पुस्तके वह साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं। — डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
आप सभी देशवासियों एवं शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मंगलमय शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्णा के अनन्य उपासक, 'श्रीमद्भगवद्गीता' के ज्ञान को आधुनिक विश्व की चेतना से जोड़ने वाले मनीषी, इस्कॉन के संस्थापक श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
नेपाल के इतिहास की इस अत्यंत हृदयविदारक आपदा पर हमारी गहरी संवेदनाएँ सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। इस कठिन और दुःखद घड़ी में भारत ��ूरी दृढ़ता के साथ नेपाल के साथ खड़ा है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और प्रभावित परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः" मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान एवं समान अधिकारों के संकल्प को समर्पित महिला समानता दिवस पर सभी म���ताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विश्वविख्यात स्वामी विवेकानंद शिला स्मारक के शिल्पकार एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय एकनाथ रानाडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, पद्म विभूषण श्रद्धेय कल्याण सिंह जी 'बाबू जी' की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन.