चौड़ीकरण के नाम पर ध्वस्त किये गये प्राचीन माँ काली के मंदिर के गुंबद की चपेट में आए एक मज़दूर की मौत बेहद दुखद हादसा है। रक्षा-सुरक्षा के प्रबंध किये बिना ऐसे जोखिम भरे काम करना अति निंदनीय है।
सरकार मृतक के परिजनों को 1 करोड़ की सहायता राशि दे।
राममंदिर का दानपात्र लूटने वालों का पोस्टर पूरे प्रदेश में लगाना चाहिए
इस पोस्टर में छोटे मोटे आरोपियों की तस्वीर न लगाए बल्कि बड़े सरगना की तस्वीर लगाए
और सबसे बड़ी बात अपनी तस्वीर नाम और पार्टी का सिंबल कहीं भी नहीं लगाना है।
बीजेपी वाले बहुत पोस्टर पोस्टर खेलते है अब उन्हें सबक सिखाने का समय है।
एक्सप्रेसवे इसलिए बनते हैं कि लोग तेज़ी से बेफ़िक्र होकर चलें, इसलिए नहीं कि लोग रस्ते भर ऊपरवाले का नाम जपें।
भाजपा सरकार में इधर 4700 करोड़ से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन से पहले धँसा, उधर भाजपा की ही सरकार में ��हाराष्ट्र में 6700 करोड़ में बना ‘मिसिंग लिंक’ का हाल-बेहाल हुआ जिससे वो भाजपा सरकार और भ्रष्टाचारियों के ‘कनेक्टिंग लिंक’ के रूप में पूरे विश्व में बदनाम हो गया। भाजपा शासित राज्यों में ‘महा-भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता’ चल रही है क्या? ये दोनों लखनऊवालों ने डिज़ाइन किए हैं क्या?
जितना समय दो शहरों के बीच लगेगा उससे ज़्यादा तो एक्सप्रेसवे से शहर में प्रवेश करने में लगेगा। जनता पूछ रही है कि ���े जनता की सुविधा के लिए डिज़ाइन किया गया है या भाजपाई ठेकेदारों को मुनाफ़ा कमवाने के लिए?
अगर भ्रष्टाचार की वजह से यही हाल रहा तो 40 मिनट के सफ़र पर निकलने से पहले यात्री 40 बार सोचेगा। गति यदि सुरक्षित नहीं है तो उसका कोई अर्थ नहीं है।
"मैंने अखिलेश यादव जी के बारे में झूठ फैलाया, माफ़ी मांगता हूं।" अमित भारद्वाज
राम मंदिर के चढ़ावे में हुए घोटाले के मामले में आरोपी टिन्नू से अखिलेश यादव की कॉल पर 980 बार बात हुई है, यह झूठ अमित भारद्वाज ने बिना साक्ष्य क��� फैलाया, सपा ने कार्रवाई की बात की तो माफ़ी मांगने आ गया।
भाजपाइयों की इस ख़ासियत की तारीफ़ करता हूं कि झूठ भी बिना साक्ष्य के बोलते हैं और फ़िर उसे सारे जहान में फ़ैला देते हैं, अगर इस मामले में @yadavakhilesh ने थोड़ी भी नरमी बरती तो यह झूठ फैलता रहेगा क्योंकि भाजपा सच उजागर करने वाले फैक्ट चेक को रोकने का भी काम करती है, इस व्यक्ति की माफ़ी स्वीकार करने लायक नहीं कार्रवाई करवानी चाहिए, कार्रवाई होगी तो इसी मामले पर झूठ फैलाने वाले नहीं बल्कि अन्य झूठे भी बिल में घुसते हुए दिखाई देंगे।
@AnupamPKher@yadavakhilesh आपकी जानकारी के ��िए बताता देता हूँ के अखिलेश जी ने जो पोस्ट किया वह ऑफिसियल मीडिया चैनल की पोस्ट हैं और आपके द्वारा अपनी बात को कम्पलीट करने वाला पोस्ट अनफ़ोलोशियल है
देवरिया में भाजपा के वर्चस्ववादियों द्वारा पीडीए समाज के एक युवक राजू विश्वकर्मा की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दिये जाने व उसको बचाने गए अन्य 6 परिजनों पर जानलेवा हमले का समाचार बेहद निंदनीय है। इस हमले में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
सपा नेता व प्रवक्ता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो भाजपा सरकार के प्रश्रय प्राप्त प्रभुत्ववादियों ने प्रशासन के सामने अभद्रता करते हुए, उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
पीडीए समाज पर लगातार बढ़ते जा रहे हमले, बेहद चिंतनीय एवं निंदनीय हैं।
नाकाम सरकार में यदि अंश मात्र भी लोक-लाज है तो कार्रवाई करे अन्यथा स्वीकार कर ले कि वो अत्याचारी भी है और अन्यायी भी।
बदायूं के सहसवान से कई बार के विधायक, पूर्व मंत्री श्री ओमका�� सिंह यादव जी का निधन, अत्यंत दुःखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि !
आज प्रातः काल पूज्य शंकराचार���य जी के दर्शन एवं आशीर्वाद के सौभाग्यशाली क्षण और सनातन पर आए संकट को दूर करने व अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिल��ने के लिए सार्थक वार्ता।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव हैं, भाजपा को अपनी हार की आशंका है, इसी डर से भाजपा ने अपनी ED और IT एवं CBI को एक्टिव किया है
समाजवादी पार्टी 9 साल से अधिक समय से सत्ता में नहीं है, भाजपा 12 साल से केन्द्र और 9 साल से यूपी की सत्ता में है
राम मंदिर को भाजपा ने लूट लिया, जमीन खरीद में डकैती हुई, चढ़ावा चोरी, चंदा चोरी के अभियुक्त खुलेआम घूम रहे
भाजपा की इस गंदी हरकत के बारे में अब जनता भी जानती समझती है
यह दिल्ली की टीम है, जो हमारी 149 बिसवां विधानसभा में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर सराहनीय कार्य कर रही है। टीम PDA के विचारों और जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जनता के बीच संवाद स्थापित कर रही है।
इस ��भियान का संचालन पूर्व मंत्री श्री कमलेश यादव जी के नेतृत्व में हो रहा है
यह बहुत प्रभावी तरीका है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस तरीके से कनेक्ट करेंगे। आसान भाषा में, मंचन के माध्यम से कहीं बात लोगों के जेहन में उतर जाएगी। इस तरीके का नुक्कड़ नाटक पूरे प्रदेश में गांव-गांव होना चाहिए।
आपके पास नौजवानों की फौज है। उनके बीच से चुनकर हर विधानसभा के गांव,गली, मोहल्ले में भेजना चाहिए। आपके पास मु���्दों की कमी नहीं है।राम मंदिर में हुई चोरी, बेरोजगारी, पेपर लीक, मंहगाई, आरक्षण में लूट,जैसे मुद्दे जनता को जोड़ते हैं।
भाजपा राज में पुलिस अन्याय का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मेरठ में दलित समाज की बेटी ललिता गौतम के लिए न्याय की आवाज़ उठाने पर प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार सहित अन्य लोगों पर किया प्रहार और लाठी चार्ज बेहद निंदनीय है।
जब प्रदेश-प्रमुख ही सरेआम एक मृतक की माँ के साथ असंवेदनशील होने का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तो उनकी पुलिस से कोई उम्मीद करना बेमानी है।
घोर निंदनीय!
जिन जिन भाजपाइयों, भाजपा समर्थक यूट्यूबरों ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ झूठ फैलाया है, श्री अखिलेश यादव जी को बदनाम करने का प्रयास किया है सबके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी समाजवादी पार्टी
लगातार चिन्हित करके तहरीर दी जा रही है, भाजपा सरकार सत्ता का फायदा उठाकर FIR नहीं होने दे रही लेकिन FIR तो करनी ही पड़ेगी और कार्यवाही करनी ही पड़ेगी
अयोध्या के मंदिर से ‘चढ़ावा, चंदा, दान चोरी’ का समाचार समस्त विश्व में फैल चुका है। दुनिया के विभिन्न देशों में रहनेवाला सनातनी भाजपा और उनके संगी-साथियों के कृत्यों से हो रही बदनामी की वजह से शर्मसार हैं और इसलिए आहत भी कि उन्होंने भी मंदिर में दान-चंदा भिजवाया था या स्वयं आकर चढ़ाया था। इस प्रकरण से सम्पूर्ण विश्व में सनातन समाज आक्रोशित है क्योंकि धर्म के साथ देश को भी भाजपाई अधर्मियों के कारण अपयश का शिकार होना पड़ रहा ह���।
दुनिया भर के निवेशक भी अब अपना हाथ खींच रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि ऐसी सरकार का क्या भरोसा जिसने अपने भगवान के दानपात्र तक को नहीं छोड़ा, वो कल को हमारे निवेश को क्या छोड़ेगी। भाजपा सरकार ने अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विश्वसनीयता पूरी तरह खो दी है।