आज दिनांक 27.11.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, रोहतास के द्वारा मंडलकारा, सासाराम का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडलकारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, बंदियों की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
#HaiTaiyarHum
आज दिनांक-26.11.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, रोहतास द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रोहतास में जनता दरबार आयोजित कर जनसुनवाई की गई। इस दौरान कुल 22 परिवादियों की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
#HaiTaiyarHum
बिछड़े बालक को मिला परिवार, #BiharPolice ने लौटाई मुस्कान —
सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में आयोजित विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेले में एक बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को सकुशल खोज निकाला और उसके परिजनों को सुपुर्द किया।
बिहार कैडर आवंटित, 78 आर.आर. (Regular Recruit), के 10 भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने दिनांक 24.11.2026 को बिहार लोकभवन, पटना में माननीय राज्यपाल, बिहार, लेफ्टिनेंट जनरल श्री सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार मुलाकात की। (1/2)
.
.
#BiharPolice#bihar
बिहार कैडर आवंटित, 78 आर.आर. (Regular Recruit), के 10 भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने आज दिनांक 24.11.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। (1/2)
.
.
#BiharPolice#bihar