देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर आप सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान श्रीहरि विष्णु जी की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का वास हो।
।। जय श्रीहरि ।।
#DevshayaniEkadashi
दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्री का दायित्व प्राप्त होने के उपरांत आज माननीय प्रदेश संगठन मंत्री आदरणीय श्री @PavanRanaRSS जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
उनका अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री मोहन लाल गिहारा जी एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री श्रीमती योगिता सिंह जी भी साथ उपस्थित रहीं।
आप सभी के स्नेह, विश्वास एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से देश की राजधानी को विकसित,सशक्त,सुंदर एवं स्वच्छ दिल्ली बनाने हेतु समर्पित मुख्यमंत्री श्रीमती @Gupta_Rekha जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
बेहतर दिल्ली के लिए आपका लगन, सांसदों,विधायक,पार्षदों की उचित माँग के प्रति स्वीकृति भाव,संगठन के प्रति आपकी निष्ठा प्रेरणादायी है। माँ विंध्यवासिनी और काशी विश्वनाथ आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ, यशस्वी एवं जनसेवा भाव से परिपूर्ण जीवन प्रदान करें।
#HappyBirthday #RekhaGupta #Delhi
1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत, अमर शहीद एवं महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका प्रेरणादायी जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े रहने और देशसेवा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र सदैव उनके अमूल्य योगदान का ऋणी रहेगा।
#MangalPandey
समस्त हरियाणावासियों को भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ��े नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जींद से शुरू हुई यह हाइड्रोजन ट्रेन विकसित भारत की गति, तकनीकी क्षमता और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।
#HydrogenTrain #भारत_की_पहली_हाइड्रोजन_ट्रेन #ViksitBharat
Deeply saddened by the passing of senior BJP leader Shri Ramachandra Gowda Ji.
A strong pillar of our Party in Karnataka, he devoted decades of his life to strengthening the organisation at the grassroots and supporting generations of Karyakartas. Be it as a corporator, MLC or Minister, his public life was marked by unwavering commitment and dedicated service.
My heartfelt condolences to his family, supporters and countless admirers. Om Shanti.
🔳जो ख़��द और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे
🔳जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले
🔳जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रही
🔳जो राम मंदिर की जगह ��स्पताल बनाना चाहते थे
🔳जिसने बजरंगबली का मजाक उड़ाया
🔳जो AAP के राज में इमामों को सैलरी बांटता रहा, और पुजारियों को कभी नहीं दिया
वो अब दिल्ली, बिहार, बंगाल में भाजपा की प्रचंड विजय से भयभीत होकर और पंजाब में होने वाले आगामी चुनाव में अपनी हार सामने देखकर “चुनावी हिन्दू” बनने की नौटंकी शुरू कर दिया !
#चुनावी_हिंदू_केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल के लिए श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन एक राजनीतिक छलावा मात्र है। वे श्री सुंदरकांड का आयोजन कर अपनी राजनीतिक स्थिति सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल बताएं कि वे कब तक श्री हनुमान जी और श्री सुंदरकांड पाठ के नाम पर अपनी बगुला भक्ति दिखाकर हिंदू धर्म की भावनाओं का अपमान करते रहेंगे।
आज रोहिणी में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर रहे अरविंद केजरीवा��� यह भी बताएं कि वर्ष 2024 में घोषित श्री सुंदरकांड पाठ की श्रृंखला को उन्होंने बीच में क्यों छोड़ दिया था
#चुनावी_हिंदू_केजरीवाल
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान देशभक्त श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर शहीदी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं विन���्र नमन किया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। डॉ. मुखर्जी जी का त्याग, राष्ट्रनिष्ठा और अखंड भारत के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा जी की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#BJPDelhi #DrSyamaPrasadMookerjee #PlantTrees #NationFirst
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के पावन अवसर पर शहीदी पार्क में उनकी प्रतिमा पर दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन किया।
डॉ. मुखर्जी केवल एक महान शिक्षाविद् और दूरदर्शी राजनेता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के प्रखर संवाहक थे। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और राष्ट्रीय स्वाभिमान को सर्वोपरि मानते हुए अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्रहित के लिए अटूट निष्ठा, साहस और त्याग ही सच्चे सार्वजनिक जीवन की पहचान हैं।
#DrSyamaPrasadMookerjee
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री साहिब सिंह वर्मा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका सादगीपूर्ण जीवन, जनसेवा के प्रति ��मर्पण और दिल्ली के विकास में दिया गया अमूल्य योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
लक्ष्मी नगर में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में सहभागिता कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री ���्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते वर्षों में देश में हुए परिवर्तनकारी विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों तथा माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली में विकास, स्वच्छता, बेहतर आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों ��र विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं लक्ष्मी नगर के विधायक श्री @abhayvermabjp र्जी सहित पार्टी एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
@BJP4Delhi @BJP4India @PMOIndia @AmitShah @NitinNabin @blsanthosh @PavanRanaRSS #HarshMalhotraBJP
जैन धर्म के प्रख्यात संत एवं ओजस्वी वक्ता मुनि तरुण सागर महाराज की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
अपने प्रेरक प्रवचनों, आध्यात्मिक चिंतन एवं नैतिक मूल्यों के माध्यम से उन्होंने समाज को जागरूकता, संयम और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया।
#मुनि_तरुण_सागर
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार विकसित दिल्ली के संकल्प को तेज़ी से साकार कर रही है।
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा में आगे बढ़ रही है। जनहितकारी योजनाओं, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, आधुनिक आधारभूत संरचना और प्रभावी प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से राजधानी के प्रत्येक वर्ग के जीवन को अधिक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विकसित दिल्ली के संकल्�� के साथ, हर नागरिक तक विकास का लाभ पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 🇮🇳
@BJP4Delhi @BJP4India @PMOIndia @CMODelhi
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय श्री धर्मवीर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनका आजीवन समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।