राजस्थान के नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए इस मंहगाई के दौर में 10-15 हजार रूपए में अपने घर परिवार गृह जिला छोड़कर 200-700 किमी दूर दुसरे जिले में रहकर इतनी कम सैलरी में नौकरी व जीवनयापन करना बहुत मुश्किल है।
राज्य सरकार को अतिशीघ्र प्रोबेशनरी कर्मचारियों के लिए राहत देनी चाहिए।
आज 10 से 1 बजे तक ✌️✌️
#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन
राधे मीणा प्रदेशाध्यक्ष
राजस्थान युवा बेरोजगार महासंघ
*कर्मचारी नेता विवेक चौधरी ने परिवीक्षा काल के दौरान पूर्ण वेतन/ पूर्ण मूल वेतन (20800/-) दिए जाने संबंधी महत्वपूर्ण माँग हेतु अध्यक्ष महोदय को ज्ञापन दिया।*
*उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 से अब तक बीते लगभग 8 वर्षों में परिवीक्षा काल में मिलने वाले वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की गई
#प्रोबेशन_में_पूर्ण_वेतन#प्रोबेशन_में_पूर्ण_वेतन
जिम्मेदारियाँ प्रोबेशन नहीं देखतीं,
खर्चा प्रोबेशन नहीं समझते।
फिर वेतन प्रोबशन में आधा क्यों?
प्रोबेशन अवधि के वेतन संबंधी
स्पष्ट एवं न्यायपूर्ण नीति आवश्यक है।
राजस्थान सरकार से सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा है ।🙏
@RajCMO
#LDC विभाग आवंटन संबंधी स्थिति पर स्पष्टीकरण :
सर्वप्रथम, सिस्टम की विसंगतियों के कारण आप सभी साथियों को जो पीड़ा झेलनी पड़ रही है, उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। आपकी पीड़ा पूरी तरह से जायज़ है।
पह��े शिक्षा विभाग द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन (#DV) में, फिर #RSSB द्वारा परिणाम जारी करने में, और अब #ARD द्वारा विभाग आवंटन में लापरवाही की गई है — यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे गंभीरता से लिया गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (#CMO) से अनुमोदन संबंधी कार्य कल पूर्ण होने की संभावना है। हमने समय माँगा है और यदि सुबह तक समय मिल गया, तो LDC प्रतिनिधिमंडल की वार्ता भी सक्षम अधिकारियों से करवा दी जाएगी। हमने पूरे प्रकर��� की जानकारी सक्षम स्तर पर साझा कर दी है।
यह स्पष्ट है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी जिस नीयत और संकल्प के साथ युवा हित में कार्य कर रहे हैं, कुछ सिस्टम से जुड़े लोग उस मंशा पर पानी फेरने का प्रयास कर रहे हैं।
LDC साथियों से मेरा आग्रह है: मैं आपकी पीड़ा को समझता हूँ, आपके साथ हूँ। आप मु��से अपनी भड़ास निकाल सकते हैं — आप मेरे अपने हैं।
नोट:
"रोज़गार उत्सव" में कई प्रक्रियाधीन भर्तियाँ संकट में हैं। इसका कारण कुछ ऐसे लोग हैं जो अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और कार्य करने में असफल हो रहे हैं। कल मैं इस मुद्दे पर पूरे दिन प्रयासरत रहूंगा।
LDC भर्ती से संबंधित "रोज़गार उत्सव" का स्टेटस भी कल अन्य भर्तियों के साथ साझा कर दिया जाएगा।
@LDCsangh @RajCMO
@Ravindrachdry @HANUMANKISAN
@BhajanlalBjp @Bhajanlalofc
@ShrawanLDC @vjjangid09
Sir हमारे LDC भर्ती की फाइल CMO में है कृपया उसे जल्द से अनुमोदन करे ताकि हमे 25 september के रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र मिल सके ।
@RajCMO@BhajanlalBjp@BJP4India