Official Handle of Rashtriya Lok Dal, a political organization dedicated to upholding cause & ideals of Ch. Charan Singh. ख़ुशहाल किसान, समृद्ध हिंदुस्तान
अन्नदाता का सम्मान और अधिकार ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी के नेतृत्व में आज किसानों की आवाज़ सीधे दिल्ली की सत्ता के गलियारों तक मजबूती से पहुँच रही है।
किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को 'भारत रत्न' का सर्वोच्च सम्मान मिलना हर किसान के संघर्ष और गौरव की ऐतिहासिक जीत है। इतना ही नहीं, चाहे गन्ने के उचित दाम की बात हो या गन्ना नियंत्रण मसौदे को रद्द कराने का कदम हो, राष्ट्रीय लोक दल ने हमेशा किसानों के हक के लिए सड़क से संसद तक डटकर लड़ाई लड़ी है।
हमारा स्पष्ट विचार है कि अन्नदाता खुशहाल होगा, तभी देश तरक्क़ी की राह पर आगे बढ़ेगा। हम किसानों के चेहरे पर मुस्कान और उनके जीवन में वास्तविक बदलाव लाने के लिए सदैव संकल्पब���्ध हैं।
#RLD #Farmer #ChaudharyCharanSingh #ChaudharyAjitSingh #ChaudharyJayantSingh
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद ख़ान जी की जयंती पर सादर नमन।
रूढ़िवादिता और सामाजिक जड़ता के उस चुनौतीपूर्ण दौर में उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच और आधुनिक शिक्षा को सामाजिक सशक्त���करण का सबसे प्रभावी माध्यम बनाया। उनका दृढ़ विश्वास था कि किसी भी समाज की वास्तविक उन्नति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता का मार्ग केवल ज्ञान के प्रकाश से ही प्रशस्त हो सकता है। उन्होंने यु��ाओं के हाथों में किताबों, आधुनिक हुनर और स्वतंत्र चिंतन की ताक़त सौंपकर एक नई वैचारिक क्रांति की नींव रखी। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करने और पिछड़ेपन के विरुद्ध उनका आजीवन संघर्ष आज भी राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाता है।
साझा सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सद्भाव और प्रगतिशील विचारों के प्रसार को समर्पित उनका दूरदर्शी जीवन हम सभी के लिए सदैव वंदनीय ���वं प्रेरणादायी रहेगा।
#SirSyedAhmadKhan #AMU #EducationForAll
बनारस घराने के प्रख्यात तबला वादक पंडित लच्छू महाराज जी की जयं��ी पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से सादर नमन।
तबले की थाप पर अपनी उंगलियों के जादू से दुनिया भर में भारतीय शास्त्रीय कला और संस्कृति का परचम लहराने वाले लच्छू महाराज जी का कला समर्पण सदैव अविस्मरणीय रहेगा। भारतीय संगीत परंपरा को समृद्ध करने में उनका अतुलनीय योगदान युगों-युगों तक याद किया जाएगा।
#LacchuMaharaj
विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर देश की थाली तक अन्न पहुँचाने वाले समस्त अन्नदाताओं को कोटि-कोटि नमन एवं हृदय से आभार।
कड़ी धूप, शीत और वर्षा की परवाह किए बिना खेतों में अथक परिश्रम करने वाले हमारे किसान देश के करोड़ों ��ोगों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उनके श्रम से उपजा अन्न केवल हमारी भूख नहीं मिटाता, बल्कि राष्ट्र के जीवन, समृद्धि और खुशहाली का आधार बनता है।
विश्व खाद्य दिवस हमें अपने अन्नदाताओं के अमूल्य योगदान को स्मरण करने और उनके सम्मान एवं खुशहाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर देता है। आइए, संकल्प लें कि हर व्यक्ति तक पर्याप्त एवं पौष्टिक आहार पहुँचे, अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए और किसानों की समृद्धि के साथ देश की खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित हो।
#WorldFoodDay #KisanKalyan #RashtriyaLokDal #FoodSecurity
'सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा' के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ��े स्थापना दिवस पर सभी बहादुर जवानों को राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। देश की अखंडता, शांति और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले हमारे साहसी कमांड���ज़ का त्याग और समर्पण हर भारतवासी के लिए प्रेरणापुंज है। #NSG #RaisingDay
हिंदी साहित्य के युगप्रवर्तक रचनाकार, महाकवि सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' जी की पावन पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से सादर श्रद्धांजलि। सामाजिक न्याय, बराबरी और श्रम के सम्मान के उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे।
स्वाधीनता आंदोलन में क्रांतिकारियों का संबल बनने वाली महान वीरांगना, 'दुर्गा भाभी' दुर्गावती देवी जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका निडर व्यक्तित्व, त्याग और समर्पण आज भी हमें सिखाता है कि राष्ट्र के स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए कैसे अडिग रहा जाता है।
भारत को रक्षा और तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने वाले 'मिसाइल मैन', पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से कोटि-कोटि नमन।
कलाम साहब ने सिखाया कि लगन, अनुशासन और सेवाभाव से हर असंभव लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आइए, उनके विचारों को आत्मसात कर देश की युवा शक्ति, शिक्षा और कौशल को आगे बढ़ाने का सं���ल्प लें।
1971 के भारत-पाक युद्ध ��ें दुश्मन के टैंकों को ध्वस्त कर अपनी वीरता का लोहा मनवाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित अमर बलिदानी सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि की सीमाओं की रक्षा के लिए उनका अमर बलिदान हर भारतीय के दिल में सदा जीवित रहेगा।
#ArunKhetarpal #ParamVirChakra
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय डॉ. सोमेन्द्र तोमर जी के पिताजी श्री महेंद्र सिंह जी (निवासी खैला गाँव, जनपद बागपत) के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर दिवंगत आत��मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
हर हीरो की पहचान उसके हुनर और उपलब्धियों से होती है। लखनऊ के कैफ खान ने शंघाई में आयोजित WorldSkills Competition में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर विश्व मंच पर भारत का मान ब��़ाया है। ऐसे हुनरमंद युवाओं की पहचान, उनकी प्रतिभा को सम्मान और उनके सपनों को अवसर देना ही सच्चे सशक्तीकरण की पहचान है।
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी ने बिसावर, सादाबाद, जनपद हाथरस में वीर गोकुला जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
वीर गोकुला जी का अदम्य साहस, शौर्य और स्वाभिमान भारतीय इतिहास की गौरवशाली विरासत का अभिन्न अंग हैं। उनके पराक्रम और संघर्ष की गाथा को भावी पीढ़ियों तक पह���ँचाने की दिशा में माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी की पहल के फलस्वरूप NCERT की नवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक में उन्हें स्थान मिला। यह पहल हमारी ऐतिहासिक विरासत के उन गौरवशाली अध्यायों को नई पीढ़ी से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिनसे प्रेरणा लेकर वह अपने स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना को और सुदृढ़ कर सके।
आलू शोध संस्थान और आलू बोर्ड, आलू किसानों के लिए ये दो बड़े सपने हैं। किसानों को सशक्त बनाना है, तो उन्हें अपनी शर्तों पर काम करने की ताकत देनी होगी। और सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है।
आख़िर अखि���ेश जी क्यों इथेनॉल का विरोध कर रहे हैं ? इथेनॉल गन्ना, मक्का और धान से पैदा होता है, आखिर इन फ़सलों को उगाने वाले किसानों से क्या दुश्मनी है।