावा ठोक देते हैं। इसलिए बिना ऐसा कुछ कहे बस ये कह दे रहा हूं कि 7 बजे से हमहूं रहेंगे नवभारत पर। देखिएगा। लेकिन नतीजों में बीजेपी जीते या कांग्रेस, उसका लोड मत लीजिएगा। सब नेता का पेट मिला रहता है, समर्थक झुठ्ठे लड़ता मरता रहता है। इसलिए नतीजों का आनंद लीजिएगा। 😊
टनल में फंसे मजदूर बाहर आ गए। मूर्खों की फौज की छाती पर सांप लोट रहा होगा लेकिन बाकी देश खुशी से झूम रहा है। अपने आप में अभू��पूर्व रहा है ये रेस्क्यू ऑपरेशन। हर राहतकर्मी को बहुत बधाई उनकी कठोर मेहनत और सफलता के लिए। पीएम मोदी और उनकी टीम ने जिस तरह से घोड़े खोल दिए थे गरीब मजदूरों को बचाने के लिए उससे इस देश के हर गरीब को ये मेसेज भी गया है कि उसके भी जान की कीमत है, उसकी भी परवाह करनेवाला पीएम है वरना इत्तेफाक देखिए कि अभी ही नेटफ्लिक्स पर द रेलवे मेन करके वेबसीरीज़ आ रही है 1984 के भोपाल गैस कांड पर जिसको देखकर समझ आता है कि लोगों को मरता छोड़ देने वाली सरकारें भी देखी हैं इस देश ने। एक भारतीय होने के नात�� गर्व से सीना चौड़ा हो गया है देश की इस कामयाबी पर।
कितने कमाल की बात है कि जिस देश में सालों साल से लोग छूटते ही बोलते आए हैं कि नेता तो सब भ्रष्ट होते हैं उसी देश में जब भ्रष्टाचार पर कार्रवाई हो, रेड पड़े, केस ���ले तो मोदी विरोध के नाम पर अब इकोसिस्टम ये माहोल बनाने लग जाता है कि नेता तो सारे दूध के धुले हैं। और जहां तक बात है बीजेपी के नेताओं पर रेड की, तो जिन राज्यों में विपक्ष की सरकार है वहां कि सरकारें रेड क्यों नहीं मारती, वहां की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाईयां बीजेपी के नेताओं के भ्रष्टाचार क्यों नहीं सामने रखतीं, नोटों के बंडल जो ईडी को मिलते हैं वो उन्हें बीजेपी नेताओं के यहां से क्यों नहीं मिलते.. किसने रोका है उन्हें बीजेपी नेताओं को एक्सपोज़ करने से... वो भी पकड़ें, वो भी एक्सपोज़ करें.. लेकिन ये तो होता नहीं.. बस फॉर्मूला ये बना लिया गया है कि मोदी पर डाल दो और खुद को पाक साफ बता दो.. गजबे है।
What an incredible performance by @deepakpunia86! Congrats on winning the Silver Medal in the Men's Wrestling 86kg event.
His dedication and spirit are truly inspiring and have led to this amazing performance.
PM @narendramodi से मिलने के बाद अंकित का पहला इंटरव्यू जिसमें उसने 2024, पीएम मोदी और राहुल गांधी को लेकर बड़ी बात कह दी.. सुनिए पूरा इंटरव्यू
लिंक https://t.co/BHfSpYcTR3
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल पास हो गया।
पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा । 27 साल से जो नहीं हुआ वो हो गया। पहले की कोशिशों के वक्त सरकार गिराने की धमकी देने वाले, माइक तोड़नेवाले, काग़ज़ फाड़कर उड़ाने, हंगामा करनेवाले भी आज बिल के पक्ष में वोट कर गए। यही है बदला हुआ नया भारत। 😊