राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में दिनांक 01 जुलाई 2023 से 15 जुलाई 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान एम के पी इंटर कॉलेज, देहरादून में सैनेट्री नेपकिन बेंडिंग मशीन प्रदान की गई तथा छात्राओं को सैनेट्री नेपकिन वितरित किए गए।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, देहरादून के उप महानिदेशक श्री अजित कुमार एन. तथा अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से पखवाड़े के अंतिम दिन दिनांक 15 जुलाई 2023 को लच्छीवाला क्षेत्र में पौधारोपण किया गया।
NSO (FOD) RO देहरादून के अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से दिनांक 15 जुलाई 2023 को लच्छीवाला नेचर पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। श्री अजित कुमार एन, उप महानिदेशक ने पर्यटकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की�� अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ ली कि हम आसपास का वातावरण स्वच्छ रखेंगे।
NSO FOD RO देहरादून में दिनांक 01 जुलाई 2023 से 15 जुलाई 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के कार्य योजना के 14वें दिन दिनांक 14 जुलाई 2023 को अंतर्राज्य बस अड्डा देहरादून पर जाकर साफ-सफाई का आयोजन किया गया। तथा क्षेत्रीय प्रबंधक को घड़ी भेंट की गई।
NSO (FOD) SRO Almora में दिनांक 01 जुलाई 2023 से 15 जुलाई 2023 तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा में दिनांक 13.07.2023 को नगर में नुक्कड़ नाटक, वृक्षारोपण, ग्रामों एवं शहरों में साफ-सफाई एवं जनसम्पर्क कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के कार्य का आयोजन किया गया।#SwachhtaPakhwada
NSO(FOD) RO देहरादून में स्वच्छता पखवाड़े में 13 जुलाई 2023 को श्री अजित कुमार एन., DDG एवं अन्य अधिकारियों द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शाह नगर में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर निशुल्क नेत्र जांच कराई गई एवं विद्यार्थियों को कलम वितरित किए गए।
#SwachhtaPakhwada