भूतपूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
अपनी बुद्धिमत्ता एवं दूरदर्शिता से देश की आर्थिक नीति में सुधार कर भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती ममता भूपेश जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो और आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां एवं अपार सफलता लेकर आए।
@mamta_bhupesh
मोहर्रम का महीना इंसाफ और नेकी की राह पर चलने वाले हजरत इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत की याद दिलाता है।
यह दिन हमें इंसाफ, ईमान एवं इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
बांसवाडा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@roat_mla
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में दो वर्ष पूर्ण करने पर @RahulGandhi जी आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
देश और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आपने संसद से लेकर सड़क तक जिस संघर्षपूर्ण और प्रतिबद्धता से लड़ाई को आगे बढ़ाया है, वह प्रेरणादायी है।
आज जब देश में पेपरलीक, महँगाई, बेरोज़गारी और संवैधानिक मूल्यों से छेड़छाड़ तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करने के प्रयास किये जा रहे हैं, ऐसे समय में आपके संघर्ष को जन-जन तक पहुँचाने और आपके हाथों को मज़बूत करने के लिए हम सभी आपके साथ संकल्पबद्ध हैं।
आपको इस दायित्व के दो सफल वर्ष पूर्ण करने पर पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ।
पश्चिमी राजस्थान के जिले अपनी गंगा-जमुनी संस्कृति, सामाजिक ताने-बाने, भाईचारे, समरसता और सौहार्द की भावना के लिए मिसाल रहे हैं। देश में कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण दौर में भी यहाँ के क्षेत्रवासियों ने हमेशा राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे जिलों में सरकार द्वारा मुस्लिम धर्म स्थलों पर एकतरफा कार्रवाई की जा रही है, जिसमें वर्षों पुराने धर्म स्थलों को भी नोटिस जारी कर एकतरफा ढंग से जमींदोज करने की कार्रवाई से समाज में नकारात्मक प्रभाव और असंतोष पैदा हो रहा है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और इस पर कोई आँच नहीं आनी चाहिए, लेकिन इसके नाम पर बिना लोगों से संवाद किए कार्रवाई करना उचित प्रतीत नहीं होता, जिससे सर्व समाज में असंतोष है। सरकार को सभी पक्षों की बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए निर्णय लेना चाहिए।
भारत सरकार और राज्य सरकार को क्षेत्र की सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द की भावना को समझते हुए संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए।
https://t.co/S0xhHNBw2A
“संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर” में संगठन महासचिव @kcvenugopalmp जी की गरिमामयी उपस्थिति में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
उन्होंने यह स्पष्ट किया कि @RahulGandhi जी का यही संदेश है कि संगठन को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर एक नई ऊर्जा के साथ सशक्त करना इस अभियान की प्राथमिकता है, जिससे कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को प्रभावी बनाया जा सके।
इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल है जिसमें सभी की सहभागिता और सहयोग से ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है।
@priyankagandhi@DeepakBaijINC@DrCharandas@bhupeshbaghel@TS_SinghDeo@SampathKumarINC@szarita@VijayJangidINC@INCChhattisgarh@INCIndia
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री विश्वेन्द्र सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं।
प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के साथियों और कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ। उनके विचार, सुझाव और ऊर्जा ही हमारे संगठन की असली पूंजी हैं।
जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए, हम सब मिलकर एक सशक्त, सक्रिय और जनहित के प्रति समर्पित संगठन का निर्माण करेंगे।
#SangathanSrijanShivir #NayiSoch #SachinPilot #Congress #RahulGandhi #HamareZile
संगठन सृजन शिविर सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं है।
कल राहुल गांधी जी की मौजूदगी में यह शिविर प्रारंभ हुआ। उन्होंने हमेशा कहा है कि कांग्रेस की जड़ें ज़िलों में हैं, दिल्ली में नहीं। यह शिविर उसी सोच का हिस्सा है।
जो साथी ज़िला अध्यक्ष बनकर यहाँ बैठे हैं, उनके कंधों पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। यह नई भूमिका है, लेकिन संघर्ष पुराना है। इस शिविर में हम मिलकर सीखेंगे: संगठन कैसे चलता है, बूथ कैसे मज़बूत होता है, जनता से जुड़ाव कैसे बनता है। यह ज्ञान किताबों में नहीं मिलता। यह मैदान में मिलता है, साथियों के बीच मिलता है।
राहुल गांधी जी की यह सोच है कि नेतृत्व ऊपर से नहीं सौंपा जाता। वह ज़मीन से उठता है, कार्यकर्ता से उठता है।
यह ऊर्जा, यह जोश, यही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है।
जनता की उम्मीदें बड़ी हैं। और यह शिविर उन्हीं उम्मीदों को पूरा करने की तैयारी है।
#SangathanSrijanShivir #NayiSoch #SachinPilot #Congress #ZilaAdhyaksh #KaryakartaHiNeta #CongressOrganisation #JantaKiBaat #RahulGandhi #HamareZile
जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 8 महिलाओं की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ने एवं दो प्रसूताओं की किडनी खराब होने की खबर अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक हैं।
प्रदेश में लगातार बदहाल होती स्वास्थ्य व्यवस्था को संभालने में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
इससे पूर्व भी कोटा एवं बीकानेर में कई प्रसूताओं की तबियत बिगड़ने से किडनी फैल हो गई थी, जिसमें से कुछ की मृत्यु भी हो गई थी। इसके बावजूद भी सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही कोई ठोस कदम उठाया।
भाजपा सरकार के शासन में लगातार बिगड़ती चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और सरकारी अस्पतालों की बदहाली चरम पर है, जिसके चलते आम जनता को इसकी कीमत अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ रही है।
इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच एवं जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता एवं प्रभावित महिलाओं को बेहतर उपचार की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।
https://t.co/Mm8scMuAbM
NEET की पुनः आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए मैं सभी छात्रों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
मुझे आशा है कि आपकी कड़ी मेहनत, लगन और परिश्रम का फल आपको अवश्य मिलेगा।
पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@rashtrapatibhvn