धरती पर 11 लाख दीयों की सुनहरी कतारें और आसमान में बिखरती रंग-बिरंगी आतिशबाजी—काशी के 85 से अधिक घाटों पर आज देव दीपावली की जगमगाहट और भव्यता किसी देवलोक जैसा अहसास करा रही है #AlaukikDevDeepawali
ललिता घाट के सामने गंगा पार हो रही भव्य हरित आतिशबाजी ने काशी के आकाश को सतरंगी रोशनी से नहला दिया है, सीएम योगी विशेष क्रूज से इस पर्यावरण अनुकूल आतिशबाजी का अवलोकन कर रहे हैं #AlaukikDevDeepawali
चेत सिंह किले और घाट के पास 3D प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो की अद्भुत छटा बिखर रही है, ऐतिहासिक दीवारों पर उभरती सनातन गाथाओं और रंग-बिरंगी रोशनी को सीएम योगी भी विशेष क्रूज से निहार रहे हैं #AlaukikDevDeepawali
काशी के सभी घाटों और गंगा के दूसरी ओर दीप प्रज्वलन हो चुका है, सीएम योगी नमो घाट पर पहला दीपक जलाकर उत्सव का शुभारंभ कर चुके हैं और दीयों की जगमगाहट से काशी दमक रही है #AlaukikDevDeepawali
काशी के घाटों पर दीप प्रज्वलन, नावों की सजावट और लेजर शो की तैयारियां शानदार दिख रही हैं, सीएम योगी नमो घाट से शुभारंभ करेंगे और पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सजी यह भव्यता आस्था व विकास का नया संगम दिखाती है #AlaukikDevDeepawali
@oprajbhar दिल्ली में कांग्रेस ने पहली ही मीटिंग में औकात दिखा दी, 20 मिनट चाय पिलाई, लंबा चिट्ठा थमाया और बराबर हिस्से के साथ नमस्ते कर दिया; लाइजनर चाचा की थीसिस लेकर अखिलेश यादव कब तक भटकेंगे।
सनातन और सिख परंपरा की साझा विरासत को जब सम्मान मिलता है तो समाज का भरोसा अपने आप मजबूत होता है; योगी राज में सिख समाज का मान-सम्मान लौटा है, गुरुद्वारों का जीर्णोद्धार हुआ है और यही वजह है कि यूपी ही नहीं अब पंजाब में भी योगी की डिमांड सुनाई दे रही है।
कार्यकर्ताओं का सम्मान किसी भी राजनीतिक संगठन की पहचान होता है। राजस्थान भाजपा में नेतृत्व को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समर्पित लोगों की भावनाओं को उचित महत्व मिले।
#मदन_राठौड़_हटाओ_भाजपा_बचाओ
कांग्रेस से सीट बंटवारे की कमेटी में शिवपाल यादव को न लेकर अखिलेश यादव ने अपनी असुरक्षा और द्वेष को नंगा कर दिया; ओपी राजभर ने ठीक लताड़ा कि 45 विधायक बगावत को तैयार हैं और सपा की कलह अब छिपी नहीं रही।
मौलाना जरजिस अंसारी की अमर्यादित भाषा का पुरजोर विरोध होना चाहिए; अयोध्या के महंत विष्णु दास ने उनके बयान की निंदा की, देशद्रोह केस मांगा और कड़े विरोध के तहत इनाम संबंधी विवादित घोषणा की।
@oprajbhar राजभर ने सही बात कही है, अपने ही परिवार और करीबियों का सम्मान न करने वालों से दूसरों की वफादारी की क्या उम्मीद। सपा की राजनीति हमेशा आवश्यकतानुसार भूमिका तय करने और बदलने वाली रही है।
राजभर ने सही बात कही है, अपने ही परिवार और करीबियों का सम्मान न करने वालों से दूसरों की वफादारी की क्या उम्मीद। सपा की राजनीति हमेशा आवश्यकतानुसार भूमिका तय करने और बदलने वाली रही है।
मित्र अखिलेश यादव जी। सुबह की राधे राधे।
चचाजान कुछ दिन के लिए जेल से बाहर आए हैं लेकिन ऐसा लग रहा जैसे उनके बाहर आने से आपको कुछ खास खुशी हुई नहीं!
न चचाजान से अब तक दुआ-सलाम किये, न उनसे मिलने की फुरसत मिली आपको और न तो स्वर्गीय नेताजी की जयंती पर उन्हें लखनऊ ही निमंत्रित किया। सब ठीक है ना?
ख़ैर, जब आप अपने पिताजी और सगे चच्चू को कुछ नहीं समझे तो नेतागीरी वाले रामपुरी चचा का क्या ही कहना। वो तो फिर भी 'दूर वाले' हैं।
असल में अपने जिस एम-वाई समीकरण को आप 'भाईचारा' कहते हैं, उसमें 'भाई' के रूप में आपके पास आपके कंसवादी लोग ही 'स्थाई' हैं। बस 'चारा' का चेहरा बदलता रहता है, कभी आजम थे, अब कोई और हो गया है।
कहीं आपको भी तो नहीं लगने लगा है कि 'चचाजान दग चुकी हुई गोली' बन चुके हैं? आपके यही चचाजान कभी आपके सैफई सिंडिकेट के लिए पश्चिमी यूपी का पूरा पॉलिटिकल अंडरवर्ल्ड संभालते थे!
चचा को 'तनखइया' से जूते साफ कराने का ऐसा शौक चढ़ा कि आज दगे हुए कारतूस बने घूम-टहल रहे हैं।
सुनने में आया है कि चचाजान इंटरव्यू देकर कहते फिर रहे हैं कि वो अब 'बिकने' को तैयार हैं, बस कोई सही दाम देकर खरीद ले।
वैसे आप संभल के रहिएगा, ख़ान साहब को खरीदने के लिए मार्केट में दाढ़ी वाला और मूंछवाला पहले से ही ललचाए घूम रहे हैं। बिक गए तो फिर ना कहिएगा कि आपने मित्र ने बताया नहीं।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh
सच कहूँ तो पहली बार किसी नेता की ऐसी पहल देखी जिसमें बोलना नहीं, सुनना है। सपा की इस पहल पर कोई भी युवा अपनी बात, सवाल या सुझाव सीधे भेज सकता है। खुद खोलकर देखा, सच में आसान है।
#अखिलेश_सुन_रहे_हैं
https://t.co/egSA28Jjon
जिस दिन सीएम योगी की मां का निधन हुआ, उसी दिन सीएम योगी के खिलाफ मौलाना जर्जिश की यह बयानबाजी उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाती है, और उन्होंने जो कुछ भी बोला है वह सब तथ्यों के विपरीत है; शोक के समय ऐसी बात बेहद अनुचित है।
सरयू-कमला एक्सप्रेस के हर कोच पर फूलों की सजावट और तिरंगे गुब्बारों की छटा अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पर उत्सव जैसा माहौल बना रही है। #AwadhPuriToJanakpuri
सीएम योगी ने मां के नाम बेहद भावुक पत्र लिखा है, जो प्रत्येक मां के नाम समर्पित है, जिनके बिना जीवन की कल्पना नहीं होती—यह संवेदनशील संदेश ‘योगी की पाती’ में हर हृदय को छू रहा है।
पूरे प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ मॉक ड्रिल और लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में खुद निरीक्षण—सीएम योगी आदित्यनाथ की यह सक्रियता दिखाती है कि यूपी में सुरक्षा और आपात तैयारियों को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाती। #MockDrillInUP
माँ के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद शाम को अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होना त्याग और समर्पण की पराकाष्ठा है। व्यक्तिगत शोक से ऊपर उठकर जनसेवा को चुनने की यह यात्रा धर्मपथ से कर्तव्यपथ तक की सच्ची मिसाल है।
संगत और भाषा का गहरा असर दिखता है, और जब जुबान में तल्खी आ जाए तो सख्त बयानबाजी के सिवा क्या बचता है। ‘पुलिस से स्टेपनी बदलवाने’ जैसी बातों से अखिलेश यादव अपनी ही छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जबकि मेहनत से आगे बढ़ रहे युवा अब हर बात को समझते हैं।
मित्र अखिलेश यादव जी!
बड़े बुजुर्गों ने कहा है कि अच्छा बनने के लिए संगत अच्छी रखनी होती है लेकिन जब संगत ही अच्छी नहीं रहेगी तो जाहिर है जुबान कैसे अच्छी होगी। जिसकी जुबान अच्छी नहीं होगी, उसके मुंह से गुंडागर्दी वाली बातें ही निकलेंगी!
'इसको उड़वा दूंगा, उसको उठवा लूंगा, फलाने के मूंछ की ताव देखूंगा...' और अब तो मीडिया के सामने ऐलानिया धमकी दे रहे हैं कि 'पुलिस से स्टेपनी बदलवाउंगा...'
ये सब क्या अंट-शंट बोलने लगे हैं आप...?
रामपुर वाले चचाजान के लौट आने से या तो आपको बहुत ज्यादा खुशी हुई है, या बहुत बड़ा सदमा लग गया है...!
अरे महाराज, लौंडे-लफाड़ियों का चक्कर छोड़िए और अपने बड़े बुजुर्गों के पास बैठकर उनसे ज्ञान लीजिए।
न विश्वास हो तो अपने रामपुर वाले चचाजान से ही एक्स्पर्ट एडवाइस ले लीजिए। 10 साल पहले वो भी आपके जैसे ही थे!!
सरकारी नौकरी वालों को गुलाम समझते थे, पुलिस से अपनी भैंस ढुंढ़वाते थे। सरकारी कर्मचारी को तनख़ैया समझते थे। आज 10 साल बाद उनकी जुबान ठीक तो नहीं हुई लेकिन थोड़ी नर्म ज़रूर हो गई है।
उनसे पूछ लीजिए कि क्या वो अभी भी सरकारी नौकरी वालों को 'तनखइया' समझते हैं? और 'तनखइयों' से जूते साफ कराएंगे?
बस इतना ही पूछ लेंगे आप तो चचाजान अपने अनुभव के आधार पर मिला ‘अचूक ज्ञान’ जरूर देंगे आपको!
मित्र अखिलेश जी, आपकी बड़ी-बड़ी डींगे सुनकर आपके लोफर लोडर तालियां बजा सकते हैं मगर ध्यान रहे कि इस प्रदेश में लाखों युवा हैं, जो सरकारी नौकरियों में आने के लिए लगन और परिश्रम से जुटे हुए हैं।
कम से कम अपनी गुंडाई वाली गंदी मंशा जगजाहिर करके सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं का मनोबल तो मत तोड़िए।
आपकी इन गीदड़ भभकियों को वो सुन भी रहे हैं और बहुत अच्छी तरह से समझ भी रहे हैं। युवाओं को भी पता है कि 10 साल पहले कैसे सैफई सिंडिकेट और उसका माफियातंत्र पूरे सरकारी सिस्टम को अपना गुलाम बनाकर रखता था। सरकारी नौकरी वाले 'तनखइया' और 'गुलाम' समझे जाते थे।
हमारा यही सुझाव है कि अब लंबी-लंबी डींगें हांकना छोड़ दीजिए। समय बदल चुका है। कॉलर पकड़ के सरकारी कागजों पर साइन कराने वाले गुंडावादियों को यूपी की जनता ने 10 साल पहले ही उखाड़कर फेंक दिया है।
आज यूपी पुलिस में उन युवाओं की एक बड़ी फौज भर्ती हो चुकी है, जो न तो किसी की सिफारिश से आई है, न सैफई सिंडिकेट की तिजोरी भर के...। ये युवाशक्ति अपनी लगन, मेहनत और काबीलियत के दम पर नौकरी में आई है। ये कानून का राज स्थापित कराने और मुसीबत में मदद के लिए डटे रहने वाली फोर्स बन चुकी है।
इन्हें अपना तनखइया गुलाम बनाने का गंदा सपना देखना छोड़ दीजिए।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh
गुजरात और महाराष्ट्र के नतीजों से लेकर दिल्ली व बिहार तक सपा की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। जो दल बाहर अपनी ताकत नहीं जुटा पाया, उसके दावों पर भरोसा करना कठिन है, और यूपी में भी नए समीकरण सपा को घेर रहे