पत्रकारिता एक रचनाशील शैली हैं। इसके बगैर समाज को बदलना असंभव हैं। अतः पत्रकारों को अपने दायित्व और कर्तव्य का निर्वाह, निष्ठापूर्वक करना चाहिए, बंदेमातरम 🇮🇳
Landscame..मृतक रामफेंर के परिवार को जान का खतरा,अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम धरने पर बैठेंगे. जल्द ही पीड़ित परिवार आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण से मिलेगी
। @dmgonda2@Uppolice@BhimArmyChief@scstwelfaremp@gondapolice@yogi
महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि!
ह���ारी सरकार से अपील है कि:
- गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए।
- मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए।
- जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं।
- हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए।
- सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के ब���च ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए।
श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे।
हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।
Prayagraj में स्थित Mahakumbh मेला क्षेत्र में भगदड़ मचने की ख़बर है, रात में करीब 2 बजे हुए हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है. मेला क्षेत्र में भगदड़ संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ने से मची. देखिये घटना के बाद का मंज़र.
#paryagraj#Mahakumbh#sangam