मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी का आभार व्यक्त करती हूँ, आप के कुशल नेतृत्व से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
#CGBudget2018@drramansingh@ChhattisgarhCMO
आज धमतरी में आयोजित ‘राष्ट्र चिंतन संवाद’ ���ी प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी में सम्मिलित होकर राष्ट्रहित, राष्ट्रवाद एवं विकसित भारत के संकल्प पर सार्थक विचार साझा किए।
आदर��ीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं प्रबुद्धजनों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
@BJP4India @BJPMahilaMorcha @BJP4CGState @narendramodi @NitinNabin @blsanthosh @shivprakashbjp @vishnudsai @KiranDeoBJP @bjpkarmveer
#राष्ट्र_चिंतन_संवाद
#विकसित_भारत #Dhamtari
आज धमतरी स्थित एनआरएम शासकीय महाविद्यालय में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान युवाओं के विचारों, सपनों और विकसित भारत के निर्माण को लेकर उनके दृष्टिकोण को जाना तथा राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्थक चर्चा की।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज देश की युवा शक्ति नए आत्मविश्वास, ऊर्जा और संकल्प के साथ भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में जुटी है।
वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी साकार होगा, जब देश का प्रत्येक युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ इसमें सहभागी बनेगा।
युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत हैं।
@BJP4India@BJPMahilaMorcha@BJP4CGState@narendramodi@NitinNabin@blsanthosh@shivprakashbjp@vishnudsai@KiranDeoBJP@bjpkarmveer
#युवा_संवाद
#ViksitBharatYuvaSamvad
#BJPChhattisgarh
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सरकार में ���त्तीसगढ़ की मातृशक्ति के सशक्तिकरण का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।
आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा जारी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त के माध्यम से छत्तीसगढ़ की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में ₹632 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई है।
यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का स���कल्प है।
#महतारी_वंदन_योजना #Chhattisgarh
आज महासमुंद स्थित शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
इस दौरान युवाओं के विचारों, आकांक्षाओं एवं विकसित भारत के निर्माण को लेकर उनके विजन ��ो जानने का अवसर मिला। साथ ही लोकतंत्र की महत्ता, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण पर अपने विचार साझा किए।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारे युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत भी हैं। उनकी ऊर्जा, नवाचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर सभी युवाओं को राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई।
@BJP4India @BJPMahilaMorcha @BJP4CGState @narendramodi @NitinNabin @blsanthosh @shivprakashbjp @vishnudsai @KiranDeoBJP @bjpkarmveer
#युवा_संवाद
#BJPChhattisgarh
पड़कीपाली (बागबाहरा) निवासी श्��ी गणेश चंद्राकर जी के सुपुत्र स्वर्गीय मोगेश (पिंटू) चंद्राकर के दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी का छ��्तीसगढ़ की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन।
@AmitShah
#AmitShah #Chhattisgarh
सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रही है।
महतारी वंदन योजना से आर्थिक संबल, महतारी सदन से सामुदायिक सुविधाएँ, सखी वन स्टॉप सेंटर से सुरक्षा एवं सहायता और लखपति दीदी अभियान से आर���थिक ��त्मनिर्भरता की नई राह प्रशस्त हो रही है।
यह केवल योजनाओं का विस्तार नहीं, बल्कि प्रदेश की माताओं-बहनों के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है।
#NariShakti #Chhattisgarh #CGRajyotsav2026
आज महासमुंद जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नमन करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों को प्रदर्शित करती ये झांकियां आत्मनिर्भर एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत ��े समृद्ध महासमुंद जिला विकास की नई संभावनाओं के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि विकास की धारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हमारी सांस्कृतिक पहचान भी सदैव अक्षुण्ण बनी रहे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@BJP4India @BJPMahilaMorcha @BJP4CGState @narendramodi @NitinNabin @blsanthosh @shivprakashbjp @vishnudsai @KiranDeoBJP @bjpkarmveer
#CGRajyotsav2026
#विकसित_छत्तीसगढ़
आज महासमुंद में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रबुद्धजन संपर्क अभियान के तहत सेवानिवृत्त अधिकारी आदरणीय श्री पुरुषोत्तम शर्मा जी से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान उनसे विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा एवं समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया।
प्रबुद्धजनों का अनुभव, मार्गदर्शन और समाज के प्रति उनका योगदान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे अनुभवी एवं जागरूक नागरिकों से संवाद स्थापित करना इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
@BJP4India@BJPMahilaMorcha@BJP4CGState@narendramodi@NitinNabin@blsanthosh@shivprakashbjp@KiranDeoBJP@bjpkarmveer
#लोकतंत्र_बचाओ_अराजकता_हटाओ #प्रबुद्धजन_संपर्क_अभियान #Mahasamund
बस्तर की माटी में जन्मा साहस आज राष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। यह दृश्य केवल कदमताल का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों के अदम्य हौसले, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
डीएसपी श्रीमती अमृता पैकरा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी महिला बस्तर फाइटर्स की टुकड़ी ने एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सहभागिता कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
जिन हाथों में कभी दुर्गम जंगलों में सुरक्षा की जिम्मेदारी रही, उन्हीं हाथों और कदमों ने आज राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की शौर्यगाथा को नई पहचान दी है।
इन वीरांगनाओं ने साबित किया है कि नारीशक्ति केवल साहस की प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा की मजबूत आधारशिला भी है।
@narendramodi
#BastarFighters #NariShakti #Chhattisgarh
लोहरिनडोंगरी निवासी श्री बलदेव पटेल जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती अम्बिका पटेल जी के दशकर्म कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर परिजनों से आत्मीय भेंट कर उनके दुःख को साझा किया। किसी अपने का बिछड़ना जीवन की अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल पटेल परिवार के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख से उबरने की शक्ति दें।
रेमड़ा (बसना) निवासी स्वर्गीय चेलासिंग सिदार जी के दशकर्म कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकाकुल सिदार परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं एवं इस कठिन समय में परिजनों को ढांढस बंधाया।
ईश्वर दिव��गत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
अखंड भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
#BJP4CGState
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
उनका सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति निष्ठा और जनहित के कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।
उ���का निधन भाजपा परिवार और छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों एवं उनके शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।
ॐ शांति
आज पूर्वी तट रेलवे के संबलपुर मंडल की बैठक में सम्मिलित होकर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्री सु��िधाओं के विस्तार, आवश्यक विकास कार्यों एवं लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
@RailMinIndia @EastCoastRail