महाराष्ट्र राज्यातील आदिवासी समाजाच्या बोलीभाषा बालगीताचे संकलन आणि प्रकाशन के अंतर्गत दि. 2.11. से 4.11.26 तक बारेला, भिलाला,कोरकू,निहाल,पावरा जनजातीय भाषाओं के बालगीत संकलन एवं वीडियो की कार्यशाला संपन्न हुई। इस कार्यशाला में महाराष्ट्र के जनजातीय समुदाय से विशेषज्ञ उपस्थित थे
RIE,भोपाल एवं श्री झवेरचंद मेघानी लोकसाहित्य केंद्र, सौराष्ट्र विश्वविद्यालय,राजकोट,गुजरात के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान के सभागार में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म-जयंती 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के पावन अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल एवं NHDC के संयुक्त तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 16/10/26 को एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ ली और प्रतियोगिता के विजेताओं को NHDC द्वारा पुरस्कृत किया गया।
शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देशानुसार क्षेशिसं भोपाल (NCERT) में 02 से 31 अक्टूबर,26 तक स्वच्छता हेतु #SpecialCampaign6 चलाया जा रहा है। 30.10.26 को संस्थान में ई-वेस्ट डिस्पोज़ल का कार्य प्रगति पर रहा।
As part of the Mental Health Month celebrations, the second day of the conference-cum-exhibition, held on 28 October 2026, witnessed enthusiastic participation from students of various schools and colleges across Bhopal, along with students of RIE Bhopal.
क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को संस्थान के संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम (Capacity Building Programme) का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल में "विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: नीतिगत परिप्रेक्ष्य (NEP 2020) से वास्तविक धरातल तक" विषय पर तीन दिवसीय (22-24 अक्टूबर 2026) राष्ट्रीय विद्यालयी परामर्शदाता सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ.
सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत सत्यनिष्ठा की शपथ
दि. 26 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे (RIE), भोपाल में प्राचार्य महोदय द्वारा संस्थान के समस्त संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अवसर पर सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई गई।