"शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मिटने वालों का यही निशां होगा"
कारगिल युद्ध में भारतीय स��नाओं के अदम्य साहस व पराक्रम को शत-शत नमन करते हुए सभी देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
#Kargilvijaydivas
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अध्यक्ष ह���ुमान बेनीवाल ने कहा, "खेजड़ी को बचाने के लिए राजस्थान में सर्वसमाज बैठा हुआ है। खेजड़ी राजस्थान की जीवन रेखा है। 2.5 लाख खेजड़ी सिर्फ पश्चिम राजस्थान में पिछले 1-1.5 साल में काटी गई। लोग आंदोलित हैं। हमने सदन में अपनी बात रखने का प्रयास किया लेकिन संसद चल नहीं पाई।"
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी,
पटरी दुकानदारों और साप्ताहिक बाजार से जुड़े मेहनतकश लोगों की रोज़ी-रोटी पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। नगर निकाय ���िना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानों को उजाड़ रहे हैं, जिससे लाखों परिवारों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।
छोटे दुकानदारों को हटाकर उनकी जगह बड़ी कंपनियों और ठेकेदारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह गरीब, मजदूर और स्वरोज़गार करने वाले वर्ग के साथ सीधा अन्याय है। स्ट्रीट वेंडर्स (संरक्षण एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों को दरकिनार कर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
हम स्पष्ट करते हैं कि यह लड़ाई किसी एक शहर या जिले तक सीमित नहीं है। यदि यह उत्पीड़न नहीं रुका, तो आने वाले दिन���ं में व्यापक जन-आंदोलन किया जाएगा।
आपकी @UPGovt से मांगें—स्ट्रीट वेंडर्स कानून का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए,छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी की संवैधानिक गारंटी दी जाए।
रोज़गार पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जीविका बचाने की यह लड़ाई हर गली और हर शहर में लड़ी जाएगी।
@CMOfficeUP
भारतीय स्वतंत्रता न्याय संग्राम के प्रथम शहीद बहुजन नायक क्रांतिवीर जबरा पहाड़िया तिलका माँझी जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
पहाड़ को चीर कर रख देने का हौसला देने वाले अभूतपूर्व साहस कि बेमिसाल मूरत '��उंटेन मैन' दशरथ मांझी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि। @BhimArmyChief
पूरे देश के आदिवासी और हाशिये पर खड़े लोगों के मार्गदर्शक, झारखंड के महान जननायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि
"सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति" के आंदोलन में, मैं अपने सभी सम्मानित साथियों से आर्थिक एवं संगठनात्मक—दोनों तरह के सहयोग की विनम्र अपील करता हूँ।
परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का संदेश— “Pay Back to Society”—हमें याद दिलाता है कि समाज ने हमें जो दिया है, उसे समाज को लौटाना हमारा प्रथम कर्तव्य है।
मान्यवर साहब कांशीराम जी ने कहा था—"जो सहारा देगा, वो इशारा भी देगा।" इसीलिए, इस आंदोलन में मैं आपसे ही सहारा और इशारा—दोनों की अपेक्षा करता हूँ।
मेरे जन्मदिन के अवसर पर, आंदोलन को आगे बढ़ाने हेतु हम पार्टी का QR कोड जारी कर रहे हैं।
आपका छोटा-सा य���गदान भी हमारे सामूहिक संघर्ष को बड़ी ताकत देता है।
सम्मानित साथियों, कृपया QR कोड को इसी पेज से ही शेयर करें, ताकि किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बचा जा सके।
जय भीम, जय भारत, जय मंडल, जय जोहार, जय संविधान।
एक अकेला अंबेडकरवादी पूरे मनुवाद को हिला देता है।
मनुवादी लोग CJI BR gavai साहब के खिलाफ ट्रेंड करवा रहे हैं हमारे लोग शांत है जबकि पहले हमारे लोग मनुवादियों के ट्रेंड का मुंहतोड़ जवाब देते थे।
सभी बहुजन साथी लिख सकते है क्या?
#ProudOfOurCJI#We_Stand_With_BR_Gavai
एक अकेला अंबेडकरवादी पूरे मनुवाद को हिला देता है।
मनुवादी लोग CJI BR gavai साहब के खिलाफ ट्रेंड करवा रहे हैं हमारे लोग शांत है जबकि पहले हमारे लोग मनुवादियों के ट्रेंड का मुंहतोड़ जवाब देते थे।
सभी बहुजन साथी लिख सकते है क्या?
#ProudOfOurCJI#We_Stand_With_BR_Gavai
खारी सुरेरा ऐलनाबाद के सरपंच जिस पर बहुत से अपराधिक मामले दर्ज हैं और वह नशेड़ी प्रवृति का हैं को लेकर एक महीने पंद्रह दिनों से उपायुक्त कार्यालय सिरसा के बाहर बैठे हैं और सारे सबूत देने पर भी कोई सुनवाई नहीं। मुख्यमंत्री महोदय संज्ञान मे लेकर हमें न्याय दिलवाएं।
खारी सुरेरा ऐलनाबाद के सरपंच जिस पर बहुत से अपराधिक मामले दर्ज हैं और वह नशेड़ी प्रवृति का हैं को लेकर एक महीने पंद��रह दिनों से उपायुक्त कार्यालय सिरसा के बाहर बैठे हैं और सारे सबूत देने पर भी कोई सुनवाई नहीं। मुख्यमंत्री महोदय संज्ञान मे लेकर हमें न्याय दिलवाएं।
@NayabSainiBJP खारी सुरेरा ऐलनाबाद के सरपंच जिस पर बहुत से अपराधिक मामले दर्ज हैं और वह नशेड़ी प्रवृति का हैं को लेकर एक महीने पंद्रह दिनों से उपायुक्त कार्यालय सिरसा के बाहर बैठे हैं और सारे सबूत देने पर भी कोई सुनवाई नहीं। मुख्यमंत्री महोदय संज्ञान मे लेकर हमें न्याय दिलवाएं।
#WATCH दिल्ली: गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "सरकार के पुराने बिलों में जनता का हित कम औ�� अपने विरोधियों को नुकसान पहुंचाने की मंशा ज्यादा दिखाई देती है... मैं स्पीकर साहब से मांग करूंगा कि हमें JPC का हिस्सा बनाया जाए..."
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, ग्वालियर खंडपीठ में भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषितों-वंचितों और महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न, परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने का अनुरोध अंबेडकरवादी अधिवक्ताओं द्वारा किया गया था। 19 मार्च 2025 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश ने इस अनुरोध को स्वीकृति प्रदान की, जो कि न्यायालय के अभिलेख में दर्ज है।
बाबा साहेब की प्रतिम�� स्थापना को रोकने हेतु जातिवादी तत्वों ने हर संभव प्रयास किया। इसके पश्चात, 26 मार्च 2025 को माननीय मुख्य न्यायाधीश ने एक आदेश पारित किया कि यदि कुछ अधिवक्ता इसका विरोध कर रहे हैं तो उन्हें नजरअंदाज किया जाए, और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में स���थापित बाबा साहेब की प्रतिमा के अनुरूप कार्य पूर्ण किया जाए।
माननीय उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद, ग्वालियर खंडपीठ में प्रतिमा स्थापना में हो रही बाधा न केवल न्यायालय की अवमानना है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध हिंसक मानसिकता का भी प्रमाण है। इस गंभीर स्थिति में सबसे पहले मेरे द्वारा ट्वीट (14 मई और 18 मई को) कर इस मुद्दे को उठाया गया। साथ ही, 27 मई को सर्वोच्च न्यायालय के माननीय प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्रद्धेय भूषण रामकृष्ण गवई जी को पत्र भी प्रेषित किया गया। इसके अतिरिक्त, 31 मई को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन के अवसर पर 11 जून को ग्वालियर में एक बड़ी जनसभा (अंबेडकर महापंचायत) आयोजित करने की घोषणा की गई।
11 जून को, ग्वालियर में भीम आर्मी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई विनय रत्न जी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के माननीय राष्ट्रीय महासचिव भाई रविन्द्र सिंह भाटी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मान��ीय प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्रद्धेय संजीव सचदेवा जी के नाम ज्ञापन देकर विनम्र अपील की गई।
अब बाबा साहेब के विरोधियों ने यह कहना आरंभ कर दिया है कि परम पूज्य बाबा साहेब संविधान निर्माता नहीं हैं। यह दावा न केवल ऐतिहासिक सत्य का अपमान है, बल्कि राष्ट्रविरोधी षड्यंत्र का हिस्सा भी है। इन षड्यंत्रकारियों के असत्य को खंडित करने हेतु, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मध्य प्रदेश के प्रत्येक गाँव - गाँव गली - गली जाकर में बाबा साहेब के सम्मान में जनजागरूकता यात्राएं निकालेंगी।
परम पूज्य बाबा साहेब के मान-सम्मान से कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेंगे!
#संविधान_निर्माता_परम_पूज्य_बाबा_साहेब
#AmbedkarIsOurPride