2 जुलाई को हनुमान बेनीवाल सरहदी जिले बाड़मेर के दौरे पर रहेंगे।
धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से जुड़े मुद्दों को लेकर स्थानीय लोगों से मुलाक़ात कर उनकी बात सुनेंगे।
दूध हमारे पोषण का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में दूध में मिलावट करना न केवल अनैतिक कार्य है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ भी है। जयपुर के आमेर ,झोटवाड़ा तथा प्रदेश के टोंक ,अलवर व बीकानेर सहित कई जिलों से नकली दूध, पनीर, मावा एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के लगातार सामने आ रहे मामले बेहद चिंताजनक हैं। यह केवल कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि लाखों लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा गंभीर विषय है। राज्य सरकार और संबंधित विभाग पूरे प्रदेश में नियमित अभियान चलाकर मिलावटखोरों के ���िलाफ कठोर कार्यवाही करे तथा नियमित रूप से ही जांच, त्व��ित सैंपलिंग, दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई तथा फास्ट-ट्रैक अभियोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
@RajCMO @RajGovOfficial
जाट आरक्षण हुंकार रैली में उमड़ा जनसैलाब, मैदान खचाखच भरा पड़ा है। और ये तो सिर्फ शुरुआत है, हजारों गाड़ियां अभी भी नागौर सांसद Hanuman Beniwal जी के काफिले के साथ रैली स्थल की ओर बढ़ रही हैं। आज सत्ता के गलियारों तक ज���ता की हुंकार गूंज रही है!"
एकता हमारी ताकत है, संघर्ष हमारी पहचान है, और अपना हक लेकर रहना हमारा संकल्प है।
भरतपुर, धौलपुर और डीग के जाट समाज के अधिकारों की इस लड़ाई में हम एकजुट हैं। ✊
#bharatpur#dholpur#rajasthan#jaatekta
एक तरफ़ सरकार “जनता के बीच” होने का दावा करती है, दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp के काफिले के रास्ते में आम लोगों की रोज़ी-रोटी और सुरक्षा कुचल जाती है।
जयपुर में एक युवती ��ा ठेला हटाने की कार्रवाई के दौरान उसके ऊपर खौलता पानी गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है।
मुख्यमंत्री का काफिला निकले, इसलिए आमजन का ठेला पलट जाए और एक बेटी खौलते पानी से झुलस जाए, यह किसी भी संवेदनशील शासन के लिए चिंतन का विषय होना चाहिए लेकिन राजस्थान की बीजेपी सरकार की संवेदना शून्य हो चुकी है |
क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री बतायेंगे कि इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और पीड़िता को सरकार क्या ��दद करेगी ?
क्या सरकार ऐसे गैर जिम्मेदार पुलिस अफसर और पुलिस कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही करेगी जिन्होंने ऐसी ओछी हरकत की ?
@RajCMO @PoliceRajasthan
लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ चलने वाली राजस्थान की भाजपा सरकार के इशारे ���र जयपुर में गिरफ्तार किये राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सदस्यों ने रिहाई के बाद कल शाम मुझसे जयपुर आवास पर मुलाकात की ,सभी ने कहा कि हम आरएलपी के सच्चे सिपाही है और सरकार की लाठी से डरने वाले नहीं है | इस अवसर पर
कमल चौधरी , दीपचंद नटवाडिया , सुशील भाखर, विकास कुमार खींचड, थान सिंह डोली, रमेश चौधरी, लादूराम गोदारा, महेन्द्र चौधरी, महेन्द्र कुडी, मानाराम चौधरी, राजेश चौधरी, ओमप्रकाश चौध���ी, अभिषेक गोदारा, विकास गोदारा, अभिमन्यु चौधरी, टीकाराम चौधरी, कुलदीप ढेवा, सुरेन्द्र गोदारा, सुरेन्द्र चौधरी, महीपाल चौधरी, बाबू रेहडा जी , सुनील बुरडक ,रामनिवास नेटवाल, पवन गोदारा, अजीत चौधरी , दिन��श जाट सहित कई लोग मौजूद रहे | मैंने युवा साथियों से कहा कि सरकार की तानाशाही का जवाब हमे आने वाले चुनावों में वोट की चोट से देना है | RLP सदैव जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी |
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए इस संदर्भ में माननीय सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष ���नुमति याचिका को खारिज करते हुए एक बार फिर से मेहनतकश अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला सुनाया है | आज सुप्रीम कोर्ट ने भी राजस्थान हाईकोर्ट के उस निर्णय पर मुहर लग गई है जिसमें हाईकोर्ट ने इस भर्ती को रद्द करने का निर्णय सुनाया | इस भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के प्रमाणित हो जाने के बावजूद राजस्थान की सरकार ने इस भर्ती को यथावत रखने के लिए प��रा प्रयास किया और इस पूरे मामले में राजस्थान सरकार का दोगला चेहरा भी सामने आया | राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने इस भर्ती को रद्द करवाने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन किया था |
विगत दिनों नागौर आवास पर राजस्थान सीनियर महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सुमित्रा जाट ने शिष्टाचार मुलाका�� की | मैंने सुमित्रा से खेल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए इनका मान - सम्मान भी किया |