सरकारी कर्मियों के सभी संवर्गों की DPC कराने के निर्देश
सचिव ने सभी विभागों को 15 नवंबर तक DPC आयोजित करने के दिए निर्देश, ��ित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी संवर्गों की DPC....
शिक्षक हित में राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तिथियों में बदलाव किया जाए!
राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ की ओर से शिक्षा विभाग से आग्रह है कि 27 एवं 28 नवंबर को प्रस्तावित राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तिथियों में बदलाव करते हुए इसका आयोजन 29 एवं 30 दिसंबर को करवाया जाए।
नवंबर एवं दिसंबर माह में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं, परीक्षा ड्यूटी और विभागी��� जिम्मेदारियों के चलते शिक्षकों के सामने कई व्यावहारिक चुनौतियां रहेंगी। ऐसे में सम्मेलन की वर्तमान तिथियों पर शिक्षकों की सहभागिता प्रभावित होने की आशंका है।
हमारी मांग है कि शिक्षक हितों और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन की तिथियों में परिवर्तन किया जाए, ताकि प्रदेशभर के शिक्षक बिना किसी असुविधा के सम्मेलन में भाग ले सकें।
शिक्षक सम्मेलन का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब अधिकाधिक शिक्षक इसमें सहभागिता कर सकें। इसलिए शिक्षा विभाग से अपेक्षा है कि इस मांग पर सकारात्मक एवं सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।
भैराराम बैड़ा
प्रदेश अध्यक्ष
राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ
#���िक्षक_हित #राजस्थान_शिक्षक #शैक्षिक_सम्मेलन #राजस्थान_एकीकृत_शिक्षक_महासंघ
@RESMA_7 @RajCMO @ShikshaNewsRaj1 @educationnagari @rajeduofficial
*चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 द्वितीय चरण काउंसलिंग उपरान्त विभिन्न जिलों के पदस्थापन आदेश जारी कर दिए गए हैं ��प हमारे महासंघ के टेलीग्राम के चैनल से प्राप्त कर सकते हैं*
https://t.co/tdgtgloKj8
@JATbera1 @Dadarwal7 @AslamChopdar11 @ShivRajJat_ @maheshrudransh
केंद्रीय मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा है कि सरकारी नौकरी की अवधि 35 साल से घटाकर पहले 20 साल और आगे चलकर 10 साल की जाए और रिटायरमेंट पर 8 से 10000 पेंशन दी जाए, ताकि अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
अगर तर्क यह है कि ज्यादा युवाओं को अवसर देने के लिए कर्मचारियों की नौकरी की अवधि कम करनी चाहिए, तो फिर यही नियम राजनीति में बैठे लोगों पर क्यों नहीं लागू होना चाहिए?
जिस तरह सरकारी कर्मचारियों की सेवा अवधि पर चर्चा होती है, उसी तरह सांसदों, विधायकों, मंत्रियों के लिए भी अधिकतम दो कार्यकाल की सीमा पर बहस होनी चाहिए, ताकि नए युवाओं को नेतृत्व का अवसर मिले।
एक तरफ नौकरी में योग्यता देखकर सिलेक्शन दिया जाता है दूसरी तरफ राजनीति में कोई योग्यता का पैमाना नहीं है, कर्मचारी से पहले राजनेता पर ये बातें लागू होनी चाहिए।
@RESMA_7@Dadarwal7@JATbera1
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी,
CWSN विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष शिक्षक भर्ती 2nd Grade जल्द शुरू कीजिए।
10 साल से इंतजार कर रहे युवाओं को न्याय दीजिए और हर स्कूल में विशेष शिक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित कीजिए।
बच्चों का भविष्य बचाइए, विशेष शिक्षक भर्ती जल्द करवाइए!
@RESMA_7@JATbera1
राजस्थान एकीकृत श���क्षक महासंघ ये मांग करता है कि तृतीय चरण के चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया जाय जिससे अपने गृह जिले से दूर पदस्थापित शिक्षक साथी दीपावली का त्यौहार अपने परिवार के साथ अच्छे से मना सके।
@JATbera1 @Dadarwal7 @ShivRajJat_ @AslamChopdar11 @maheshrudransh