खगड़िया से पूर्णिया तक विकास की नई रफ्तार को लेकर आज बरौनी (बेगूसराय) में एनएचएआई अधिकारियों के साथ ₹3,936 करोड़ की लागत से बनने वाली राष्ट्रीय राजम���र्ग-31/231 के खगड़िया–पूर्णिया 4-लेन परियोजना की विस्तृत समीक्षा की।
भारत सरकार की कैबिनेट द्वारा स्वीकृत यह महत्वाकांक्षी परियोजना कोसी एवं सीमांचल क्षेत्र की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगी। समीक्षा के दौरान परियोजना की प्रगति, भूमि उपलब्धता, प्रस्तावित संरचनाओं, सड़क सुरक्षा उपायों एवं निर्माण समय-सीमा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि लगभग 90 प्रतिशत भूम��� उपलब्ध है तथा परियोजना का अवार्ड अगस्त 2026 तक किए जाने की संभावना है।
143.53 किलोमीटर लंबी यह परियोजना केवल एक सड़क निर्माण योजना नहीं, बल्कि उत्तर-पूर्व बिहार के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास का सशक्त माध्यम बनेग��। आधुनिक फ्लाईओवर, अंडरपास, सर्विस रोड, बाईपास एवं पुलों से युक्त यह हाईवे क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षित आवागमन, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार तथा रोजगार सृजन को नई गति देगा। राज्य सरकार एवं भारत सरकार के समन्वय से इस महत्वपूर्ण परियोजना को समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
यह परियोजना क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार, कृषि, उद्योग एवं रोजगार के नए अवसरों के सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके पूर्ण होने के उपरांत खगड़िया, मानसी, महेशखूंट, पसराहा, नारायणपुर, बिहपुर, खरीक, नौगछिया, भागलपुर, कुरसेला, गेड़ाबाड़ी, कटिहार, हरदा, मरंगा एवं पूर्णिया सहित संपूर्ण सीमांचल एवं कोसी क्षेत्र को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम सड़क संपर्क प्राप्त होगा। इस परियोजना से निर्माण ��े पश्चात खगड़िया से पूर्णिया की दूरी अधिकतम 2 घंटे में पूरी हो जाएगी।
#KhagariaPurnea4Lane #NHAI #Infrastructure #Bihar #Seemanchal #Kosi #Development #HighwayProject #ViksitBihar #Connectivity #RoadDevelopment #NewBihar 🚩🛣️✨
🌱 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण 🌱
आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य ��े संकल्प के साथ वृक्षारोपण किया एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, शुद्ध पर्यावरण और बेहतर जीवन का आधार है।
आप सभी को पावन पर्व ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
त्याग, समर्पण,और मानवता क��� संदेश देने वाला यह पवित्र पर्व हमें प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम सभी मिलकर समाज में सौहार्द, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लें।
बिहार सरकार
पथ निर्माण विभाग
प्रेस विज्ञप्ति
पटना, 27 मई, 2026 । सूबे के पथ निर्माण मंत्री ई० शैलेन्द्र ने बताया कि राज्य मंत्रिपरिषद् द्वारा BSHP-IV (Bihar State Highway Project IV) के अंतर्गत एशि��न डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्त सम्पोषित कुल पाँच परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल एवं बक्सर जिले में एक-एक परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है।
ई॰ शैलेन्द्र ने बताया कि मधुबनी जिलान्तर्गत मधुबनी-राजनगर-खुटौना पथ के 38.875 कि0मी0 लम्बाई का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कुल 632.72 करोड़ रुपये के प्राक्कलित राशि प��� प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में। यह पथ परियोजना मधुबनी से प्रारम्भ होकर हरिनगर, बेहलवार, परिहारपुर, राजनगर, भगवानपुर, भटगामा, श्यामसीधप, बाबूबरही, सोनापट्टी, मोहनपुर, भूपति, खोजपुर, पथराही, दोनवारीहाट होते हुए बरैल चैक में समाप्त होती है। यह पथ एन0एच0 527ए के मधुबनी बाईपास से शुरू होकर बरैल चैक में एस0एच0 51 में समाप्त होती है। इस पथ में राजनगर नौलखा पैलेस, मधुबनी पेंटिंग के लिए प्रस��द्ध जितवारपुर गाँव स्थित है, जिससे सांस्कृतिक दृष्टिकोण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह पथ कपिलेश्वर स्थान, उच्चैठ भवगवी स्थान को सम्पर्कता प्रदान करेगी। इस पथ में राजनगर में एक आर0ओ0बी0 एवं बाईपास तथा बाबुबरही में बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
ई0 शैलेन्द्र ने कहा कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत राज्य उच्च पथ संख्या-52 (सीतामढ़ी-पुपरी-बेन��पट्टी) पथ के 51.261 कि0मी0 लम्बाई का कुल 434.37 करोड़ रुपये की लागत से चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पथ परियोजना सीतामढ़ी में एन0एच0 227 से शुरू होकर एन0एच0 22, एन0एच0 527सी, एस0एच0 92 को पार करते हुए एन0एच0 227जे में जाकर बेनीपट्टी में मिलती है। इस पथ से श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पुनौराधाम (सीतामढ़ी), उच्चैठ भगवती स्थान (बेनीपट्टी) एवं जनकपुर धाम (नेपाल) जाने हेतु सुगम सम्पर्कता प्रदान करेगी। इस पथ में पुपरी में करीब 4.50 कि0मी0 का बाईपास प्रस्तावित है, जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
ई॰ शैलेन्द्र ने बताया कि दरभंगा जिलान्तर्गत राज्य उच्च पथ संख्या-97 (विशनपुर-अतरबेल- जाले- घोघरचट्टी पथ के 47.875 कि0मी0 लम्बाई का कुल 990.035 करोड़ की लागत से उन्नयन एवं सुदृढ़ीेकरण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पथ परियोजना एस0एच0 97 दरभंगा जिले के विशनपुर से ���्रारम्भ होकर घोड़ियाला, कोलहंता पटोरी, सरवारा, अतरबेल, रामपुर, सिंहवारा, कटासा, मड़ीकौली, भगवानपुर, घड़वाल, भरवारा, रतनपुर, कछुआ, पकटोला, कटरा, जाले होते हुए घोघराचट्टी में समाप्त होती है। यह पथ एस0एच0 50, एस0एच0 52 एवं एन0एच0 27 को सम्पर्कता प्रदान करेगी। साथ ही इस पथ के माध्यम से दरभंगा, सीतामढ़ी के निवासियों को जनकपुर धाम (नेपाल) जाना सुलभ हो पायेगा। इस पथ में कुल चार बाईपास का प्रावधान क��या गया है जिससे आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। इसके अतिरिक्त इस पथ में जाले के निकट लगभग 200 एकड़ में लाॅजिस्टिक पार्क का निर्माण हो रहा है, जिसे उक्त पथ के माध्यम से सम्पर्कता प्रदान होगी।
ई॰ शैलेन्द्र ने बताया कि सुपौल जिलान्तर्गत राज्य उच्च पथ संख्या-92 (गणपतगंज-परवाहा) पथ के 47.432 कि0मी0 लम्बाई का कुल 703.95 करोड़ रुपये के प्राक्कलित राशि पर चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की स���वीकृति प्रदान की गई है। यह पथ परियोजना गणपतगंज से प्रारम्भ होकर धरहरा, हरिपुर, हुसैनाबाद, हनुमान नगर, राघोपुर, सुखानहर, भवानीपुर, सूर्यापुर, नरैहिया, लालगंज, छातापुर, सोहता, गिरीधरपट्टी, सरदारटोला, तामगंज, घीवा होते हुए परहरवा में समाप्त होती है। यह पथ एन0एच 131, एस0एच0 91 एवं एस0एच0 77 को सम्पर्कता प्रदान करेगा। इसमें कुल चार बाईपास यथा; गणपतगंज, प्रतापगंज-परसा बीरबल, नरहिया एवं परवाहा का प्रावधान क���या गया है जिससे आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। यह पथ मुख्य रूप से एन0एच0 27 का वैकल्पिक मार्ग होगा और इससे यहाँ के किसानों को अपना कृषि उत्पाद बाजार तक शीघ्र पहुँचाने में मदद मिलेगी।
ई0 शैलेन्द्र ने बताया कि बक्सर जिलान्तर्गत ब्रह्मपुर- कोरनसराय- इटाढ़ी- सरंजा- इटाढ़ी- बक्सर तथा उजियारपुर- कुकराहा- जमुआंव- इंदौर- समदा पथ के 80.728 कि0मी0 लम्बाई का कुल 982.58 करोड़ रुपये की लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पथ परियोजना ब्रह्मपुर से प्रारम्भ होकर रघुनाथपुर, राजपुर, एकरासी, पकड़ी, उजियारपुर, सुक्ररौलिया, सिद्धाबांध, सरंजा, जगदीशपुर, कतर, परैइना, जलिलपुर, इटाढ़ी, इंदौर होते हुए समदा में समाप्त होती है। यह पथ ग्रामीणों को जिलास्तरीय सुलभ सम्पर्कता एवं क्षेत्र के विकास में अत्यधिक सहायक होगी। यह पथ आरा-बक्सर एन0एच0 922 के ब्रह्मपुर से प्रारम्भ होकर एन0एच0 120 एवं एस0एच0 17 को पार करते हुए एन0एच0 319ए में जलीलपुर में जाकर मिलती है। यह पथ मुख्य रूप से एन0एच0 922 का वैकल्पिक मार्ग होगा। यह पथ प्रसिद्ध ब्रह्मेश्वर स्थान, ब्रहम्पुर को सम्पर्कता प्रदान करती है। यह पथ चैसा थर्मल पावर प्लांट एवं नवानगर इण्डस्ट्रीयल एरिया को भी सम्पर्कता प्रदान करती है।
ई0 शैलेन्द्र ने कहा कि शीघ्र ही इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन हेतु निविदा निर्गत की जायेगी।
@ershailendrabjp
माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के नेतृत्व में आयोजित मंत्रिपरिषद् बैठक में पथ न���र्माण विभाग अंतर्गत BSHP-IV परियोजना की कई महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।
प्रमुख परियोजनाएँ एवं उनसे होने वाले लाभ —
• मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना पथ चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹632.72 करोड़ की स्वीकृति।
इस परियोजना से मधुबनी पेंटिंग के लिए प्रसिद्ध क्षेत्रों, राजनगर नौलखा पैलेस एवं धार्मिक स्थलों तक बेहतर संपर्क स्थापित होगा। साथ ही आरओबी एवं बाईपास निर्माण से जाम की समस्या में राहत मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
• राज्य उच्च पथ संख्या-52 (सीतामढ़ी-पुपरी-बेनीपट्टी) पथ चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹434.37 करोड़ की स्वीकृति।
इस परियोजना से पुनौराधाम, उच्चैठ भगवती स्थान एवं जनकपुर धाम (नेपाल) तक श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश���चित होगी। पुपरी बाईपास निर्माण से यातायात दबाव भी कम होगा।
• राज्य उच्च पथ संख्या-97 विशनपुर-अतरबेल-जाले-घोघरचट्टी पथ परियोजना उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण हेतु ₹990.03 करोड़ की स्वीकृति।
यह परियोजना दरभंगा एवं सीतामढ़ी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। जाले के निकट विकसित हो रहे लॉजिस्टिक पार्क को बेहतर संपर्क मिलेगा तथा नेपाल सीमा तक आवागमन अधिक सुगम होगा।
• राज्य उच्च पथ संख्या-92 गणपतग���ज-परवाहा पथ परियोजना निर्माण हेतु ₹703.95 करोड़ की स्वीकृति।
यह परियोजना एनएच-27 के वैकल्पिक मार्ग के रूप में कार्य करेगी। किसानों को कृषि उत्पाद बाजार तक शीघ्र पहुँचाने में सुविधा मिलेगी एवं कई बाईपास निर्माण से यातायात व्यवस्थित होगा।
• ब्रह्मपुर-कोरनसराय-इटाढ़ी-बक्सर एवं उजियारपुर-कुकराहा-जमुआंव-इंदौर-समदा पथ परियोजना हेतु ₹982.58 करोड़ की स्वीकृति।
इस परियोजना से ग्रामीण एवं औद्योगिक ��्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। चौसा थर्मल पावर प्लांट, नवानगर इंडस्ट्रियल एरिया एवं ब्रह्मेश्वर स्थान तक बेहतर आवागमन सुनिश्चित होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
इन परियोजनाओं से बिहार में सड़क संपर्क, पर्यटन, कृषि, व्यापार एवं क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
#PathNirmanVibhag #Bihar #Infrastructure #Development #BSHP4 #SamriddhBihar
निरंतर प्रयास, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आज देशवासी इसी भावना से भारतवर्ष क��� नई ऊं��ाइयों की ओर ले जा रहे हैं।
यो यमर्थं प्रार्थयते तदर्थं चेह ते क्रमात् ।
अवश्यं स तमाप्नोति न चेदर्थान् निवर्तते ।।
भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता, माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ ।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में देश में बेहतरीन सड़क नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने के साथ राष्ट्रनिर्माण का कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है ।
दुआ करता हूँ कि आप हमेशा स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और नए भारत के निर्माण में आ���का योगदान यूं ही जारी रहे ।
#NitinGadkari
#BharatiyaJanataParty
@nitin_gadkari
@BJP4India
@BJP4Bihar
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के कुशल संगठनकर्ता @NitinNabin
भैया जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प करोड़ों क��र्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री श्रवण कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
निश्चित ही आपके अनुभवी नेतृत्व और जन समर्पण के भाव से र��ज्य लाभान्वित होगा।
#JDU #NDA4Bihar
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की।
"विकसित भारत और समृद्ध बिहार" के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। माननीय प्रधानमंत्री जी का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है।
#narendramodiji#NDA4Bihar #NewBihar
मैं सम्राट चौधरी ईश्वर की #शपथ लेता हूँ कि...
लोकभवन में आज बिहार के #मुख्यमंत्री पद का #शपथग्रहण किया।
बिहार की देवतुल्य जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए, विकास और समृद्धि की दिशा में हर कदम समर्पित होगा।
इस नवीन जिम्मेदारी के लिए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं हमारे माननीय नेता श्री @NitishKumar जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी, माननीय केंद्रीय गृ��� मंत्री श्री @AmitShah जी एवं समस्त एनडीए नेतृत्व का धन्यवाद-आभार करता हूँ एवं सभी के मार्गदर्शन में सशक्त बिहार के निर्माण के लिए संकल्पित हूँ।
सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏आपके नेतृत्व में बिहार और अधिक ��शक्त होगा तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।
@samrat4bjp
आज 6 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं देशवासियों को हार्दिक ��धाई एवं शुभकामनाएं।
यह दिन हमें संगठन की विचारधारा, राष्ट्र सेवा के संकल्प और समर्पण की याद दिलाता है ।।
आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत नारायणपुर दक्षिण मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहपुर कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुझे सोशल मीडिया विषय पर वक्ता के रूप में अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक व राष्ट्रवादी विचारक परम पूजनीय डॉ. हेडगेवार जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
केशव बलिराम हेडगेवार जी ने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की जिस दूरदर्शी सोच के साथ संघ की स्थापना की, वह आज विराट वटवृक्ष बन चुका है। उनके प्रयासों ने भारत की सांस्कृतिक चेतना क��� पुनर्जीवित करते हुए राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता की एक सशक्त परंपरा का निर्माण किया।
उनका ओजस्वी जीवन देशवासियों को अनंतकाल तक मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा, त्याग, समर्पण का कर्तव्यबोध कराता रहेगा।