🔴यह संदेश खास तौर पर आपके लिए है🔴
और उससे भी ज्यादा आपके माता-पिता के लिए है, जिन्होंने सालों तक सपने देखे, खेतों में पसीना बहाया, कर्ज लिया, रात-रात भर जागकर आपकी पढ़ाई कराई और दिल में यही रखा कि उनका बेटा या बेटी एक दिन सरकारी स्कूल में शिक्षक बनेगा।
17 सितंबर को सुबह 10 बजे SCERT, निशातगंज, लखनऊ में महाधरना है। सर्वसम्मत�� से यह फैसला हुआ है। वहाँ आना है अकेले नहीं, परिवार के साथ आना है
11 हजार पदों में दम नहीं है। 60 हजार से कम पर बात नहीं बनेगी। प्रदेश में लाखों पद खाली पड़े हैं, बच्चे बिना शिक्षक के पढ़ रहे हैं और लाखों योग्य युवा बेरोजगार बैठे हैं।
सालों से इंतजार कर रहे हैं। अब और इंतजार नहीं चलेगा। भर्ती होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
क्योंकि अगर आज हम चुप रहे तो माता-पिता घर बैठे रहे तो उनका सपना हमेशा अधूरा रह जाएगा। इसलिए आप भी आइए। अपने बच्चे का हाथ पकड़कर आइए। आपके सपने का वजन हम सब मिलकर उठाएंगे।
यह सिर्फ नौकरी की लड़ाई नहीं है। यह सम्मान की लड़ाई है। यह उन माताओं की लड़ाई है जिन्होंने दूध-रोटी काटकर फीस भरी। यह उन पिताओं की लड़ाई है जिन्होंने अपनी जरूरतों को काटकर किताबें खरीदीं।
यह उन युवाओं की लड़ाई है जिन्होंने सालों तक तैयारी की, TET दिया, D.El.Ed पूरा किया और फिर भी दर-दर भटक रहे हैं।
17 सितंबर को लखनऊ पहुँचिए। प्रातः 10 बजे SCERT के सामने जुटिए। जितना बड़ा हुजूम होगा, उतनी तेज आवाज जाएगी। सरकार को दिखाना है कि 11 हजार से काम नहीं चलेगा। 60 हजार से कम पर समझौता नहीं होगा।
जो दूर हैं, गाँव से हैं, पैसे की तंगी है — फिर भी एक बार आ जाइए। साथी लोग साथ चलेंगे, इंतजाम होगा। जो नहीं आ सकते, कम से कम इस संदेश को आगे बढ़ा दीजिए। हर D.el.ed किए हुए साथी तक पहुँचाइए। हर उस माँ-बाप तक पहुँचाइए जिन्होंने सपना देखा था।
हम अकेले नहीं हैं। हम सब एक हैं। जब तक विज्ञापन नहीं आता, तब तक यह मंच खाली नहीं होगा। धरना जारी रहेगा, संघर्ष जारी रहेगा।
17 सितंबर। SCERT निशातगंज, लखनऊ। सुबह 10 बजे। आ जाइए। अपने सपनों के साथ आ जाइए। अपने माता-पिता के सपनों के साथ आ जाइए।
भर्ती तक संघर्ष जारी रहेगा‼️‼️🙏
#STET #60000शिक्षकभर्ती
प्राथमिक शिक्षक भर्ती न देने पर सरकार को ऐसा कौन रस मिल रहा है उसी में आनंदित हुए पड़े हैं
चुनाव ना होता तो फिर क्या नगरी क्या ग्रामीण सब ईद का चांद होता
शिक्षा मंत्री का ट्वीट देखकर लगता है प्रधानमंत्री का आई��ी विभाग है
मुख्यमंत्री चारा देकर मछली फंसा रहे हैं उसी को खजाना बता रहे हैं
वैसे एक बात तो है धरने से ��ेबस हो गए हैं बस थोड़ा और फिर देखना तब खजाना खुलेगा‼️‼️
#STET #शिक्षकभर्ती
अबे डीएलएड के कायरों डरपोक कब तक दुम दबा के छिपे रहोगे
जिन पर लाठी चार्ज हो रहा है वह भी किसी के भाई-बहन बेटे हैं तुम सार��� निकम्मे एक सीट पक्की करने में लगे हो
अपनी जिंदगी खुद ही नरक बना लोगे बहुत को बन चुका है तुम्हारी बारी है
आज रजत का साथ दो निकल जाओ घरों लाइब्रेरी कोचिंग से वर्ना सड़ जाओगे कुत्ता भी नहीं पूछेगा 🙏🙏
जिंदगी में अपने फ्लो के साथ आगे बढ़ते रहो,
कई रुकावटें आएँगी साथ में समाधान भी,
हमें अपने गोल और उद्देश्य के साथ-साथ आगे जाना होगा | किसी एक पॉइंट पर पहुंच जाना सर्वोपरि नहीं
ब्लकि सही दिशा में निरंतर सुधार के साथ आगे बढ़ना हैं❕️❕️♣️