सोनम रघुवंशी वाले मामले को भूल जाइए। मुस्कान रस्तोगी का नीला ड्रम वाला किस्सा भी भूल जाइए। अब मार्केट में सिया गोयल आई हैं।
सिया गोयल की शादी केतन अग्रवाल से होनी थी। प्राइवेट जेट्स से लेकर पैलेस वगैरह में जश्न की तैयारी थी। लेकिन, सिया ने गेम कर दिया। लोहगढ़ किले में घूमने गई साथ में। फिर 400 फुट गहरी खाई में मंगेतर को धक्का दे द���या। फिर इंस्टाग्राम स्टेटस लगाकर लिखा - "मेरे दिल को पता है कि तू यहीं है। वापस आ जा।"
यही आज की इंस्टाग्राम रील्स वाली दुनिया की वास्तविकता है। बेचारा केतन मात्र 26 साल का था। परिवार का अच्छा-खासा कारोबार है रियल एस्टेट का। मौत की रिपोर्ट में लिखवाया गया कि तेज़ हवाओं के कारण पाँव फिसल गया। वो तो बाद में चीजें संदिग्ध लगीं तो पुलिस ने तहकीकात की।
और हाँ, मंगेतर केतन की हत्या में सिया के प्रे���ी चेतन चौधरी का नाम सामने आया है। 22 साल के चेतन से सिया का प्रेम-सम्बन्ध था। दोनों ने मिलकर पूरी साज़िश रची। लोहागढ़ के लिए में उस वक़्त चेतन भी मौजूद था। जिस किले को यूनेस्को ने वैश्विक धरोहर की मान्यता दे रखी है और जिसका इतिहास छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा हुआ है, उस पवित्र स्थल को इन्होंने कलंकित कर दिया।
शादी बहुत बड़ा निर्णय है, करोड़पति खानदान के मर्द भी गलत लड़की के चक्कर में पड़कर अपना जीवन खो सकता है। परिवार अपना वारिस खो सकता है। यही सब कारण हैं जिनसे Gen Z का विवाह नामक संस्था से विश्वास उठ रहा है।